Sunday, August 22, 2021

Honda CB200X या Hero XPulse 200T: आपके बजट में कौन है सबसे धांसू बाइक, पढ़ें कम्पेरिजन August 22, 2021 at 05:26PM

नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (Honda Motorcycle and Scooter India) ने अभी हाल ही में () को भारत में लॉन्च किया है। होंडा की यह एंट्री लेवल क्रॉसओवर बाइक एक तरह से कम्यूटर बाइक है, जिसमें लंबा स्टांस, अपराइट राइडिंग पोजिशन, ADV-एस्क्यू डिजाइन और डुअल-स्पोर्ट ब्लॉक पैटर्न वाले टायर्स दिए गए हैं। यानी, यह की तरह हार्ड-कोर ऑफ रोड मोटरसाइकिल या डुअल स्पोर्ट बाइक नहीं है। भारतीय सेगमेंट में इन दोनों ही बाइक्स का आपस में कड़ा और सीधा मुकाबला है। आज हम इन दोनों ही बाइक्स का स्पेसिफिकेशन्स और प्राइस कम्पेरिजन करने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर... इंजन
  • Honda CB200X में पावर के लिए 184 सीसी, सिंगल-सिलिंडर, 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया गया है।
  • 2021 Hero XPulse 200T में 199.6 सीसी, 2-वाल्व, 4-स्ट्रोक, ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर OHC इंजन दिया गया है। इसमें एडवांस्ड फ्यूल-इंजेक्टेड तकनीक का इस्तेमाल किया गया है।
परफॉर्मेंस
  • Honda CB200X का इंजन 8,500 आरपीएम पर 17 bhp की मैक्सिमम पावर और 6,000 आरपीएम पर 16.1 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
  • 2021 Hero XPulse 200T का इंजन 8500 आरपीएम पर 18.1 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 16.45 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।
ट्रांसमिशन
  • Honda CB200X का इंजन मल्टीप्लेट वेट कल्च के साथ स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
  • 2021 Hero XPulse 200T का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है।
वजन
  • Honda CB200X का कर्ब वजन 147 किलोग्राम है।
  • 2021 Hero XPulse 200T का कर्ब वजन 154 किलोग्राम है।
फ्यूल टैंक
  • Honda CB200X में 12 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है।
  • 2021 Hero XPulse 200T में 13 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।
डायमेंशन
  • Honda CB200X की लंबाई 2035 मिलीमीटर, चौड़ाई 843 मिलीमीटर और ऊंचाई 1248 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 167 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1,355 मिलीमीटर है। जबकि, इसकी सीट की ऊंचाई 810 मिलीमीटर है।
  • 2021 Hero XPulse 200T की लंबाई 2120 मिलीमीटर, चौड़ाई 807 मिलीमीटर और ऊंचाई 1090 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 177 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 1392 मिलीमीटर है।
ब्रेक
  • Honda CB200X के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसके फ्रंट में ABS फीचर दिया गया है।
  • 2021 Hero XPulse 200T के फ्रंट में 276 मिलीमीटर और रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके फ्रंट में सुरक्षा के लिए सिंगल चैनल एबीएस फीचर दिया गया है।
सस्पेंशन
  • Honda CB200X के फ्रंट में अपसाइड डाउन फ्रंट फॉर्क (USD) दिया है। वहीं, इसके रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।
  • 2021 Hero XPulse 200T के फ्रंट में एंटी फ्रिक्सन ब्रश के साथ 37 मिलीमीटर का टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 7 स्टेप राइडर-अडजस्टेबल मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है।
कीमत
  • Honda CB200X की एक्स-शोरूम कीमत 1,44,500 रुपये है।
  • 2021 Hero XPulse 200T की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 1,12,800 रुपये है।

No comments:

Post a Comment