Tuesday, July 13, 2021

Mahindra Bolero Neo भारत में 8.48 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च, जानें क्या है खास July 13, 2021 at 07:29AM

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) ने अपनी लोकप्रिय सबकॉम्पैक्ट एसयूवी का नया अवतार भारत में लॉन्च कर दिया है। () की भारतीय बाजार में शुरुआती (N4 वैरिएंट) एक्स-शोरूम कीमत 8.48 लाख रुपये है, जो इसके N10 वैरिएंट पर 9.99 लाख रुपये तक जाती है। इसमें टॉप स्पेसिफिकेशन वाला N10 (O) ट्रिम भी मिलता है, लेकिन अभी कंपनी ने इसकी कीमत पर से पर्दा नहीं हटाया है। यह नया मॉडल भारतीय बाजार में Mahindra TUV300 की जगह लेगा। बता दें कि Bolero कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार में से एक है। 20 साल से भी ज्यादा समय से यह कार भारतीय बाजार में ग्राहकों की पसंद बनी हुई है, जहां अब तक इसके 13 लाख यूनिट्स बिक चुके हैं। Mahindra Bolero Neo को लॉन्च करने के पीछे कंपनी का मकसद साफ है। इस कार को Bolero का ब्रांड मिलेगा। वहीं, इसमें नए हाइटेक फीचर्स मिलेंगे। इस कार में TUV300 जैसी पावर और इंटीरियर देखने को मिलेगा। वहीं, इसमें Bolero जैसी स्टाइलिंग दी गई है। Mahindra Bolero Neo के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें पावर के लिए 1493 सीसी का 3-सिलिंडर वाला इंजन दिया गया है। इसका इंजन 3750 आरपीएम पर 100 bhp की मैक्सिमम पावर और 1750-2250 आरपीएम पर 260 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। Mahindra Bolero Neo एक सब-4 मीटर कार है, जिसमें केवल 2-व्हील ड्राइव सिस्टम ही मिलता है। इसमें महिंद्रा का मल्टी टेरेन तकनीक दी गई है। इस कार की पूरी बॉडी TUV300 के मुकाबले नीचे है। कंपनी ने Mahindra Bolero Neo को भारतीय बाजार में 6 कलर ऑप्शन्स में उतारा है। इनमें नेपोली ब्लैक, मैजेस्टिक सिल्वर, हाइवे रेड, पर्ल व्हाइट, डायमंड व्हाइट और रॉकी बैज शामिल हैं। इसमें स्पेस के साथ सुरक्षा का भी खासा ध्यान रखा गया है।

No comments:

Post a Comment