Wednesday, April 14, 2021

महंगी हो गई Apache RTR 160 4V, लेकिन कीमत सुन कर आप भी कहेंगे ये क्या हुआ.... April 14, 2021 at 07:41PM

नई दिल्ली। टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने अपनी TVS को महंगा कर दिया है। हालांकि, कंपनी ने अपनी इस स्पोर्ट्स बाइक की कीमत में केवल 45 रुपये की बढ़ोतरी की है। बढ़ी कीमतों के बाद अब 160 4V के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,08,565 रुपये हो गई है। वहीं, इसके डुअल डिस्क वेरिएंट की कीमत 111,615 रुपये हो गई है। बता दें कि कंपनी ने पिछले महीने (मार्च 2021) अपनी 2021 TVS Apache RTR 160 4V को लॉन्च किया था। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स में उतारा है। इनमें ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक शामिल हैं। इसके 2021 मॉडल में कई बदलाव किए गए हैं। नया मॉडल 2 किलोग्राम हल्का है। इसके डिस्क वेरिएंट का वजन 147 किलोग्राम है। वहीं, इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट का वजन 145 किलोग्राम है। कंपनी ने इसके पावर परफॉर्मेंस को बढ़ाया गया है। यह मोटरसाइकिल अब इस सेगमेंट की सबसे पावरफुल बाइक बन गई है। इसके नए मॉडल में 1.5 bhp की पावर और 0.6 Nm का टॉर्क बढ़ाया गया है। TVS Apache RTR 160 4V के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें BS6 कम्प्लायंट वाला 159.7cc सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया है, जो 9,250 आरपीएम पर 17.4 bhp की मैक्सिमम पावर और 7250 आरपीएम पर 14.73 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है। नए अपडेटेड मॉडल में अब नई डुअल-टोन सीट के साथ कार्बन फाइबर पैटर्न दिया गया है। भारतीय बाजार में यह तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इनमें रेसिंग रेड, नाइट ब्लैक और मैटेलिक ब्लू शामिल हैं। 2021 TVS Apache RTR 160 4V की लंबाई 1050 मिलीमीटर, ऊंचाई 2035 मिलीमीटर और ऊंचाई 790 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180 मिलीमीटर है जबकि, इसका व्हीलबेस 1357 मिलीमीटर है। इसमें 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है। 2021 TVS Apache RTR 160 4V के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है। इसके ब्रेकिंग फीचर्स की बात करें, तो TVS Apache RTR 160 4V ABS के फ्रंट में 270 मिलीमीटर का पीटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 200 मिलीमीटर का पीटल डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है।

No comments:

Post a Comment