Sunday, March 5, 2023

बिल गेट्स हुए आनंद महिंद्रा के मुरीद, महिंद्रा ट्रिओ इलेक्ट्रिक रिक्शा चलाकर बांधे तारीफों के पुल, देखें वीडियो March 05, 2023 at 07:06PM

‌Bill Gates And Anand Mahindra Latest News: बिल गेट्स इन दिनों भारत में हैं और वह अपने फाउंडेशन के चैरिटी से जुड़ें कार्यों में व्यस्त हैं। एक दिन पहले ही बिल गेट्स की मुलाकात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी हुई है। इन सबके बीच एक जो अच्छी खबर आ रही है, वह ये है कि दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों में से एक बिल गेट्स हमारे भारतीय बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा के मुरीद हो गए हैं और इसके बारे में उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर बताया है। अपने भारत प्रवास के दौरान बिल गेट्स बहुत से काम कर रहे हैं और इनमें एक यह भी था कि उन्होंने महिंद्रा ऑटो का इलेक्ट्रिक रिक्शा महिंद्रा ट्रियो भी चलाया और इसके बाद तो उन्होंने आनंद महिंद्रा की तारीफों के पुल बांध दिए।

No comments:

Post a Comment