Friday, June 11, 2021

बस थोड़ा इंतजार ! भारत में लॉन्च होंगी ये 4 धांसू एसयूवी कारें June 11, 2021 at 06:42PM

नई दिल्ली भारत में 7 सीटर कारों की पॉप्युलैरिटी बीते कुछ सालों में पहले के मुकाबले काफी बढ़ गई है। इस बदलाव को देखते हुए कंपनियां लगातार नए मॉडल्स भी भारत में उतार रही हैं। आप भी अगर नई 7 सीटर कार खरीदने का मन बना रहे हैं तो थोड़ा इंतजार आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कई नई कारें भारत में दस्तक देने वाली है। यहां हम आपको 4 ऐसी कारों के बारे में बताएंगे जो अगले 1 साल में भारत में लॉन्च होंगी। ह्यूंदै अल्काजार मौजूदा समय की सबसे बहुप्रतीक्षित एसयूवी है। यह ह्यूंदै क्रेटा का 7 सीटर वर्जन है। भारतीय बाजार में इसे 18 जून को लॉन्च किया जाएगा। यह कार 3 रो सीटिंग फॉर्मेट के साथ आने वाली है। महिंद्रा XUV 700 कार इस साल की तीसरी तिमाही में लॉन्च की जाएगी। यानी जुलाई से सितंबर के बीच यह भारतीय बाजार में दस्तक दे देगी। इस कार की कीमत 14 लाख रुपये से 22 लाख रुपये के बीच हो सकती है। यह कार कंपनी की सबसे पॉप्युलर कारों में से एक है। इस साल को 2022 की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। कार की कीमत 12 से 20 लाख रुपये के बीच हो सकती है। भारतीय बाजार में यह कार टाटा सफारी को टक्कर देगी। इस कार के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। साल 2022 के शुरुआती महीनों में इसे लॉन्च किया जाएगा। कार की कीमत 28 से 35 लाख के बीच हो सकती है। भारत में यह कार Toyota Fortuner, Ford Endeavour और VW Tiguan AllSpace जैसी कारों को टक्कर देगी।

No comments:

Post a Comment