Tuesday, April 28, 2020

गजब की फ्लाइंग बाइक, उड़ाएगी 30 फीट ऊपर April 28, 2020 at 01:27AM

नई दिल्लीफ्लाइंग कार के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन शायद ही आप देखे हों। चीन के एक व्यक्ति ने फ्लाइंग मोटरसाइकल बनाई है, जो 30 फीट ऊपर तक उड़ सकती है। China Xinhua News ने ट्विटर पर एक विडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह व्यक्ति अपनी फ्लाइंग मोटरसाइकल पर सवार होकर उड़ रहा है। चीन की न्यूज एजेंसी Xinhua News की रिपोर्ट्स के अनुसार, झाओ डेली नाम के शख्स ने यह फ्लाइंग बनाई है। झाओ चीन के हुनान प्रांत के रहने वाले हैं। उन्होंने अपना खुद का 'फ्लाइंग स्कूटर' प्रोटोटाइप बनाने के लिए कई सालों तक काम किया है। हाल में पोस्ट किए गए विडियो में झाओ को सफेद कलर के ड्रोन जैसे वीइकल पर सवार होकर उड़ते हुए देखा जा सकता है। यह फ्लाइंग मोटरसाइकल ट्रैफिक जाम के दौरान काफी कारगर हो साबित हो सकती है। नीचे देखें विडियो: पहले भी बनाई है ऐसी बाइक रिपोर्ट्स में कहा गया है कि यह पहली बार नहीं है, जब झाओ ने '' बनाई और उड़ाई है। उन्होंने पहले भी इस तरह की मशीन्स की टेस्टिंग की है। इनमें मोटरबाइक जैसी सीट के चारों कोनों पर तेज घूमते हुए प्रोपेलर भी दिखाई दिए हैं। हालांकि, लेटेस्ट विडियो में दिख रही मशीन पहले के मुकाबले ज्यादा स्लीक है। आम लोगों को बेचना चाहते हैं उड़ने वाली मोटरसाइकल झाओ डेली ने काफी पहले कहा था कि उनकी योजना आम लोगों को इस तरह की फ्लाइंग मोटरसाइकल बेचने की है। साल 2018 में झाओ ने एक ऐसी ही फ्लाइंग मशीन पेश की थी, जिसकी टॉप स्पीड करीब 70 किलोमीटर प्रति घंटा थी। इसमें दी गई बैटरी 30 मिनट तक चलने में सक्षम थी।

No comments:

Post a Comment