नई दिल्ली Mahindra & Mahindra ने कल यानी 14 अगस्त को लॉन्च की थी। बेहद खूबसूरत दिखने वाली यह कार तस्वीरों से ज्यादा हकीकत में आकर्षक लगती है। इस कार को कंपनी ने थ्री रो सीटिंग में ऑफर किया है यानी कुल 7 ऑक्युपेंट्स इस कार में फिट हो सकते हैं। अब बात करते हैं इस कार के 5 सीटर वर्जन की। Mahindra XUV700 5 सीटर वर्जन की शुरुआती कीमत 11।99 लाख रुपये है। मिलेंगे दो इंजन ऑप्शन इस कार में कंपनी टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का ऑप्शन दे रही है। ये दोनों इंजन ऑटोमेटिक और मैन्युअल गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन के साथ आने वाले हैं। जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक वेरियंट चुन सकें। Mahindra XUV700 के वेरियंट्स की कीमत Mahindra XUV700 MX Petrol - Rs- 11.99 लाख Mahindra XUV700 MX Diesel - Rs- 12.49 लाख Mahindra XUV700 AX3 Petrol - Rs- 13.99 लाख Mahindra XUV700 AX5 Petrol - Rs- 14.99 लाख एसयूवी में नई ब्लैक ग्रिल के साथ लंबा वर्टिकल क्रोम स्लेट्स और फ्रंट पर नया लोगो दिया गया है। इसमें नई एलईडी हेडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल, बड़ा ट्विन C-शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं। इसमें नए फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स, इलेक्ट्रिक से चलने वाले ORVMs के साथ इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल्स और फ्लेयर्ड वील आर्क्स दिए गए हैं, जो इसे दमदार लुक दे रहे हैं। इसके रियर में स्टाइलिश रैपअराउंड LED टेललैंप्स के साथ टेलगेट दिया है।
No comments:
Post a Comment