Friday, January 27, 2023

Scorpio-N के बाद महिंद्रा ने अब XUV700 के भी दाम बढ़ाए, जानें इस SUV के सभी वेरिएंट्स की नई प्राइस लिस्ट January 26, 2023 at 11:57PM

नई दिल्ली।Mahindra XUV700 Price Increased In January 2023: महिंद्रा ने महिंद्रा ने एक बार फिर एसयूवी खरीदने वालों को बड़ा झटका दिया है। जी हां, कंपनी ने अपनी पॉपुलर एसयूवी स्कॉर्पियो-एन के बाद अब एक्सयूवी700 के दाम भी बढ़ा दिए हैं। महिंद्रा एक्सयूवी700 की कीमत में 64000 रुपये का इजाफा किया गया है और अब इसकी कीमत 13.45 लाख रुपये से शुरू होकर 25.48 लाख रुपये तक चली गई है। पेट्रोल और डीजल इंजन ऑप्शन के साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक वेरिएंट्स वाली यह एसयूवी अपने पावरफुल लुक और लेटेस्ट फीचर्स के कारण सबकी फेवरेट हो गई है। चलिए, अब आपको महिंद्रा एक्सयूवी700 की अपडेटेड प्राइस लिस्ट के बारे में बताते हैं।

No comments:

Post a Comment