Tuesday, April 28, 2020

महिंद्रा की ये 2 SUV हुईं महंगी, 1 लाख तक बढ़ी कीमत April 27, 2020 at 09:37PM

नई दिल्ली ने कम्प्लायंट XUV500 और Alturas G4 लॉन्च कर दी। की कीमत 28.69 लाख और की कीमत 13.20 लाख रुपये से शुरू है। बीएस4 मॉडल के मुकाबले XUV500 की कीमत में 32 हजार रुपये तक और अल्टूरस जी4 की कीमत में 1 लाख रुपये का इजाफा हुआ है। बीएस6 एक्सयूवी500 सिर्फ 4 वेरियंट्स में उपलब्ध है। बीएस4 मॉडल में मिलने वाले बेस वेरियंट W3 को बीएस6 मॉडल में बंद कर दिया गया है। इसके अलावा अपडेटेड मॉडल में फिलहाल ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का ऑप्शन भी नहीं दिया गया है। एक्सयूवी500 अब सिर्फ डीजल इंजन-मैन्युअल गियरबॉक्स के कॉम्बिनेशन में उपलब्ध है। XUV500 की नई और पुरानी कीमत (एक्स शोरूम दिल्ली)
वेरियंट बीएस6 कीमत बीएस4 कीमत कितनी बढ़ी कीमत
W3 12.31 लाख
W5 13.20 लाख 12.91 लाख 29 हजार
W7 14.50 लाख 14.18 लाख 32 हजार
W7 AT 15.39 लाख
W9 16.20 लाख 15.89 लाख 31 हजार
W9 AT 17.10 लाख
W11 (O) 17.70 लाख 17.41 लाख 29 हजार
W11 (O) AT 18.63 लाख
पावर अपडेटेड एक्सयूवी500 में बीएस6 कम्प्लायंट 2.2-लीटर डीजल इंजन है, जो 155hp का पावर और 360Nm टॉर्क जनरेट करता है। बीएस6 इंजन का आउटपुट बीएस4 वर्जन के बराबर है। इंजन 6-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स से लैस है। उम्मीद है कि कुछ समय बाद इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जाएगा। मैकेनिकल अपग्रेड के अलावा बीएस6 एक्सयूवी500 में कोई और बदलाव नहीं हुआ है। बीएस6 अल्टूरस जी4 की कीमतबीएस4 मॉडल के मुकाबले महिंद्रा की प्रीमियम एसयूवी अल्टूरस जी4 के बीएस6 मॉडल की कीमत 1 लाख रुपये ज्यादा है। इसके 2WD वेरियंट की कीमत 28.69 लाख और 4WD वेरियंट की 31.69 लाख रुपये है। बीएस4 वर्जन में इन दोनों वेरियंट की कीमत क्रमश: 27.70 लाख और 30.70 लाख रुपये थी।

No comments:

Post a Comment