Monday, February 22, 2021

2021 Tata Safari का कौन सा मॉडल है आपके लिए सबसे किफायती, पढ़ें सभी वेरिएंट्स की कीमतें February 22, 2021 at 07:11PM

2021 Tata Safari एसयूवी भारत में लॉन्च हो गई है। Tata Motors ने अपनी इस आइकॉनिक एसयूवी को 6 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें XE, XM, XT, XT+, XZ और XZ+ शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस फ्लैगशिप एसयूवी को भारतीय बाजार में डायटोना ग्रेस, रॉयल ब्लू और ऑर्कस व्हाइट जैसे कलर ऑप्शन्स में उतारा है। आज हम आपको इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप यह खुद तय कर सकेंगे कि इनमें से कौन सा वेरिएंट आपके लिए सबसे किफायती रहेगा। तो डालते हैं एक नजर...

आज हम आपको 2021 Tata Safari के सभी वेरिएंट्स की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं।


2021 Tata Safari का कौन सा मॉडल है आपके लिए सबसे किफायती, पढ़ें सभी वेरिएंट्स की कीमतें

2021 Tata Safari एसयूवी भारत में लॉन्च हो गई है। Tata Motors ने अपनी इस आइकॉनिक एसयूवी को 6 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। इनमें XE, XM, XT, XT+, XZ और XZ+ शामिल हैं। इसके अलावा कंपनी ने इस फ्लैगशिप एसयूवी को भारतीय बाजार में डायटोना ग्रेस, रॉयल ब्लू और ऑर्कस व्हाइट जैसे कलर ऑप्शन्स में उतारा है। आज हम आपको इसके सभी वेरिएंट्स की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप यह खुद तय कर सकेंगे कि इनमें से कौन सा वेरिएंट आपके लिए सबसे किफायती रहेगा। तो डालते हैं एक नजर...



2021 Tata Safari वेरिएंट्स की कीमतें
2021 Tata Safari वेरिएंट्स की कीमतें

XE: 14.69 लाख रुपये

XM: 16 लाख रुपये

XM AT: 17.25 लाख रुपये

XT: 17.45 लाख रुपये

XT+: 18.25 लाख रुपये

XZ: 19.15 लाख रुपये

XZ AT: 20.40 लाख रुपये

XZ+: 19.99 लाख रुपये

XZ+ AT: 21.25 लाख रुपये

XZ+ Adventure Persona: 20.20 लाख रुपये

XZ+ AT Adventure Persona: 21.45 लाख रुपये

नोट- सभी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमतें हैं



2021 Tata Safari: परफॉर्मेंस
2021 Tata Safari: परफॉर्मेंस

इसमें 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर वाला Kryotec टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 3,750 आरपीएम पर 168 PS की मैक्सिमम पावर और 1,750-2,500 आरपीएम पर 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। नई Safari का इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके अलावा इसमें ह्यूंडै के सोर्स्ड किया गया 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट का भी विकल्प मिलता है।



2021 Tata Safari: सीटिंग क्षमता
2021 Tata Safari: सीटिंग क्षमता

2021 Tata Safari भारतीय बाजार में 6-सीटर और 7-सीटर दोनों ही कनफिगरेशन मॉडल में उपलब्ध है। यहां ध्यान देना जरूरी है कि सभी वेरिएंट्स 7 सीटर कनफिगरेशन में उपलब्ध हैं। लेकिन 6-सीटर कनफिगरेशन केवल XZ+ और XZA+ वेरिएंट्स में ही मिलेगा।



2021 Tata Safari: डायमेंशन
2021 Tata Safari: डायमेंशन

2021 Tata Safari की लंबाई 4661 मिलीमीटर, चौड़ाई 1894 मिलीमीटर और ऊंचाई 1786 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2741 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 175 मिलीमीटर है।



2021 Tata Safari: मुकाबला
2021 Tata Safari: मुकाबला

2021 Tata Safari का भारतीय बाजार में MG Hector Plus और आने वाली Hyundai Creta 7-सीटर एसयूवी से कड़ा और सीधा मुकाबला होगा।




No comments:

Post a Comment