नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने कल यानी 15 अगस्त को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास की घोषणा कर दी। रिटायरमेंट से ठीक पहले धोनी अपने कार कलेक्शन में एक विंटेज कार शामिल की। यह कार कई माइनों में बेहद खास है। Trans Am नाम की यह कार 1970 की एक मसल कार है। यह कार आमतौर पर आपको सड़कों पर दौड़ भरती नजर नहीं आएगी। धोनी कार और बाइक्स के काफी शौकीन हैं। धोनी की पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर इस नई कार की तस्वीर शेयर की। धोनी की नई कार में क्या है खास ? धोनी की यह लेटेस्ट विंटेज कार लेफ्ट हैंड ड्राइव के साथ आती है। इस कार में V8 बिग ब्लॉक इंजन दिया गया है। इस कार में 4 स्पीड Muncie ट्रांसमिशन दिया गया है। यह एक 2 डोर कार है। कितनी है Pontiac Firebird की कीमत ? हालांकि इस कार की कीमत के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हाल ही में मुंबई में एक ऑक्शन के दौरान ऐसी कार एक शख्स ने 68.31 लाख रुपये में खरीदा जा था। धोनी की यह कार नवंबर में ऑक्शन के दौरान खरीदे गए मॉडल जैसी ही है। 53 साल पुरानी है Pontiac Firebird सीरीज Pontiac ने साल 1967 में Firebird सीरीज लॉन्च की थी। यूएस में इस कार की टक्कर Ford Mustang और Mercury Cougar जैसी मसल कारों से होती है। कारों के शौकीन धोनी के पास और भी कई रेयर कारें हैं। धोनी भारत के इकलौते शख्स हैं जिनके पास 6.2 लीटर V8 इंजन वाली Grand Cherokee Trackhawk कार है।
No comments:
Post a Comment