Monday, February 22, 2021

क्या नई Tata Safari बनेगी आपके सपनों की कार? 2 मिनट में पढ़ें 10 बड़ी बातें और खुद करें फैसला February 22, 2021 at 12:19AM

नई दिल्ली। भारत में लॉन्च हो गई है। ने अपनी इस आइकॉनिक एसयूवी को भारतीय बाजार में 14.69 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च किया है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 21.45 लाख रुपये तक जाती है। इसके अलावा ग्राहक इसे कंपनी की आधिकारिक डीलरशिप्स पर 30,000 रुपये की टोकन राशि देकर बुक कर सकते हैं। आज हम आपको इस फ्लैगशिप एसयूवी से जुड़ी 10 बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर... 1. 2021 Tata Safari: वेरिएंट्स Tata Motors ने अपनी आइकॉनिक एसयूवी Safari को 6 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें XE, XM, XT, XT+, XZ और XZ+ शामिल हैं। 2. 2021 Tata Safari: सीटिंग क्षमता कंपनी ने इसे 6-सीटर और 7-सीटर दोनों ही कनफिगरेशन मॉडल में लॉन्च किया है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि सभी वेरिएंट्स 7 सीटर कनफिगरेशन में उपलब्ध हैं। लेकिन 6-सीटर कनफिगरेशन केवल XZ+ और XZA+ वेरिएंट्स में ही मिलेगा। 3. 2021 Tata Safari: कलर ऑप्शन कंपनी ने इसे तीन कलर ऑप्शन्स में उतारा है। इनमें डायटोना ग्रेस रॉयल ब्लू और ऑर्कस व्हाइट शामिल हैं। 4. 2021 Tata Safari: फ्यूल टैंक ग्राहकों को इसमें 50 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक मिलेगा। 5. 2021 Tata Safari: लुक Safari के एक्सटीरियर की बात करें, तो इसमें ट्राइ ऐरो थीम के साथ हल्का रीस्टाइ किया गया क्रोम स्टड फ्रंट ग्रिल दिया गया है। इसके साथ ही इसमें Xenon HID प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, डुअल फंक्शन एलईडी DRLs के साथ टर्न इंडीकेटर्स, फ्रंट फॉग लैंप्स, सिग्नेचर ट्विन लाइट एलईडी टेललाइट, 18-इंच के अलॉय व्हील्स, रूफ रेल्स के साथ सफारी की ब्रांडिंग, पैनोरमिक सनरूफ दिए गए हैं। 6. 2021 Tata Safari: परफॉर्मेंस इसके पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए बीएस6 कम्पयांट वाला 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर वाला Kryotec टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 3,750 आरपीएम पर 168 PS की मैक्सिमम पावर और 1,750-2,500 आरपीएम पर 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बता दें कि यही इंजन टाटा की Harrier एसयूवी में भी मिलता है। नई Safari के ट्रांसमिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस एसयूवी का इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके अलावा इसमें ह्यूंडै के सोर्स्ड किया गया 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट का भी विकल्प मिलता है। 7. 2021 Tata Safari: डायमेंशन 2021 Tata Safari की लंबाई 4661 मिलीमीटर, चौड़ाई 1894 मिलीमीटर और ऊंचाई 1786 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2741 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 175 मिलीमीटर है। 8. 2021 Tata Safari: फीचर्स इसमें 8.8-इंच का फ्लोटिंग इंफोटेनमेंट यूनिट दिया गया है, जो Tata के IRA कनेक्टेड कार तकनीक से लैस है। इसका सिस्टम एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को सपोर्ट करता है। 9. 2021 Tata Safari: सस्पेंशन इसके फ्रंट में McPherson Strut के साथ क्वाइल स्प्रिंग और एंटी रोल बार दिया गया है। वहीं, इसके रियर में सेमी इंडीपेंडेंट ट्विस्ट ब्लेड के साथ पेनहार्ड रॉड और क्वाइल स्प्रिंग दिया गया है। 10. मुकाबला लॉन्च के बाद 2021 Tata Safari का अब भारतीय बाजार में MG Hector Plus और आने वाली Hyundai Creta 7-सीटर एसयूवी से कड़ा और सीधा मुकाबला होगा।

No comments:

Post a Comment