Wednesday, March 3, 2021

भारतीय ग्राहकों के बीच बढ़ी Honda के दोपहिया वाहनों की मांग, फरवरी में 31% ज्यादा हुई बिक्री March 03, 2021 at 01:10AM

नई दिल्ली। होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया (Honda 2Wheelers India) ने फरवरी 2021 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। इस महीने कंपनी की बिक्री में 29 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई। फरवरी 2021 में होंडा टू-व्हीलर्स ने कुल 442,696 टू-व्हीलर्स की बिक्री की। जबकि, फरवरी 2020 में होंडा टू-व्हीलर्स के कुल 342,021 टू-व्हीलर्स की बिक्री हुई थी। भारत में कैसी रही होंडा टू-व्हीलर्स की बिक्री? भारतीय बाजार में हुई बिक्री की बात करें, तो होंडा टू-व्हीलर्स इंडिया ने फरवरी 2021 में 411,578 दोपहिया वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री की। जबकि, फरवरी 2020 में होंडा टू-व्हीलर्स के कुल 315,285 टू-व्हीलर्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी। यानी, भारत में पिछले साल के फरवरी महीने की तुलना में इस साल फरवरी महीने में कंपनी की बिक्री में 31 फीसदी की साल दर साल बढ़त दर्ज की गई। भारत से बाहर होंडा टू-व्हीलर्स की कितनी बिक्री हुई? भारतीय बाजार में बिक्री के अलावा होंडा टू-व्हीलर्स के निर्यात में भी तेजी देखी गई। फरवरी 2021 में होंडा टू-व्हीलर्स ने 31,118 यूनिट्स का निर्यात किया। Honda H'Ness CB 350 ने पार किया 10,000 बिक्री का आंकड़ा Honda H'Ness CB 350 ने हाल ही में एक और नया मील का पत्थर हासिल किया है। इस मोटरसाइकिल ने 10,000 बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। बता दें कि H'Ness CB 350 भारतीय बाजार में 30 सितंबर को लॉन्च हुई थी, जिसके बाद कंपनी ने इसकी डिलीवरी अक्तूबर 2020 से शुरू की थी। Honda CB350 RS की भारतीय बाजार में एंट्री Honda CB350 RS हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई। इसकी बिक्री होंडा के बिगबिंग डीलरशिप्स पर हो रही है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,96,000 रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 1,98,000 रुपये पर जाती है। Honda CB350 RS के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें 348.36 सीसी, 4-स्ट्रोक, SI, बीएस6 इंजन दिया गया है, जो 5,500 आरपीएम पर 21 bhp की मैक्सिमम पावर और 3,000 आरपीएम पर 30 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

No comments:

Post a Comment