Wednesday, June 2, 2021

कोरोना इम्पैक्ट: एक महीने में 93 फीसदी घट गई Toyota की बिक्री, मई में केवल 707 कारें ही बिकीं June 02, 2021 at 06:17AM

नई दिल्ली। किर्लोस्कर मोटर (Toyota Kirloskar Motor) ने मई 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। शेयर बाजार को भेजी सूचना में जापान की दिग्गज कार निर्माता ने बताया कि मई 2021 में उसने केवल 707 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, मई 2020 में कंपनी ने 1,639 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की थी। पिछले साल की तुलना में इस साल मई महीने में कंपनी की बिक्री में 57 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, अगर इस साल के अप्रैल महीने से तुलना करें, तो कंपनी की बिक्री में 93 फीसदी की भारी गिरावट आई है। बता दें कि अप्रैल 2021 में कंपनी ने 9,622 गाड़ियों की भारत में बिक्री की थी। कोरोनो वायरस महामारी की दूसरी लहर से कंपनी की बिक्री पर भारी असर पड़ा है। दरअसल, कोरोना के कारण कंपनी ने अपने प्रोडक्शन यूनिट में मैटेनेंस की घोषणा की, जिसके कारण 16 अप्रैल से 14 मई, 2021 तक, कंपनी का प्रोडक्शन बंद रहा। आसान भाषा में कहें, तो कंपनी ने इस दौरान एक भी गाड़ी का प्रोडक्शन नहीं किया। वहीं, मैनटेनेंस की अवधि खत्म होने के बाद भी कंपनी का प्रोडक्शन कई बार प्रभावित हुआ। वहीं, कोरोना के कारण देश के कई राज्यों में लगाए गए लॉकडाउन के कारण कंपनी की बिक्री पर बहुत बुरा असर पड़ा है। मार्च महीने में कितनी बिक्री हुई थी? भारतीय बाजार में Toyota ने मार्च 2021 में कुल 15,001 कारों की बिक्री की थी। जबकि, मार्च 2020 में कंपनी के कुल 7023 यूनिट्स बिके थे। यानी, मार्च महीने 2020 की तुलना में मार्च 2021 में कंपनी की बिक्री 114 फीसदी बढ़ी थी। जनवरी और फरवरी में क्या था हाल? Toyota ने फरवरी 2021 में कुल 14,075 यूनिट्स की भारत में बिक्री की थी। जबकि, जनवरी 2021 में कंपनी ने 11,126 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री थी।

No comments:

Post a Comment