नई दिल्ली। जापान की कार मेकर कंपनी होंडा ने नेक्स्ट-जेनरेशन Civic का टीजर विडियो जारी किया है। यह 11वीं जेनरेशन है, जिसे 17 नवंबर को पेश किया जाएगा। इससे पहले कार का पेटेंट डिजाइन ऑनलाइन लीक हो गया था, जिससे कार के लुक का काफी अंदाजा लगाया जा सकता है। इसके अलावा नए विडियो में भी कार के अधिकतर पार्ट्स सामने आ गए हैं। माना जा रहा है कि 17 नवंबर को कंपनी कार का एक प्रोटोटाइप वर्जन पेश किया जा रहा है। यह मॉडल काफी हद तक प्रोडक्शन-रेडी वर्जन के आसपास ही होगा। गेमर्स के बीच पॉप्युलर वेबसाइट Twitch पर इवेंट को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। क्या होगा बदलाव कंपनी कार को पूरी तरह रिडिजाइन करने जा रही है। इसमें मॉडर्न टेक्नॉलजी के साथ ढेर सारे अपडेटेड फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, पेटेंट डिजाइन की तस्वीरों से यह सामने आया है कि कार के एक्सटीरियर डिजाइन में बहुत बड़ा बदलाव नहीं होगा। रियर डिजाइन को जरूर बदला जा रहा है। इसमें 5वीं जेनरेशन और की झलक देखने को मिलेगी। विडियो में कार के LED डीआरएल, मल्टीस्पोक अलॉय वील्ज और रैप-अराउंड टेल लाइट्स दिखाई पड़ती हैं। कब होगी लॉन्च ग्लोबल मार्केट में का 11वां जेनरेशन मॉडल 2021 में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके कुछ समय बाद भारत में भी यह मॉडल लाया जाएगा। वर्तमान-जेनरेशन होंडा सिविक को 2019 में लाया गया था। भारत में होंडा सिविक का मुकाबला Skoda Octavia और Hyundai Elantra जैसी गाड़ियों के साथ रहता है। स्कोडा भी 2021 की शुरुआत में नई-जेनरेशन Octavia लाने जा रही है।
No comments:
Post a Comment