Monday, April 26, 2021

5.30 लाख रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च हुई ये नई 7-सीटर कार, पिछली सीट पर मिलेगी सबसे ज्यादा जगह April 26, 2021 at 04:58AM

नई दिल्ली। 2021 भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इसे चार ट्रिम्स में उतारा है। इनमें RXE, RXL, RXT और RXZ वेरिएंट्स शामिल हैं। RXE के अलावा सभी वेरिएंट्स में ग्राहकों को मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलेगा। इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.30 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 7.65 लाख रुपये तक जाती है। खास बात यह है कि नई Renault Triber की कीमतों में कंपनी ने कोई भी बढ़ोतरी नहीं की है। की सभी वेरिएंट्स की कीमतें
वेरिएंट्स मैनुअल ट्रांसमिसन की कीमतें ऑटोमैटिक ट्रांसमिसन की कीमतें
Renault Triber RXE 5.30 लाख -
Renault Triber RXL 5.99 लाख 6.50 लाख
Renault Triber RXT 6.55 लाख 7.05 लाख
Renault Triber RXZ 7.15 लाख 7.65 लाख
नई Renault Triber के लुक और फीचर्स में डीसेंट बदलाव देखने को मिल रहा है। इसमें स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो और फोन कंट्रोल्स, ड्राइवर सीट हाईट अडजस्टेबल, सभी कलर ऑप्शन्स में डुअल-टोन एक्सटीरियर, विंग मिरर पर LED टर्न इंडीकेटर्स और नया सीडर ब्राउन बॉडी कलर दिए गए हैं। इसके तीसरे रो को फ्लिप और फोल्ड दोनों किया जा सकता है। इसके अलावा ग्राहक इस हटा भी सकते हैं। तीसरे रो को हटाने के बाद इसमें ग्राहकों को 625-लीटर का बूट स्पेस मिलेगा, जो इस सेगमेंट में आने वाली गाड़ियों में सबसे ज्यादा है। तीसरे रो को हटाने के बाद इसमें 5-सीटर सेटिंग मिलेगी। इसमें सेफ्टी के लिए 4-एयरबैग्स दिए गए हैं। 2021 Renault Triber में कोई भी मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 999 सीसी का 3-सिलिंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6250 आरपीएम पर 72 PS की मैक्सिमम पावर और 3500 आरपीएम पर 96Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है। नई Renault Triber के फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है। 2021 Renault Triber की लंबाई 3990 मिलीमीटर, चौड़ाई 1739 मिलीमीटर और ऊंचाई 1643 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2636 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 182 मिलीमीटर है। इसमें 40 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।

No comments:

Post a Comment