Wednesday, August 11, 2021

खुशखबरी! आ रही है Mahindra KUV100 Electric Car, देखें संभावित कीमत-खासियत August 10, 2021 at 10:17PM

नई दिल्ली। Launch Image Features: भारत में इलेक्ट्रिक कार का मार्केट बढ़ रहा है और धीरे-धीरे कई सारी कंपनियां सस्ती या महंगी इलेक्ट्रिक कार लॉन्च कर रही है। अब तक भारत में Tata Motors, Hyundai Motors, MG Motors, Mahindra & Mahindra जैसी कंपनियों की बजट और मिड रेंज इलेक्ट्रिक कारों के साथ ही Mercedes, Audi और Jaguar की महंगी इलेक्ट्रिक कारें भारतीय बाजार में मौजूद हैं। अब महिंद्रा मोटर्स भारत में एंट्री लेवल Mahindra KUV100 Electric Car लॉन्च करने वाली है, जिसकी शुरुआती कीमत 10 लाख रुपये से कम हो सकती है। ये भी पढ़ें- इन कारों से मुकाबला Mahindra KUV100 Electric को पहली बार ऑटो एक्सपो 2020 में देखा गया था और तबसे इसकी लॉन्चिंग का बेसब्री से इंतजार हो रहा है। अब खबर आ रही है कि महिंद्रा केयूवी100 इलेक्ट्रिक को इस साल लॉन्च किया जा सकता। Mahindra eKUV100 की इंडिया में Tata Tigor EV और अपकमिंग Maruti WagonR Electric जैसी कारों से टक्कर होगी। हाल ही में इस एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार की कुछ संभावित खासियतों के बारे में पता चला तो आपतक ये जानकारियां लेकर आया हूं। सबसे पहले बता दें कि इसमें 15.9kWh का बैटरी पैक लगा होगा, जो कि 54 bhp (40kW) तक की पावर और 120 Nm टॉर्क जेनकेट करने में सक्षम होगा। ये भी पढ़ें- बैटरी रेंज और संभावित कीमतMahindra eKUV100 के बारे में दावा किया जा रहा है कि इसे सिंगल चार्ज में147 km तक आसानी से चला सकते हैं। इसे आप घर में भी रेगुलर एसी चार्जर से जीरो से 100 पर्सेंट तक 6 घंटे से भी कम में चार्ज कर सकते हैं। वहीं फास्ट चार्जिंग पॉइंट पर तो इसे एक घंटे से कम में फुल चार्ज किया जा सकता है। महिंद्रा की यह कार देखन में बिल्कुल पेट्रोल वेरिएंट वाले KUV100 जैसी ही दिखेगी और इसमें कुछ कॉस्मेटिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। महिंद्रा केयूवी100 इलेक्ट्रिक को भारत में 9 लाख रुपये से लेकर 11 लाख रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, इसकी कीमत ऑटो एक्सपो 2020 में 8.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) बताई गई थी। ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment