नई दिल्ली नई का लोगों को बेसब्री से इंतजार था। अब यह इंतजार खत्म हो गया है। कंपनी ने कर लॉन्चिंग डेट से पर्दा उठा दिया है। ह्यूंदै 5 नवंबर को नई i20 से पर्दा उठाएगी। ह्यूंदै i20 कंपनी की सबसे पॉप्युलर कारों में से एक है। नई i20 के लिए बुकिंग्स शुरू कंपनी ने नई i20 के लिए बुकिंग्स लेना शुरू कर दिया है। इस कार को बुक करने के लिए आपको 21,000 रुपये का टोकन अमाउंट देना होगा। ग्राहक इस कार को ऑनलाइन बुक कर सकते हैं या फिर नजदीकी डीलरशिप पर जाकर भी इस कार को बुक किया जा सकता है। 4 वेरियंट में आएगी नई i20 नई i20 चार वेरियंट में उपलब्ध होगी। इसमें मैग्ना, स्पोर्ट्ज, Asta और Asta (O) वेरियंट शामिल होंगे। यह कार पेट्रोल, डीजल और टर्बो पेट्रोल BS6 इंजन से लैस होगी। नई आई20 ह्यूंदै ग्लोबल डिजाइन फिलॉसॉफी पर आधारित होगी। जिसे पहले ह्यूंदै टकसन और एलांट्रा में देखा जा चुका है। मिलेंगे आधुनिक फीचर्स नई ह्यूंदै आई20 कई शानदार फीचर्स से लैस होगी। इनमें 10.25-इंच स्क्रीन के साथ फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 10.25-इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, ऐम्बिऐंट लाइटिंग, वायरलेस स्मार्टफोन चार्जर, की-लेस एंट्री, पुश बटन स्मार्ट और Bose प्रीमियम ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर शामिल हैं। इनके अलावा कार में वेंटिलेटेड सीट्स, 6-एयरबैग्स, रिवर्स कैमरा और ऑडियो कंट्रोल जैसी खूबियां भी होंगी।
No comments:
Post a Comment