Monday, August 30, 2021

इस महीने लॉन्च हुईं ये 3 धांसू कारें, कीमत 6.32 लाख रुपये से शुरू, 2 मिनट में चुनें अपनी पसंद August 30, 2021 at 08:04PM

नई दिल्ली। आज हम आपको उन तीन कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस महीने भारतीय बाजार में लॉन्च हुई। इनमें (), () और () फेसलिफ्ट शामिल हैं। हम आपको इन कारों के फीचर्स और कीमत के बारे में बताएंगे। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में इनमें से कौन सी कार सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर... 2021 Honda Amaze Facelift होंडा कार्स इंडिया (Honda Cars India) ने अपनी 2021 Honda Amaze Facelift (2021 होंडा अमेज फेसलिफ्ट) को E, S और VX जैसे तीन वैरिएंट्स में लॉन्च किया है। इसके बेस वैरिएंट के अलावा सभी तीन ट्रिम्स में CVT ऑटोमैटिक का ऑप्शन मिलता है। वहीं, पेट्रोल वर्जन के S और VX वैरिएंट्स में CVT ऑटोमैटिक मिलता है। जबकि, डीजल में केवल VX ट्रिम में CVT ऑटोमैटिक मिलता है। इसका फेसलिफ्ट 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन 6000 आरपीएम पर 90 PS की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। वहीं, इसका 1.5-लीटर i-DTEC पेट्रोल इंजन 3600 आरपीएम पर 80 PS की मैक्सिमम पावर जेनरेट करता है। इसका 1.2-लीटर i-VTEC पेट्रोल इंजन 18.6 kmpl और 1.5-लीटर i-DTEC पेट्रोल इंजन 24.7 kmpl का माइलेज मिलता है।
  • भारतीय बाजार में 2021 Honda Amaze Facelift (2021 होंडा अमेज फेसलिफ्ट) की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 6.32 लाख है, जो 11.15 लाख रुपये (Honda Amaze Price) तक जाती है।
Mahindra XUV700 Mahindra XUV700 (महिंद्रा एक्सयूवी700) भारतीय बाजार में 5-सीटर और 7-सीटर जैसे दो ऑपशन्स में आती है। यह एसयूवी MX और AX (AdrenoX) जैसे दो ट्रिम्स में आती है। इसके अलावा इसमें AX3, AX5, और AX7 जैसे वैरिएंट्स मिलते हैं। कंपनी ने इसे 2.0 लीटर पेट्रोल और 2.2 लीटर डीजल इंजन में उतारा है। इसमें 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 6-ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए इसमें Zip, Zap, और Zoom जैसे तीन प्री-सेट ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं। इसके साथ ही ग्राहकों को इसमें एक अतिरिक्त Custom सेटिंग मिलेगी।
  • Mahindra XUV700 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये है, जो 14.99 लाख रुपये तक जाती है।
2021 Tata Tiago NRG 2021 Tata Tiago NRG (2021 टाटा टियागो एनआरजी) फेसलिफ्ट में पावर के लिए 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 84 bhp की मैक्सिमम पावर और 113 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें ग्राहकों को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन यूनिट का भी विकल्प मिलता है। इसमें फॉरेस्ट ग्रीन, फायर रेड,क्लाउडी ग्रे और स्नो व्हाइट के साथ कंट्रास्ट ब्लैक बतौर स्टैंडर्ड दिया गया है।
  • भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम (2021 Tata Tiago NRG Price) कीमत 6.57 लाख रुपये रखी है, जो इसके ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन (AMT) पर 7.09 लाख रुपये तक जाती है।

No comments:

Post a Comment