Thursday, April 15, 2021

Honda ने राजस्थान में 20 लाख दोपहिया वाहनों की बिक्री का आंकड़ा किया पार, पिछले 5 सालों में दोगुना बढ़ी बिक्री April 15, 2021 at 05:34AM

नई दिल्ली। () ने राजस्थान में 20 लाख दोपहिया वाहनों का आंकड़ा पार कर लिया है। कंपनी की तरफ से जारी बयान में बताया गया है कि पिछले 5 सालों में राजस्थान में होंडा के दोपहिया वाहनों की बिक्री में दोगुना तेजी आई है। कंपनी ने पिछले 5 सालों में यहां 10 लाख दोपहिया वाहनों की बिक्री की है। जबकि, उससे पहले के 15 सालों में कंपनी ने यहां 10 लाख दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी। होंडा की तरफ से बताया गया है कि राजस्थान में उसके Honda Activa 6G और Honda Activa 125 को काफी पसंद किया गया। वहीं, 125 सीसी सेगमेंट में आने वाली Honda CB Shine और Honda SP 125 जैसी मोटरसाइकिलों को ग्राहकों का काफी साथ मिला। मार्च महीने में कैसी रही बिक्री? इससे पहले होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया ने मार्च 2021 में कुल (घरेलू + निर्यात) 4,11,037 टू-व्हीलर्स की बिक्री की। जबकि, मार्च 2020 में होंडा टू-व्हीलर्स के कुल 261,699 टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई थी। यानी, मार्च 2020 के मुकाबले मार्च 2021 में कंपनी की कुल बिक्री 57.06 फीसदी बढ़ी है। होंडा टू-व्हीलर्स की बिक्री में आई 57.06 फीसदी की बढ़त भले ही बहुत ज्यादा लग रही हो, लेकिन यह बिक्री इतनी भी ज्यादा नहीं है। दरअसल, पिछले साल मार्च महीने में केंद्र सरकार ने कोरोना महामारी के कारण पूरे देशभर में लॉकडाउन लगा दिया था, जिसके कारण होंडा की बिक्री में ऐतिहासिक गिरावट आई थी। यही वजह है कि फरवरी महीने (फरवरी 2021) के मुकाबले इस साल मार्च महीने में कंपनी की बिक्री घटी है। बता दें कि फरवरी 2021 में कंपनी ने कुल 442,696 टू-व्हीलर्स की बिक्री की। पिछले साल के मुकाबले होंडा के दोपहिया वाहनों की भारत में कितनी बिक्री हुई
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई मार्च 2020 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया बिक्री में कितना अंतर आया
3,95,037 यूनिट्स 2,45,716 यूनिट्स 1,49,321 यूनिट्स ज्यादा बिके 60.77 फीसदी बढ़ी बिक्री
पिछले साल के मुकाबले भारत से बाहर कितने दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई
मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ मार्च 2021 में कितना निर्यात हुआ था कितना अंतर आया कितना अंतर आया
16,000 यूनिट्स 15,983 यूनिट्स 17 यूनिट्स का ज्यादा निर्यात हुआ 0.11 फीसदी बढ़ा निर्यात
पिछले महीने के मुकाबले होंडा के दोपहिया वाहनों की भारत में कितनी बिक्री हुई
मार्च 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई थी कितना अंतर आया बिक्री में कितना अंतर आया
3,95,037 यूनिट्स 4,11,578 यूनिट्स 16,541 यूनिट्स कमबिके 4.02 फीसदी घटी बिक्री

No comments:

Post a Comment