Friday, March 12, 2021

2021 ​​TVS Apache RTR 160 4V या Bajaj Pulsar NS160: कौन है सबसे दमदार बाइक? पढ़ें कम्पेरिजन March 12, 2021 at 06:31PM

नई दिल्ली। 2021 भारत में हाल ही में लॉन्च हुई है। कंपनी ने इसे दो वेरिएंट्स और तीन कलर ऑप्शन्स में लॉन्च किया है। नए मॉडल में कई बदलाव किए गए हैं। इसके पावर परफॉर्मेंस को बढ़ाया गया है। नई Apache RTR 160 4V का भारतीय बाजार में से सीधा मुकाबला है। आज हम इन दोनों ही बाइक्स का स्पेसिफिकेशन और प्राइस कम्पेरिजन करने जा रहे हैं। इसके बाद आप यह खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सी बाइक सबसे बेस्ट है। तो डालते हैं एक नजर... इंजन
  • 2021 TVS Apache RTR 160 4V में BS6 कम्प्लायंट वाला 159.7cc सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, 4-वाल्व, ऑयल-कूल्ड इंजन दिया है।
  • Bajaj Pulsar NS160 में BS6 कम्प्लायंट वाला160.3 सीसी का ऑयल कूलड, 4-स्ट्रोक, SOHC, 4-वाल्व DTS-i इंजन दिया गया है।
परफॉर्मेंस
  • 2021 TVS Apache RTR 160 4V का इंजन 9,250 आरपीएम पर 17.4 bhp की मैक्सिमम पावर और 7250 आरपीएम पर 14.73 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
  • Bajaj Pulsar NS160 का इंजन 9000 आरपीएम पर 17.2 PS की मैक्सिमम पावर और 7250 आरपीएम पर 14.6Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है।
ट्रांसमिशन
  • 2021 TVS Apache RTR 160 4V का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
  • Bajaj Pulsar NS160 का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन से लैस है।
डायमेंशन
  • 2021 TVS Apache RTR 160 4V की लंबाई 1050 मिलीमीटर, ऊंचाई 2035 मिलीमीटर और ऊंचाई 790 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 180 मिलीमीटर है। जबकि, इसका व्हीलबेस 1357 मिलीमीटर है।
  • Bajaj Pulsar NS160 की लंबाई 2017 मिलीमीटर, चौड़ाई 803.5 मिलीमीटर और ऊंचाई 1060 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1372 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 177 मिलीमीटर है।
फ्यूल टैंक
  • 2021 TVS Apache RTR 160 4V में 12 लीटर का फ्यूल टैंक दिया है।
  • Bajaj Pulsar NS160 में 12 लीटर का पेट्रोल टैंक दिया है।
वजन
  • 2021 TVS Apache RTR 160 4V के डिस्क वेरिएंट का वजन 147 किलोग्राम है। वहीं, इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट का वजन 145 किलोग्राम है।
  • Bajaj Pulsar NS160 का कर्ब वजन 151 किलोग्राम है।
सस्पेंशन
  • 2021 TVS Apache RTR 160 4V के फ्रंट में टेलिस्कोपिक फॉर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया है।
  • Bajaj Pulsar NS160 के फ्रंट में एंटी-फ्रिक्शन बुश के साथ टेलिस्कोपिक दिया है। वहीं, इसके रियर में नाइट्रॉक्स मोनोशॉक अबजॉर्बर के साथ केनिस्टर दिया है।
ब्रेक
  • 2021 TVS Apache RTR 160 4V ABS के फ्रंट में 270 मिलीमीटर का पीटल डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 200 मिलीमीटर का पीटल डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है।
  • Bajaj Pulsar NS160 के फ्रंट में 260 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक और रियर में 230 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है।
कीमत
  • 2021 TVS Apache RTR 160 4V के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,07,270 रुपये है। जबकि, इसके डिस्क ब्रेक वेरिएंट की कीमत 1,10,320 रुपये है।
  • Bajaj Pulsar NS160 की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 110,086 रुपये है, जो स्पेशल एडिशन पर 108,750 रुपये तक जाती है।

No comments:

Post a Comment