Monday, August 17, 2020

SUV सेगमेंट में 'जंग' हुई तेज, आगे निकली Hyundai August 17, 2020 at 04:31AM

नई दिल्ली एसयूवी सेगमेंट में किआ सॉनेट, ह्यूंदै वेन्यू, क्रेटा, मारुति विटारा ब्रेजा और जल्द होने वाले कुछ लॉन्चेज के कारण प्रतिस्पर्धा बढ़ रही है। इस बीच, देश की सबसे बड़ी यूटिलिटी वीकल (UV) कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा को घटती सेल्स के कारण दबाव का सामना करना पड़ रहा है। मार्केट में खुद को प्रतिस्पर्धी बनाए रखने और बड़ी संख्या में ग्राहकों तक पहुंच बनाने के लिए महिंद्रा ने हाल में XUV300 के दाम में 90,00 रुपये तक की कटौती की है। कंपनी डीलर्स का कहना है कि महिंद्रा के यूटिलिटी वीकल्स की रेंज ओवरप्राइस्ड है, इसके UV की शुरुआती कीमत 8 लाख रुपये है। इसके अलावा, सप्लाई का इश्यू भी है और कंपनी अपने डीलर्स को पर्याप्त वीकल्स डिस्पैच नहीं कर पाई है। महिंद्रा के एक डीलर विंकेश गुलाटी कहना है, 'कंपनी ने हाल में अपने कुछ यूटिलिटी वीकल्स के प्राइसेज को दुरुस्त किया है। XUV300 के W80 पेट्रोल वेरियंट के दाम में करीब 87,000 रुपये की कमी की गई है, हमें उम्मीद इससे वॉल्यूम बढ़ने की उम्मीद है।' यह भी पढ़ें- ह्यूंदै ने सेल्स में मारुति को छोड़ा पीछे दिलचस्प बात यह है कि ह्यूंदै मोटर्स पहली बार यूटिलिटी वीकल्स की सेल्स में देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी से भी आगे निकल गई है। चालू वित्त वर्ष के पहले 4 महीनों (अप्रैल से जुलाई) में ह्यूंदै ने 34,212 यूटिलिटी वीकल्स बेची, जबकि मारुति सुजुकी ने 32,577 यूटिलिटी वीकल बेचीं। एक्सपर्ट्स का कहना है कि बेस्ट सेलिंग Creta के साथ Venue की अच्छी डिमांड से ह्यूंदै की ग्रोथ को मजूबती मिली है। चालू वित्त वर्ष के पहले 4 महीने में 21,968 क्रेटा और 12,105 वेन्यू की बिक्री हुई है। मारुति सुजुकी ने वित्त वर्ष 2020-21 के अप्रैल-जुलाई के दौरान 12,921 विटारा ब्रेजा और 14,163 अर्टिगा बेची हैं। वहीं, कंपनी ने 3,783 XL6 और 451 S-Cross बेची। यह भी पढ़ें- महिंद्रा और टाटा ने बेचीं इतनी यूटिलिटी वीकल वहीं, महिंद्रा ने इस अवधि के दौरान 22,477 यूटिलिटी वीकल बेचे हैं। अप्रैल-जुलाई 2020 के दौरान महिंद्रा ने 9,367 बलेरो, 6,422 यूनिट्स स्कॉर्पियो, 5,588 यूनिट्स XUV 300 बेची हैं। वहीं, महिंद्रा XUV500 की सेल्स 1,080 यूनिट्स रही है। नेक्सॉन और हैरियर के दम पर टाटा मोटर्स की यूटिलिटी वीकल सेल्स 9,789 यूनिट्स रही है। इस अवधि में 7,990 यूनिट नेक्सॉन और 1,799 यूनिट हैरियर की बिक्री हुई है।

No comments:

Post a Comment