Friday, March 26, 2021

इस कंपनी के ट्रैक्टरों ने जीता भारतीय किसानों का भरोसा, पढ़ें फरवरी महीने की टॉप-14 लिस्ट March 26, 2021 at 02:50AM

नई दिल्ली। फरवरी महीने में बिकने वाली सभी ट्रैक्टर कंपनियों की सेल्स रिपोर्ट आ गई है। इस फरवरी महीने कुल 61,351 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। जबकि, फरवरी 2020 में 51,602 ट्रैक्टरों की बिक्री हुई थी। यानी, पिछले साल के फरवरी महीने की तुलना में इस साल फरवरी महीने में 18.89 फीसदी ज्यादा ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। आज हम आपको सभी 14 ट्रैक्टर कंपनियों की बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इन ट्रैक्टरों की फरवरी 2020 में हुई बिक्री के बारे में भी बताएंगे। तो डालते हैं एक नजर...
रैंक ट्रैक्टर के नाम फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
1 MAHINDRA & MAHINDRA 13,492 यूनिट्स 12,471 यूनिट्स 8.91 फीसदी बिक्री बढ़ी
2 MAHINDRA SWARAJ 10,191 यूनिट्स 9,166 यूनिट्स 11.18 फीसदी बिक्री बढ़ी
3 SONALIKA 8,443 यूनिट्स 6,181 यूनिट्स 36.60 फीसदी बिक्री बढ़ी
4 ESCORTS 7,118 यूनिट्स 5,769 यूनिट्स 23.38 फीसदी बिक्री बढ़ी
5 TAFE 6,420 यूनिट्स 4,931 यूनिट्स 30.20 फीसदी बिक्री बढ़ी
6 JOHN DEERE 5,123 यूनिट्स 4,182 यूनिट्स 22.50 फीसदी बिक्री बढ़ी
7 EICHER 3,944 यूनिट्स 3,402 यूनिट्स 15.93 फीसदी बिक्री बढ़ी
8 CNH INDUSTRIAL 2,436 यूनिट्स 1,924 यूनिट्स 26.61 फीसदी बिक्री बढ़ी
9 KUBOTA 1,098 यूनिट्स 916 यूनिट्स 19.87 फीसदी बिक्री बढ़ी
10 V.S.T 390 यूनिट्स 354 यूनिट्स 10.17 फीसदी बिक्री बढ़ी
11 FORCE MOTORS 320 यूनिट्स 427 यूनिट्स 25.06 फीसदी बिक्री घटी
12 CAPTAIN 135 यूनिट्स 187 यूनिट्स 27.81 फीसदी बिक्री घटी
13 INDO FARM 239 यूनिट्स 61 यूनिट्स 291.80 फीसदी बिक्री बढ़ी
14 दूसरी सभी कंपनियां 2,002 यूनिट्स 1,631 यूनिट्स 22.75 फीसदी बिक्री बढ़ी
फरवरी 2021 में Mahindra के ट्रैक्टरों की देश में सबसे ज्यादा बिक्री हुई, जहां इनके 13,492 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, दूसरे नंबर पर Mahindra Swaraj के ट्रैक्टरों की सबसे ज्यादा बिक्री हुई। टॉप-10 लिस्ट में Sonalika तीसरे नंबर पर रही।

No comments:

Post a Comment