Saturday, April 3, 2021

Honda की गाड़ियों की भारत में बढ़ी मांग, पिछले साल के मुकाबले इस मार्च 92% बढ़ी बिक्री April 03, 2021 at 06:57AM

नई दिल्ली। इंडिया () ने मार्च 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। होंडा कार्स ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में बताया कि मार्च 2021 में उसके 7,103 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, मार्च 2020 में कंपनी ने 3,697 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री की थी। यानी, पिछले साल के मार्च महीने की तुलना में मार्च 2021 में कंपनी की बिक्री में 92 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है। होंडा कार्स इंडिया की बिक्री में आई 92 फीसदी की बढ़त इसलिए बहुत ज्यादा नहीं है, क्योंकि पिछले साल मार्च महीने में भारत सरकार ने कोरोना महामारी के कारण देशव्यापी लॉकडाउन लागू कर दिया था, जिसके कारण होंडा की बिक्री में ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई थी। यही वजह है कि फरवरी महीने के मुकाबले कंपनी की बिक्री में 23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बता दें फरवरी 2021 में होंडा कार्स ने कुल 9324 यूनिट्स की बिक्री की थी। निर्यात की बात करें, तो मार्च 2021 में कंपनी ने भारत से बाहर 1,069 गाड़ियों की बिक्री की। जबकि, मार्च 2020 में कंपनी ने भारत से बाहर केवल 216 गाड़ियों की बिक्री की थी। यानी, मार्च 2020 के मुकाबले मार्च 2021 में कंपनी के निर्यात में 216 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। वित्तवर्ष 2020-21 में हुई बिक्री की बात करें, तो अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के दौरान होंडा ने 82,074 वाहनों की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, वित्तवर्ष 2029-20 यानी कि अप्रैल 2019 से मार्च 2020 के दौरान होंडा ने 82,074 वाहनों की बिक्री घरेलू बाजार में की थी। वित्तवर्ष 2020-21 में आई गिरावट का सबसे बड़ा कोरोना काल रहा, जहां करीब दो महीने सभी कंपनियों के प्रोडक्शन और बिक्री बंद रहे। अप्रैल 2020 से मार्च 2021 के दौरान होंडा ने 5,131 वाहनों का निर्यात किया। जबकि, अप्रैल 2019 से मार्च 2020 के दौरान होंडा ने 3,826 वाहनों का निर्यात किया था।

No comments:

Post a Comment