Friday, March 26, 2021

ये हैं देश के सबसे ज्यादा बिकने वाले दोपहिया वाहन, पढ़ें टॉप-10 लिस्ट March 26, 2021 at 03:27AM

नई दिल्ली। फरवरी महीने की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग दोपहिया वाहनों की लिस्ट आ गई है। ऐसे में आज हम आपको उन 10 दोपहिया वाहनों के नाम और बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें ग्राहकों की तरफ से सबसे ज्यादा खरीदा गया। हम आपको इन दोपहिया वाहनों की पिछले साल की बिक्री के बारे में भी बताएंगे। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि जिस दोपहिया वाहन को आप खरीदना चाहते हैं, उसे देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं एक नजर...
रैंक दोपहिया कंपनियों के नाम फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई फरवरी 2021 में कितनी बिक्री हुई थी बिक्री में कितना अंतर आया
1 Hero Splendor 2,47,422 यूनिट्स 2,15,196 यूनिट्स 14.98 फीसदी बिक्री बढ़ी
2 Honda Activa 2,09,389 यूनिट्स 2,22,961 यूनिट्स 6.09 फीसदी बिक्री घटी
3 Hero HF Deluxe 1,26,309 यूनिट्स 1,75,997 यूनिट्स 28.23 फीसदी बिक्री घटी
4 Honda CB Shine 1,15,970 यूनिट्स 50,825 यूनिट्स 128.18 फीसदी बिक्री बढ़ी
5 Bajaj Pulsar 81,454 यूनिट्स 75,669 यूनिट्स 7.65 फीसदी बिक्री बढ़ी
6 TVS Jupiter 52,189 यूनिट्स 31,440 यूनिट्स 66 फीसदी बिक्री बढ़ी
7 TVS XL Super 51,445 यूनिट्स 55,802 यूनिट्स 7.81 फीसदी बिक्री घटी
8 Suzuki Access 48,496 यूनिट्स 50,103 यूनिट्स 3.21 फीसदी बिक्री घटी
9 Bajaj Platina 46,264 यूनिट्स 33,799 यूनिट्स 36.88 फीसदी बिक्री बढ़ी
10 Royal Enfield Classic 350 36,025 यूनिट्स 41,786 यूनिट्स 13.79 फीसदी बिक्री घटी
कुल बिक्री 10,14,963 यूनिट्स 9,53,578 यूनिट्स 6.44 फीसदी बिक्री बढ़ी
फरवरी 2021 में Hero Splendor देश का सबसे ज्यादा बिकने वाली टू-व्हीलर रहा, जहां इसके 2,47,422 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं, दूसरे नंबर पर Activa रहा, जहां इसके 2,09,389 यूनिट्स बिके। टॉप-3 बेस्ट सेलिंग टू-व्हीलर्स में Hero के HF Deluxe ने भी अपनी जगह बनाई। फरवरी 2021 के टॉप-10 बेस्ट सेलिंग दोपहिया वाहनों की लिस्ट में Hero, Bajaj, Honda और के दो-दो वाहन शामिल हैं। वहीं, और के 1-1 दोपहिया वाहन शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment