Sunday, September 13, 2020

₹10 लाख से कम कीमत में मिलने वाली सबसे स्टाइलिश टॉप 5 कारें September 13, 2020 at 01:59AM

मौजूदा समय में कम बजट में भी कई धांसू लुक वाली स्टाइलिश कारें भी भारत में उपलब्ध हैं। अगर आप नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं और आपका बजट 10 लाख रुपये से कम हैं तो भी आपके लिए कई ऑप्शन मौजूद है।


₹10 लाख से कम कीमत में मिलने वाली सबसे स्टाइलिश टॉप 5 कारें

नई दिल्ली

भारत दुनिया के सबसे बड़े कार बाजारों में से एक है। इसलिए यहां लगभग हर प्राइस रेंज में कारें उपलब्ध हैं। मौजूदा समय में कम बजट में भी कई धांसू लुक वाली स्टाइलिश कारें भी भारत में उपलब्ध हैं। अगर आप नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं और आपका बजट 10 लाख रुपये से कम हैं तो भी आपके लिए कई ऑप्शन मौजूद है। आज हम आपको यहां ऐसी ही 5 कारों के बारे में बताएंगे।



​1. रेनॉ क्विड
​1. रेनॉ क्विड

यह इस लिस्ट की सबसे अफोर्डेबल कार है। इस कार की कीमत 2,94 लाख रुपये से 5.07 लाख रुपये के बीच है। यानी अगर आप का बजट 5 लाख तक है तो आप इस कार का टॉप मॉडल खरीद सकते हैं।



​2. मारुति सुजकी स्विफ्ट
​2. मारुति सुजकी स्विफ्ट

मारुति की यह कार इस लिस्ट की सबसे स्टाइलिश लुक वाली कारों में से एक है। इस कार की शुरुआती कीमत 5.19 लाख रुपये है वहीं 8.02 लाख रुपये में आप इस कार का टॉप मॉडल खरीद सकते हैं।



​3. टाटा अल्ट्रॉज
​3. टाटा अल्ट्रॉज

डिजाइन और लुक के मामले में यह कार बेहद शानदार है। इस कार की शुरुआती कीमत 5.29 लाख रुपये है वहीं इस हैचबैक कार का टॉप मॉडल आप 9.34 लाख रुपये में खरीद सकते हैं।



​4. टाटा नेक्सॉन
​4. टाटा नेक्सॉन

यह टाटा की कर्वी लुक वाली सब 4 मीटर (4 मीटर से कम लंबी) SUV है। कंपनी ने जनवरी में इसका मिड लाइफ फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया था। इस कार की शुरुआती कीमत 6.99 लाख रुपये है।



​5. फोर्ड ईकोस्पोर्ट
​5. फोर्ड ईकोस्पोर्ट

यह भारत की पहले सब 4 मीटर एसयूवी थी। कंपनी ने इस 2013 में लॉन्च किया था। कंपनी ने कुछ समय पहले इस कार का फेसलिफ्ट मॉडल लॉन्च किया था। 8.17 लाख की शुरुआती कीमत के साथ यह कार खरीदी जा सकती है।




No comments:

Post a Comment