Wednesday, December 8, 2021

आपके फैमिली के लिए कैसी है नई Volkswagen Tiguan? 2 मिनट में खुद करें फैसला December 07, 2021 at 10:20PM

नई दिल्ली। स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया (Skoda Auto Volkswagen India) ने हाल ही में अपनी 2021 फेसलिफ्ट को भारत में लॉन्च किया है। इसकी स्टाइल को अपटेड करने के अलावा इसके कैबिन में भी हल्के बदलाव किए गए हैं। आज हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स () और फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसकी कीमत (2021 Volkswagen Tiguan price) के बारे में भी बताएंगे। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके लिए यह कार कैसी है। तो डालते हैं एक नजर... 2021 Volkswagen Tiguan: वैरिएंट्स कंपनी ने इसे केवल एक वैरिएंट में उतारा है। कंपनी ने इसे केवल पेट्रोल मॉडल में उतारा है। Volkswagen Tiguan: इंजन इसमें पावर के लिए 2.0 लीटर का TSI (Turbocharged Stratified Injection) इंजन दिया गया है। Volkswagen Tiguan: परफॉर्मेंस इसका 1984 सीसी का इंजन 4200 आरपीएम पर 190 PS का मैक्सिमम पावर और 1500-4100 आरपीएम पर 320 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Volkswagen Tiguan: ट्रांसमिशन इसका इंजन 7-स्पीड DSG 4MOTION से लैस है। इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क बेक दिए गए हैं। Volkswagen Tiguan: डायमेंशन इसकी लंबाई 4509 मिलीमीटर, चौड़ाई 1839 मिलीमीटर और ऊंचाई 1665 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2679 मिलीमीटर है। Volkswagen Tiguan: फ्यूल टैंक इसमें 60 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है। Volkswagen Tiguan: सस्पेंशन इसके फ्रंट में इंडीपेंटेंड सस्पेंशन के साथ क्वाइल स्प्रिंग और रियर में इंडीपेंडेंट सस्पेंशन के साथ 4-लिंक एक्सेल दिया गया है। Volkswagen Tiguan: ब्रेक इसके फ्रंट और रियर दोनों में डिस्क ब्रेक दिया गया है। Volkswagen Tiguan: माइलेज कंपनी की तरफ से दावा किया गया है कि इसमें 12.65 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज मिलेगा। Volkswagen Tiguan: मुकाबला भारतीय बाजार में इसका Jeep Compass, Hyundai Tucson, और Citroen C5 AirCross से सीधा और कड़ा मुकाबला होगा। 2021 Volkswagen Tiguan: कीमत भारतीय बाजार में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये है।

No comments:

Post a Comment