Thursday, February 25, 2021

इन 2 नई कारों के लिए याद रहेगा फरवरी महीना, धांसू परफॉर्मेंस से जीता ग्राहकों का दिल February 25, 2021 at 05:31AM

इस महीने कई कारें भारतीय बाजार में लॉन्च हुईं। हालांकि, इस दौरान दो कारों ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी। इनमें एसयूवी और शामिल हैं। आज हम आपको इन कारों की कीमतों और फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि इनमें से कौन की कार आपके लिए सबसे बेस्ट रहेगी। तो डालते हैं एक नजर... 2021 Tata Safari
  • परफॉर्मेंस: 2021 Tata Safari में 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर वाला Kryotec टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन दिया गया है, जो 3,750 आरपीएम पर 168 PS की मैक्सिमम पावर और 1,750-2,500 आरपीएम पर 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। नई Safari के ट्रांसमिशन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका इंजन 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें ग्राहकों को ह्यूंडै से सोर्स्ड किया गया 6-स्पीड ऑटोमैटिक टॉर्क कनवर्टर यूनिट का भी विकल्प मिलता है।
  • कलर ऑप्शन्स: 2021 Tata Safari तीन कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इनमें डायटोना ग्रेस रॉयल ब्लू और ऑर्कस व्हाइट शामिल हैं।
  • वेरिएंट्स: 2021 Tata Safari भारतीय बाजार में 6 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें XE, XM, XT, XT+, XZ और XZ+ शामिल हैं।
  • कीमत: 2021 Tata Safari की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 14.69 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 21.45 लाख रुपये तक जाती है।
Renault Kiger
  • परफॉर्मेंस: Renault Kiger का 3-सिलिंडर, 1-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 100PS की मैक्सिमम पावर और 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके अलावा इसमें X-Tronic-CVT का भी विकल्प मिलता है। वहीं, इसका 3-सिलिंडर, 1-लीटर पेट्रोल इंजन 72 PS की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके अलावा इसमें 5-स्पीड EASY-R AMT का भी विकल्प मिलता है।
  • कलर वेरिएंट्स: Renault Kiger भारतीय बाजार में 6 कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इनमें कैसपियन ब्लू, रेडियंट रेड, मूनलाइट सिल्वर, प्लेनेट ग्रे, आइस कूल व्हाइट और महोगेनी शामिल हैं।
  • वेरिएंट्स: Renault Kiger भारतीय बाजार में चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें RXE, RXL, RXT और RXZ शामिल है।
  • कीमत: Renault Kiger की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.45 लाख रुपये है।

No comments:

Post a Comment