Monday, June 28, 2021

​Yamaha FZ-X या Hero Xtreme 160R: आपके बजट में कौन है सबसे किफायती बाइक? पढ़ें स्पेसिफिकेशन कम्पेरिजन June 28, 2021 at 05:55PM

नई दिल्ली। Yamaha FZ-X () हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई है। यह एक नियो रेट्रोल कम्यूटर बाइक है, जिसमें ग्राहकों को स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ Y-Connect एप मिलता है। भारतीय बाजार में Yamaha FZ-X का सीधा और कड़ा मुकाबला Hero Xtreme 160R () से है। आज हम इन दोनों ही बाइक्स का स्पेसिफिकेशन कम्पेरिजन करने जा रहे हैं। हम आपको इन बाइक्स की कीमतों के बारे में भी बताएंगे। ताकी, आप अपने बजट में अपनी पसंद की बाइक को खुद चुन सकें। तो डालते हैं एक नजर... इंजन
  • Yamaha FZ-X में पावर के लिए 149 सीसी का सिंगल-सिलिंडर वाला इंजन दिया जा सकता है।
  • Hero Xtreme 160R में पावर के लिए 166 सीसी, सिंगल-सिलिंडर OHC, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है।
परफॉर्मेंस
  • Yamaha FZ-X के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसका इंजन 7,250 आरपीएम पर 12.4 bhp की मैक्सिमम पावर और 5,500 आरपीएम पर 13.3 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • Hero Xtreme 160R का इंजन 8500 आरपीएम पर 15 bhp की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 14 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
  • 2021 Yamaha FZ-X का इंजन 5 स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • Hero Xtreme 160R में मल्टी प्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया है।
वजन
  • नई Yamaha FZ-X का कर्ब वजन 139 किलोग्राम है।
  • Hero Xtreme 160R के सिंगल डिस्क वेरिएंट का वजन 138.5 किलोग्राम और डबल डिस्क वेरिएंट का कर्ब वजन 139.5 किलोग्राम है।
फ्यूल टैंक
  • Yamaha FZ-X में 10 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है।
  • Hero Xtreme 160R में 12 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया है।
2021 Yamaha FZ-X: कलर
  • Yamaha FZ-X तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इनमें मैट कॉपर, मैट ब्लैक और मैटेलिक ब्लू शामिल हैं।
  • Hero Xtreme 160R भारतीय बाजार में तीन कलर ऑप्शन्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इनमें पर्ल सिल्वर व्हाइट, वाइब्रेंट ब्लू और स्पोर्ट्स रेड शामिल हैं।
डायमेंशन
  • Yamaha FZ-X की लंबाई 2020 मिलीमीटर, चौड़ाई 785 मिलीमीटर और ऊंचाई 1115 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 165 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1,330 मिलीमीटर है। जबकि, इसकी सीट की ऊंचाई 810 मिलीमीटर है।
  • Hero Xtreme 160R की लंबाई 2029 मिलीमीटर, चौड़ाई 793 मिलीमीटर, ऊंचाई 1052 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1327 मिलीमीटर है। जबकि, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 167 मिलीमीटर है।
ब्रेक
  • Yamaha FZ-X के फ्रंट में 282 मिलीमीटर डिस्क ब्रेक और रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट में ABS फीचर दिया गया है।
  • Hero Xtreme 160R के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का पीटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का पीटर डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर का ड्रेम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है।
सस्पेंशन
  • Yamaha FZ-Xके फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क दिया है। वहीं, इसके रियर में 7-स्पीड एडजस्टेबल मोनोक्रॉस सस्पेंशन दिया गया है।
  • Hero Xtreme 160R के सिंगल डिस्ट वेरिएंट का कर्ब वजन 138.5 किलोग्राम और डबल डिस्क वेरिएंट का कर्ब वजन 139.5 किलोग्राम है।
कीमत
  • 2021 Yamaha FZ-X के स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,16,800 रुपये है। वहीं, स्मार्टफोन कनेक्टिविटी से लैस FZ-X की कीमत 1,19,800 रुपये है।
  • Hero Xtreme 160R की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,07,490 रुपये है, जो स्पेशल एडिशन पर 1,12,340 रुपये तक जाती है।

No comments:

Post a Comment