Tuesday, April 13, 2021

Mahindra XUV700 के लॉन्च के बाद बंद हो जाएगी XUV500, 10 साल पहले भारत में मचा दी थी खलबली April 12, 2021 at 09:00PM

नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) भारत में अपनी फ्लैगशिप एसयूवी को लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी की आने वाली यह एसयूवी नए W601 प्लेटफॉर्म पर काम करेगी। पहले माना जा रहा था कि यह XUV500 की नई जेनरेशन कार होगी, लेकिन अब यह साफ हो गया है कि यह भारतीय बाजार में XUV500 की जगह लेगी। दरअसल, महिंद्रा के आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा कि XUV700 के लॉन्च के बाद कंपनी XUV500 का प्रोडक्शन भारत में बंद कर देगी। बता दें कि कंपनी अपनी XUV700 एसयूवी को इस साल भारत में लॉन्च करने वाली है। हालांकि, यह कब लॉन्च होगी इसको लेकर अभी कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। कंपनी की फ्लैगशिप एसयूवी है, जिसे महिंद्रा ने साल 2011 में भारतीय बाजार में उतारा था। कंपनी ने इसे 15 लाख रुपये से कम के सेगमेंट में पेश किया था। तब इस सेगमेंट में यह एक लोकप्रिय एसयूवी थी, लेकिन Hyundai Creta, Kia Seltos, और Jeep Compass जैसी एसयूवी के आने के बाद इसकी बिक्री में काफी गिरवट दर्ज की गई। इस नई एसयूवी को मोनोकोक प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो इसमें सबसे लेटेस्ट वर्ल्ड क्लास सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी इसे पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन के साथ भारतीय बाजार में उतार सकती है। इसमें ग्राहकों को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दोनों का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव (AWD) भी दिया जा सकता है। सोशल मीडिया और ऑनलाइन इंटरनेट पर इसके स्पाई फोटोज पहले से ही वायरल हो रहे हैं। कंपनी इसमें इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक्स और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसे फीचर्स दे सकती है। इसके अलावा बेहतर सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग्स, ABS के साथ EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट के साथ 4 डिस्क ब्रेक दिए जा सकते हैं। खुफिया तस्वीरों को देखने के बाद यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि इसमें फुल LED हेडलाइट्स, LED डेटाइम रनिंग लाइट्स, नया बड़ा ग्रिल, स्पोर्टी अलॉय व्हील्स और नई हॉरिजॉन्टली माउंटेड LED टेललाइट्स देखने को मिल सकती हैं इसके कैबिन की बात करें, तो नई Mahindra XUV700 में Mercedes-Benz की स्टाइल वाली बड़ी सिंगल यूनिट स्क्रीन दी जा सकती है, जिसमें स्प्लिट इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंट कलस्ट मिलेगा। इसमें एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो को स्पोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, सनरूफ जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं।

No comments:

Post a Comment