Saturday, August 21, 2021

Tata Nexon EV को टक्कर देने आ रही है Mahindra eXUV300, देखें कब होगी लॉन्च August 21, 2021 at 04:37AM

नई दिल्ली।Mahindra eXUV300 Electric Car Launch Price India: देसी ऑटोमोबाइल कंपनी Mahindra & Mahindra इस साल ऑटोमोबाइल मार्केट में एक से बढ़कर एक प्रोडक्ट लॉन्च कर लोगों को सरप्राइज करने वाली है। बीते दिनों अपनी धांसू SUV Mahindra XUV700 से पर्दा उठाने के बाद आने वाले दिनों में वह पावरफुल एसयूवी महिंद्रा एक्सयूवी500 का अपग्रेडेड मॉडल New Mahindra XUU500 लॉन्च करने वाली है। अब महिंद्रा की अपकमिंग इलेक्ट्रिक मिड साइज एसयूवी Mahindra eXUV300 लॉन्च को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। चलिए आपको बताते हैं कि महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक भारत में कब लॉन्च होने वाली है। ये भी पढ़ें- साल 2023 में होगी लॉन्चMahindra eXUV300 लॉन्च को लेकर खबर आई है कि इसे साल 2022 के मिड यानी जून-जुलाई महीने में या हो सकता है कि इसे साल 2023 की शुरुआत में भारतीय सड़कों पर उतार दिया जाए। पॉपुलर मिड साइज एसयूवी Mahindra XUV300 के अपकमिंग इलेक्ट्रिक वेरिएंट की भारत में Tata Nexon EV से टक्कर होगी। भारत में टाटा नेक्सॉन इलेक्ट्रिक की अच्छी खासी बिक्री होती है। माना जा रहा है कि महिंद्रा एक्सयूवी300 इलेक्ट्रिक से पहले ही भारत में Mahindra eKUV100 लॉन्च कर दी जाएगी, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये से कम हो सकती है। ये भी पढ़ें- ऑटो एक्सपो में दिखी थी झलकMahindra eXUV300 को पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में देखा गया था, जिसके बाद से ही कयास लगने लगे थे कि इसे जल्द भारतीय बाजार में पेश कर दिया जाएगा। हालांकि, डेढ़ साल से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी इसके सटीक लॉन्च डेट के बारे में पता नहीं चल पाया है। इन सबके बीच आपको बता दूं कि महिंद्रा आने वाले समय में एक के बाद एक कई इलेक्ट्रिक वीइकल पेश कर सकती है। इससे पहले महिंद्रा की कई कारें भारत में लॉन्च होने वाली हैं, जो कि एसयूवी और एमपीवी सेगमेंट की हैं और इनमें New Generation Scorpio, Bolero Neo Plus और Marrazo AMT प्रमुख हैं। ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment