Monday, September 13, 2021

7 सीटर कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, इस महीने होगी 68,500 रुपये तक की तगड़ी बचत September 13, 2021 at 06:56PM

नई दिल्ली। इस महीने 7 सीटर कारों पर भारी डिस्काउंट () मिल रहा है। महिंद्रा, रेनो और डेटसन जैसी कंपनियां अपनी 7 सीटर कारों पर भारी छूट दे रही हैं। इन कंपनियों की तरफ से जिन 7 सीटर कारों पर ऑफर दिया जा रहा है उनमें Renault Triber (रेनो ट्राइबर), Datsun Go Plus (डेटसन गो प्लस), Mahindra Bolero (महिंद्रा बोलेरो), Mahindra Marazzo (महिंद्रा मराजो) और Mahindra XUV 500 (महिंद्रा एक्सयूवी 500) शामिल हैं। आज हम आपको इन सभी 7-सीटर कारों पर दिए जा रहे ऑफर्स (offers on ) के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर... Renault Triber रेनो ट्राइबर पर इस महीने कुल 60,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
Renault Triber के वैरिएंट्स कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट कुल डिस्काउंट
2021 से पहले का मॉडल 25,000 25,000 10,000 60,000
2021 मॉडल 15,000 25,000 10,000 50,000
Datsun Go Plus डेटसन गो प्लस पर इस महीने कुल 40,000 रुपये तक की छूट मिल रही है।
वैरिएंट्स कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट स्पेशल ऑफर
सभी वैरिऐएंट्स 20,000 20,000 - गणेश चतुर्थी के मौके पर राजस्थान, महाराष्ट्र और गोवा के ग्राहकों के लिए 1 ग्राम का सोने का सिक्का
Mahindra Bolero
Mahindra Bolero के वैरिएंट्स कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट कुल डिस्काउंट
B4, B6, B6 OPT 3,500 10,000 3,000 16,500 + 4 साल की इयर शिल्ड वारंटी
महिंद्रा बोलेरो पर इस महीने कुल 16,500 रुपये तक की छूट मिल रही है। Mahindra Marazzo महिंद्रा मराजो पर इस महीने कुल 40,200 रुपये तक की छूट मिल रही है।
Mahindra Marazzo के वैरिएंट्स कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट कुल डिस्काउंट
M2 20,000 15,000 5,200 40,200
M4 और M6 15,000 15,000 5,200 35,200
Mahindra XUV500 महिंद्रा एक्सयूवी 500 पर इस महीने कुल 68,500 रुपये तक की छूट मिल रही है।
Mahindra Bolero के वैरिएंट्स कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट कुल डिस्काउंट
B4, B6, B6 OPT 13,000 50,000 10,000 68,500 + 20000 तक की फ्री एक्सेसरीज

No comments:

Post a Comment