Tuesday, July 7, 2020

बजाज लाया डिस्क ब्रेक वाली सस्ती प्लैटिना, जानें कीमत July 07, 2020 at 02:50AM

नई दिल्ली ने अपनी पॉप्युलर कम्यूटर बाइक का एक नया वेरियंट (इलेक्ट्रिक स्टार्ट-डिस्क ब्रेक) पेश किया है। की कीमत 59,373 रुपये है। इसके साथ ही अब के कुल तीन वेरियंट हो गए हैं। इस बाइक के दो अन्य वेरियंट- Platina 100 KS Alloy की कीमत 49,261 रुपये और Platina 100 ES Alloy की कीमत 55,546 रुपये है। के नए वेरियंट और पहले से मौजूद दोनों वेरियंट में सिर्फ ब्रेक का अंतर है। नए वेरियंट के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है, जबकि दोनों अन्य वेरियंट में ड्रम ब्रेक मिलते हैं। प्लैटिना का नया वेरियंट सिर्फ इलेक्ट्रिक स्टार्ट वर्जन में उपलब्ध है। नए वेरियंट की डिजाइन, मकैनिकल्स और फीचर्स ड्रम ब्रेक वेरियंट की तरह ही हैं। पावर बजाज प्लैटिना में बीएस6 कम्प्लायंट 102cc, सिंगल-सिलिंडर इंजन दिया गया है, जो 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। यह इंजन 7,500rpm पर 7.9bhp की पावर और 5,500rpm पर 8.34Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है। कंपनी का दावा है कि प्लैटिना 100 का माइलेज 96.9 किलोमीटर प्रति लीटर है। फीचर्स बजाज प्लैटिना के नए वेरियंट में भी हेडलैम्प के ऊपर LED DRL, डार्क प्लास्टिक वाइजर और रिब्ड सीट जैसी खूबियां मिलेंगी। नया वेरियंट आने के साथ अब 100cc कम्यूटर सेगमेंट में बजाज प्लैटिना अकेली बाइक है, जिसमें डिस्क ब्रेक का ऑप्शन मिलता है। बता दें कि प्लैटिना रेंज की 110cc वाली बाइक Platina 110 H Gear में डिस्क ब्रेक स्टैंडर्ड मिलता है। Platina 100 में डिस्क ब्रेक ऑप्शन मिलने से अब ग्राहकों के पास Platina 110 H Gear से कम कीमत में डिस्क ब्रेक वाली प्लैटिना खरीदने का ऑप्शन होगा।

No comments:

Post a Comment