Monday, December 21, 2020

अगले साल से BMW और MINI के Cars, SUV और ज्यादा महंगे हो जाएंगे, देखें डीटेल December 21, 2020 at 07:09AM

नई दिल्ली।BMW Group India अगले साल यानी जनवरी से BMW की सभी कार और एसयूवी के साथ ही Mini ब्रैंड के सभी मॉडल्स की कीमतें बढ़ाने वाली हैं, जिससे इस कंपनी के प्रीमियर कार और एसयूवी और महंगे हो जाएंगे। कीमत में बढ़ोतरी 4 जनवरी 2021 से होगी, ऐसे में आप अगर बीएमडब्ल्यू और मिनी की कार या एसयूवी खरीदना चाहते हैं तो इसी महीने खरीद लें, नहीं तो अगले महीने से आपको ज्यादा जेब ढीली करनी होगी। BMW अपनी सभी सिडैन, हैचबैक और एसयूवी सेगमेंट की कारों के दाम 2 पर्सेंट बढ़ाने वाली है, जिससे इसकी कीमत में हजारों से लेकर लाख से भी ज्यादा की बढ़ोतरी हो सकती है। ये भी पढ़ें- इन कारों के बढ़ेंगे दामBMW की जिन कारों के दाम बढ़ाए जाएंगे, उनमें लोकल यानी इंडिया में बनने वाली BMW 2 Series Gran Coupe, BMW 3 Series, BMW 3 Series Gran Turismo, BMW 5 Series, BMW 6 Series Gran Turismo, BMW 7 Series, BMW X1, BMW X3, BMW X4, BMW X5, BMW X7 के साथ ही Mini Countryman प्रमुख हैं। ये भी पढ़ें- बीएमडब्ल्यू की बाहर से बनकर आने वाली कार यानी कंप्लीटली बिल्ड यूनिट (CBU) में BMW 8 Series Gran Coupe, BMW X6, BMW Z4, BMW M2 Competition, BMW M5 Competition, BMW M8 Coupe, BMW X3 M और BMW X5 M जैसी कारें हैं। इसके साथ ही Mini Convertible, Mini Clubman और Mini John Cooper के 3 डोर और 5 डोर वाली कारें हैं। ये भी पढ़ें- इनपुट कॉस्ट बढ़ने का हवालाबीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अधिकारियों के मुताबिक, कारों के इनपुट कॉस्ट बढ़ने की वजह से दाम बढ़ाएं जाएंगे। BMW ने बीते दो महीने के दौरान BMW X5 M Competition और BMW 2 Series Gran Coupe Black Shadow Edition कारें लॉन्च की है, जो कि प्राइस और फीचर्स के मामले में जबरदस्त हैं। उल्लेखनीय है कि बीते कुछ दिनों में Maruti Suzuki, Hyundai, Kia, Mahindra, MG समेत कई कंपनियों ने जनवरी 2021 से अपनी कारों की कीमतें बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि, दाम बढ़ाने से पहले कार कंपनियां अपनी कई कारों पर डिस्काउंट और ऑफर दे रही है। ये भी पढ़ें-

No comments:

Post a Comment