Monday, July 6, 2020

धोनी के बर्थडे पर देखें उनकी धांसू बाइक्स और कारें July 06, 2020 at 04:41PM

नई दिल्ली।भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का आज जन्मदिन है। धोनी आज 39 साल के हो गए। हेलिकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर धोनी बाइक और कार के दीवाने हैं। उनके पास कई शानदार कारें और बाइक्स हैं। बाइक लवर धोनी के गराज में अभी भी उनकी कई पुरानी मोटरसाइकल्स हैं। आइए आपको माही के जन्मदिन पर उनकी कुछ खास कारों और बाइक्स के बारे में बताते हैं।

धोनी की कारों की बात हो, तो धांसू लुक और दमदार परफॉर्मेंस वाली Hummer एसयूवी का नाम सबसे पहले आता है। भारत के सबसे फेमस हमर मालिकों में माही का नाम शामिल है। धोनी के पास Hummer H2 है। उन्हें कई बार इस एसयूवी की सवारी करते देखा गया है। इसमें दमदार 6.2-लीटर V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 393 Bhp की पावर जनरेट करता है।

Nissan Jonga धोनी के लेटेस्ट कार कलेक्शन में से है। इसे उनके अनुसार मॉडिफाई किया गया है। उन्होंने जिस जोंगा को खरीदा है, उसे '1 Ton' के नाम से जाना जाता था, लेकिन यह वास्तव में निसान 4W70 सीरीज का वीइकल है। निसान इस एसयूवी का प्रॉडक्शन विशेष रूप से भारतीय सेना के लिए 1999 तक करता था। धोनी ने 20 साल पुरानी जोंगा खरीदी है। इसमें मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस 6-सिलिंडर का पेट्रोल इंजन है। धोनी की जोंगा 4-वील ड्राइव सिस्टम वाली है। इसके फ्रंट और रियर में हाइड्रोलिक ब्रेक दिए गए हैं।

धोनी के लेटेस्ट कार कलेक्शन में Jeep Grand Cherokee Trackhawk भी शामिल है। जब धोनी ने इसे खरीदा था, तब यह भारत की पहली और इकलौती जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक थी। इस एसयूवी में 6.2-लीटर सुपरचार्ज्ड V8 HEMI इंजन है, जो 707 bhp का पावर जनरेट करता है। यह शानदार एसयूवी मात्र 3.62 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है।

धोनी के गराज में यह लग्जरी एसयूवी भी है। इसमें 2.2-लीटर डीजल इंजन है, जो 148 Bhp की पावर और 420 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। यह एसयूवी 187 Bhp पावर के साथ भी उपलब्ध है।

धोनी के कार कलेक्शन में यह फ्लैगशिप एसयूवी भी है। माही खुद भी कई बार इसे चलाते हुए देखे गए हैं। इस एसयूवी में V12 टर्बो-डीजल इंजन दिया गया है, जो 800 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इन शानदार कारों के अलावा धोनी के गराज में फरारी 599 जीटीओ, जीएमसी सिएरा, मर्सेडीज-बेंज GLE जैसी कई और हाई-ऐंड कारें हैं।

हेलकैट दुनिया की सबसे रेयर बाइक्स में से एक है। धोनी के बाइक्स के कलेक्शन में यह पावर क्रूजर भी शामिल है। इसमें 2.2-लीटर V-ट्विन इंजन दिया गया है, जो 121 Bhp की पावर और 190 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसकी कीमत करीब 50 लाख रुपये है।

धोनी के पास यह शानदार क्रूजर बाइक भी है। धोनी को रांची की सड़कों पर इसकी सवारी करते हुए देखा गया है। इसमें 1,690cc का इंजन है, जो 132 Bhp की पावर जेनरेट करता है।

यह धोनी की पसंदीदा बाइक्स में से है। माही इस बाइक को खरीदने वाले शुरुआती ग्राहकों में से एक हैं। इस बाइक में 998 cc, 4-सिलिंडर, सुपरचार्ज्ड इंजन है, जो 231 PS की पावर और 141.7 Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।

यह क्लासिक बाइक धोनी के दिल के बहुत करीब है। उनको कई बार इस बाइक को साफ और रिपेयर करते देखा गया है। यह माही की पहली बाइक है। इनके अलावा एमएस धोनी के बाइक कलेक्शन में विंटेज बुलेट BSA गोल्डस्टार, कावासाकी ZX14R, यामाहा FZ-1 और Ducati 1098 समेत कई और मोटरसाइकल शामिल हैं।


पढ़ें: ऑल्टो से डिजायर तक, मारुति की कारों पर धांसू छूट


No comments:

Post a Comment