Saturday, April 24, 2021

2021 Volkswagen Polo Facelift से उठा पर्दा, धांसू फीचर्स के साथ मिलेगा स्टाइलिश लुक April 24, 2021 at 03:07AM

नई दिल्ली। Volkswagen ने अपनी छठी जेनरेशन वाली फेसलिफ्ट कार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेश कर दिया है। इसका लुक काफी स्टाइलिश है। इसमें ID.3 डिजाइन एलिमेंट्स का इस्तेमाल किया गया है। नई Volkswagen Polo में अब नया डुअल-बीम हेडलाइट से जुड़ा LED DRL स्ट्रिप पूरे ग्रिल पर देखने को मिलेगा। इसके बंपर को भी रीवाइज्ड किया गया है, जो इसे अग्रेसिव लुक दे रहा है। इसके अलॉय व्हील्स में नया डिजाइन दिया गया है। इसके फ्रंट में हल्के बदलाव देखने को ही मिलेंगे। हालांकि, इसके रियर में बड़े अपडेट्स दिए गए हैं। इसके रियर में नए स्प्लिट-LED टेललाइट्स और ज्यादा प्रोमिनेंट Volkswagen और Polo की बैजिंग की गई है। इसके इंटीरियर में हल्के बदलाव किए गए हैं। हालांकि, सबसे ज्यादा बदलाव आपको टेक फीचर्स में मिलेगा। इसमें नया फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील, बड़ा 9.2-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ ऑप्शन्ल मिलेगा। हालांकि, इसमें 6.5-इंच का यूनिट बतौर स्टैंडर्ड मिलेगा। कंपनी की तरफ से इसमें 8.0-इंच का इंस्ट्रूमेंट पैनल दिया गया है। इसमें ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स, एडवांस्ड कनेक्टेड टेकनोलॉजी, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूजर कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, कीलेस एंट्री, पुश-बटन स्टार्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें ट्रेवल असिस्ट फीचर बतौर ऑप्शन मिलेगा। इसमें 210 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलेगी। पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो Volkswagen Polo फेसलिफ्ट में मौजूदा 1.0-लीटर का 3-सिलिंडर वाला नैचुलरी एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलेगा। इसके अलावा कंपनी इसमें पहले जैसा ही TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन ऑप्शन देगी। छठे जेनरेशन वाली नई कार का इंजन 79 bhp से 107.5 bhp के बीच मैक्सिमम पावर जेनरेट करेगा। ग्लोबली इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ डुअल-कल्च ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिलेगा। यह अपडेटेड कार भारतीय बाजार में कब लॉन्च होगी इसके बारे में अभी कंपनी ने कोई भी जानकारी नहीं दी है। इसके अलावा भारतीय स्पेसिफिकेशन वाली कार में क्या कोई बदलाव देखने को मिल सकता है, इसकी भी अभी कोई जानकारी नहीं है।

No comments:

Post a Comment