Thursday, February 25, 2021

इस महीने नए अवतार में लॉन्च हुईं ये 5 धांसू कारें, जानें आपके लिए कौन है बेस्ट February 25, 2021 at 04:44AM

नई दिल्ली। आज हम आपको उन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके नए वेरिएंट्स को इस महीने भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया। इन कारों में , , , और शामिल हैं। हम आपको इन गाड़ियों के वेरिएंट्स की कीमतों और फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर... Mahindra XUV300 Petrol AMT महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इस महीने की शुरुआती सप्ताह में अपनी लोकप्रिय सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Mahindra XUV300 का पेट्रोल AMT वर्जन भारत में लॉन्च किया। ग्राहकों को यह AMT वर्जन XUV300 के W6 वेरिएंट में मिलेगा, जिसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 9.55 लाख रुपये है। Mahindra XUV300 के टॉप स्पेसिफिकेशन वेरिएंट W8(O) में अब महिंद्रा का नया BlueSense Plus कनेक्टेड एसयूवी तकनीक मिलता है। इसमें इमबेड सिम दिया गया है। इसका सिस्टम 40 से ज्यादा कनेक्टेड कार फीचर्स से लैस है। Mahindra XUV300 पेट्रोल AMT में मौजूदा 1.2-लीटर का टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया गया है, जो 108 bhp की मैक्सिमम पावर और 200 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके मैनुअल वर्जन में 6-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। इसका 1.5-लीटर डीजल इंजन 114 bhp की मैक्सिमम पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। Volkswagen Polo और Vento: Turbo Edition फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया ने इस महीने अपनी Polo और Vento का Turbo Edition लॉन्च किया। भारतीय बाजार में Volkswagen Polo Turbo Edition की 6.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत है। वहीं, Vento Turbo Edition की कीमत 8.69 लाख रुपये है। नए स्पेशल एडिशन्स में पहले के मुकाबले और भी ज्यादा स्पोर्टी अपील दिया गया। ये स्पेशल एडिशन वर्जन Comfortline वेरिएंट में मिलेगा। Volkswagen Polo और Vento के 1-लीटर, तीन-सिलिंडर, टर्बोचार्ज्ड TSI इंजन वाले मॉडल में Turbo Edition मिलेगा। 2021 Volkswagen Vento और Polo टर्बो एडिशन्स में लगा मोटर 108 bhp की पावर और 175 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। टर्बो एडिशन के सभी कलर ऑप्शन्स में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा। MG Hector और MG Hector Plus: CVT MG Motor ने MG Hector और MG Hector Plus के CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वेरिएंट को इस महीने लॉन्च किया। कंपनी ने इसी साल जनवरी महीने में Hector लाइनअप को कॉस्मैटिक बदलावों और अपग्रेड फीचर्स के साथ लॉन्च किया था, जिसके बाद इस महीने कंपनी ने इस लाइनअप में नया ट्रांसमिशन शामिल किया। MG Hector और MG Hector Plus के नए CVT में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नया CVT यूनिट, 1.5-लीटर, 4-सिलिंडर पेट्रोल इंजन के साथ आता है, जो 141 bhp की मैक्सिमम पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

No comments:

Post a Comment