सभी दोपहिया वाहन कंपनियों ने जनवरी महीने की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। आज हम आपको , , , Honda Two Wheeler और जैसी दोपहिया वाहन कंपनियों की जनवरी 2021 में हुई बिक्री के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर... Hero MotoCorp हीरो मोटोकॉर्प ने जनवरी 2021 में कुल 4,85,889 दोपहिया वाहनों की बिक्री की। जबकि, जनवरी 2020 में कंपनी ने 5,01,622 यूनिट्स की बिक्री की थी। जनवरी 2020 की तुलना में इस साल जनवरी महीने में कंपनी की बिक्री में 3.14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। Bajaj Auto बजाज ऑटो ने जनवरी 2021 में कुल 3,84,936 दोपहिया वाहनों की बिक्री की। जबकि, जनवरी 2020 में कंपनी ने 3,32,342 यूनिट्स की बिक्री की थी। जनवरी 2020 की तुलना में इस साल जनवरी महीने में कंपनी की बिक्री में 16 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। TVS Motor Company टीवीएस मोटर कंपनी ने जनवरी 2021 में कुल 294,596 दोपहिया वाहनों की बिक्री की। जबकि, जनवरी 2020 में कंपनी ने कुल 220,439 दोपहिया वाहनों की बिक्री की थी। जनवरी 2020 के मुकाबले जनवरी 2021 में कंपनी ने 34 फीसदी ज्यादा दोपहिया वाहनों की बिक्री की है। Honda Motorcycle & Scooter India होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने जनवरी 2021 में कुल 416,716 दोपहिया वाहनों की बिक्री की। जबकि, जनवरी 2020 में कंपनी के 374,114 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 11.39 फीसदी की साल दर साल बढ़त दर्ज की गई। Suzuki Motorcycle India सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया ने जनवरी 2021 में कुल 57,004 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री की। जबकि, सुजुकी ने जनवरी 2020 में कुल 56,013 यूनिट्स की बिक्री की थी। जनवरी 2020 के मुकाबले जनवरी 2021 में कंपनी की बिक्री में 2 फीसदी की साल दर साल बढ़ोतरी दर्ज की गई।
No comments:
Post a Comment