2021 भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 63.6 लाख रुपये रखी है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 80.9 लाख रुपये तक जाती है। इसकी स्टाइलिंग और डिजाइन में कई बदलाव किए गए हैं। यह एक कनेक्टेड कार है, जिसमें नया जेनरेशन NTG 6 टेलिमेटिक्स के साथ MBUX सिस्टम दिया गया है। इस कार में बड़ा रियर कैबिन दिया गया है, जो इस सेगमेंट में सबसे ज्यादा है। इसमें 3079 मिलीमीटर का लंबा व्हीलबेस दिया गया है। इसकी लंबाई 5075 मिलीमीटर है। को भारत में लंबी व्हीलबेस कार लाने के लिए पहचाना जाता है। यही कारण है कि लंबे व्हीलबेस के लिए E-Class की इस सेगमेंट में अलग ही पहचान है। में सिंगल LED DRL दिया गया है। वहीं, इसके बोनेट पर उभार इसे और भी अग्रेसिव लुक दे रहे हैं। इसमें नए LED हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसके रियर को नए तरह से डिजाइन किया गया है। इसके रियर में नया स्प्लिट टेल लाइट डिजाइन दिया गया है, जो इसे फ्रेश लुक दे रहा है। इसमें Burmester सराउंड साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस चार्जर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके कैबिन में Mercedes-Benz का यूजर एक्सपीरियंस इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। ग्राहकों को इसमें डिजिटल कॉकपिट के साथ डुअल 12.3-इंच का डिस्प्ले स्क्रीन मिलेगा। इसमें ग्राहकों को Hey Mercedes वॉयस असिस्टेंस मिलेगा। 2021 Mercedes-Benz E-Class भारतीय बाजार में 3 इंजन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इनमें 2-लीटर पेट्रोल, 2-लीटर डीजल और AMG लाइन में 3-लीटर डीजल इंजन शामिल हैं। इसकी पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसका 2-लीटर पेट्रोल इंजन 194 bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। वहीं, इसका 2-लीटर डीजल इंजन 192 bhp की पावर पैदा करता है। जबकि, इसका सबसे पावर फुल 3-लीटर डीजल इंजन 282 bhp की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है।
No comments:
Post a Comment