Friday, April 30, 2021

इस महीने भारत में लॉन्च हुई ये 4 धांसू गाड़ियां, जानें आपके बजट में कौन है सबसे किफायती कार? April 30, 2021 at 03:46AM

नई दिल्ली।आज हम आपको उन चार कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस अप्रैल भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं। इन कारों में 2021 Renault Triber, 2021 Volkswagen T-Roc से लेकर Citroen C5 Aircross और 2021 BMW 6 Series GT तक शामिल हैं। हम आपको इन सभी कारों के परफॉर्मेंस और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि इन चार कारों में आपके बजट में कौन सी कार सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर...

आज हम आपको उन चार कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस अप्रैल भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं। इन कारों में 2021 Renault Triber, 2021 Volkswagen T-Roc से लेकर Citroen C5 Aircross और 2021 BMW 6 Series GT तक शामिल हैं।


इस महीने भारत में लॉन्च हुई ये 4 धांसू गाड़ियां, जानें आपके बजट में कौन है सबसे किफायती कार?

नई दिल्ली।

आज हम आपको उन चार कारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस अप्रैल भारतीय बाजार में लॉन्च हुई हैं। इन कारों में 2021 Renault Triber, 2021 Volkswagen T-Roc से लेकर Citroen C5 Aircross और 2021 BMW 6 Series GT तक शामिल हैं। हम आपको इन सभी कारों के परफॉर्मेंस और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि इन चार कारों में आपके बजट में कौन सी कार सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर...



Citroen C5 Aircross SUV
Citroen C5 Aircross SUV

Citroen C5 Aircross SUV में बेहतरीन राइडिंग अनुभव के लिए कई ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं। पावर के लिए इसमें 2-लीटर का डीजल इंजन दिया गया है, जो 175 bhp की मैक्सिमम पावर और 400 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। यह प्रीमियम एसयूवी 18.6 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है।

Citroen C5 Aircross SUV की शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 29.90 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 31.90 लाख रुपये तक जाती है।



2021 Renault Triber
2021 Renault Triber

2021 Renault Triber भारत में चार ट्रिम्स के साथ लॉन्च हुई है। इनमें RXE, RXL, RXT और RXZ वेरिएंट्स शामिल हैं। RXE के अलावा सभी वेरिएंट्स में मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का भी विकल्प मिलता है। इसमें 999 सीसी का 3-सिलिंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसका इंजन 6250 आरपीएम पर 72 PS की मैक्सिमम पावर और 3500 आरपीएम पर 96Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

खास बात यह है कि नई Renault Triber की कीमतों में कंपनी ने कोई भी बढ़ोतरी नहीं की है। ऐसे में इसकी शुरुआती दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 5.30 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 7.65 लाख रुपये तक जाती है।



2021 Volkswagen T-Roc
2021 Volkswagen T-Roc

2021 Volkswagen T-Roc में 205 किलोमीटर प्रति घंटा की टॉप स्पीड मिलती है। इसके परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें 1.5-लीटर TSI EVO पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 147 bhp की मैक्सिमम पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। यह एसयूवी 8.4 सेकंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।

2021 Volkswagen T-Roc की एक्स-शोरूम कीमत 21.35 लाख रुपये है।



​2021 BMW 6 Series GT
​2021 BMW 6 Series GT

2021 BMW 6 Series GT भारतीय बाजार में 630i M Sport, 620d Luxury Line और 630d M Sport जैसे तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है। यह तीन इंजन में आती है, जिनमें दो डीजल और एक पेट्रोल इंजन शामिल है। इसमें 2.0-लीटर डीजल, 3.0-लीटर डीजल और 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन का विकल्प मिलता है। यह प्रीमियम कार 5,000 आरपीएम पर 255 bhp की मैक्सिमम पावर और 1,550 से 4,400 आरपीएम पर 400 Nm की पीक टॉर्क जेनरेट करती है। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। इसमें 250 kmph की टॉप स्पीड मिलती है। यह 6.5 सेकंड में 0-100 kmph की रफ्तार हासिल कर लेती है।

2021 BMW 6 Series GT की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 67.90 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 77.90 लाख रुपये तक जाती है।




No comments:

Post a Comment