Monday, April 12, 2021

देश में धूम मचाने वाली Nissan Magnite तीसरी बार हुई महंगी, जानें कितनी बढ़ी कीमतें April 12, 2021 at 05:37AM

नई दिल्ली। Nissan ने अपने ग्राहकों को झटका देते हुए अपनी लोकप्रिय सबकॉम्पैक्ट एसयूवी की कीमतों को महंगा कर दिया है। कंपनी ने इसकी कीमतों को 33,000 रुपये तक बढ़ा दिया है। बढ़ी कीमतें वेरिएंट्स के हिसाब से अलग-अलग हैं। बता दें कि लॉन्च से अब तक में यह तीसरी बार है, जब कंपनी ने अपनी Magnite की कीमतों को बढ़ाया है। जानकारी के लिए बता दें कि Nissan Magnite पिछले साल दिसंबर महीने में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई थी। कंपनी ने इसके बेस वेरिएंट की कीमत को इसी साल जनवरी महीने में 50,000 रुपये महंगा कर दिया था। भारतीय बाजार में इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी को काफी पसंद किया जा रहा है। यही कारण है कि फरवरी महीने में ही इस कार ने 40,000 बुकिंग का आंकड़ा पार कर लिया था। हम आपको इसके सभी वेरिएंट्स की नई कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। नेचुलरी एस्पिरेटेड इंजन के वेरिएटंस की कीमतें
Nissan Magnite: नेचुलरी एस्पिरेटेड नई कीमतें पुरानी कीमतें
XE 5,59,000 5,49,000
XL 6,32,000 5,99,000
XV 6,99,000 6,68,000
XV P 7,68,000 7,55,000
टर्बो इंजन के वेरिएटंस की कीमतें
Nissan Magnite: टर्बो इंजन नई कीमतें पुरानी कीमतें
XL 7,49,000 7,29,000
XV 8,09,000 7,98,000
XV P 8,89,000 8,75,000
XV P (O) कोई बदलाव नहीं हुआ 8,85,000
XL CVT 8,39,000 8,19,000
XV CVT 8,99,000 8,88,000
XV P CVT 9,74,000 9,65,000
XV P (O) CVT कोई बदलाव नहीं हुआ 9,75,000
Nissan Magnite: पावर परफॉर्मेंस
  • इसका 999 सीसी, 3-सिलिंडर, नैचुलरी एस्पिरेटेड इंजन 6250 आरपीएम पर 71 bhp की मैक्सिमम पावर और 2800-3600 आरपीएम पर 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।
  • इसका 999 सीसी, 3-सिलिंडर टर्बो इंजन 5000 आरपीएम पर 98 bhp की मैक्सिमम पावर और 2200-4400 आरपीएम पर 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें CVT का भी विकल्प मिलता है।
Nissan Magnite: माइलेज इसका टर्बो-मैनुअल ट्रांसमिशन वेरिएंट 20 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। वहीं, इसका CVT वेरिएंट 17.7 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देता है। Nissan Magnite: वेरिएंट्स यह सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी CMF-A+ प्लेटफॉर्म पर काम करती है। Magnite भारतीय बाजार में चार ट्रिम्स में उपलब्ध है। इनमें XE, XL, XV और XV Premium शामिल हैं। Nissan Magnite: डायमेंशन इसकी लंबाई 3994 मिलीमीटर, चौड़ाई 1758 मिलीमीटर और ऊंचाई 1572 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2500 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 205 मिलीमीटर है। इसकी बूट क्षमता 336 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हील साइज 16 इंच है।

No comments:

Post a Comment