Friday, April 24, 2020

...तो बजाज ने बंद कर दी डिस्कवर बाइक April 24, 2020 at 04:52AM

नई दिल्ली ने अपनी कम्यूटर मोटरसाइकल Discover को ऑफिशल वेबसाइट से हटा दिया है। माना जा रहा है कि कंपनी को बंद कर सकती है। फिलहाल रेंज के तहत दो बाइक्स और मौजूद थीं। इससे पहले आई रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि डिस्कवर रेंज को बीएस6 में अपग्रेड नहीं किया जाएगा, क्योंकि इस बाइक को भारतीय बाजार में बंद कर दिया गया है। डिस्कवर 110 में 115.5 cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड DTS-I इंजन दिया गया था। यह इंजन 7,000 rpm पर 8.5 bhp का पावर और 5,000 rpm पर 9.81Nm टॉर्क जेनरेट करता है। डिस्कवर 125 में 124.5 cc का इंजन था, जो 7,500 rpm पर 10.8 bhp का पावर और 5,500 rpm पर 11Nm टॉर्क जेनरेट करता है। कंपनी की पुरानी बाइक्स में से एक है। 16 साल से इसका अलग-अलग डिस्प्लेसमेंट में प्रॉडक्शन हो रहा था। इस दौरान कई रेंज में डिस्कवर बाइक लॉन्च की गई। शुरुआत में 125सीसी वाली डिस्कवर आई थी। इसके बाद डिस्कवर को 100सीसी, 135सीसी और 150सीसी में भी लॉन्च किया गया। ने डिस्कवर के 30 से ज्यादा वेरियंट बाजार में उतारे। 2018 में सिर्फ दो वेरियंटबजाज ने 2018 में बाकी सभी वेरियंट बंद करके डिस्कवर के सिर्फ दो वेरियंट- डिस्कवर 110 और डिस्कवर 125 को बाजार में उतारा। ये दोनों बाइक सिंपल थीं और बजाज की फैमिलियर डिजाइन लैंग्वेज के साथ लॉन्च की गईं। हालांकि, इसके बाद भी इनकी पॉप्युलैरिटी कंपनी की उम्मीदों के अनुसार नहीं रही। माना जा रहा है कि इसे देखते हुए बजाज ने डिस्कवर रेंज को भारत बंद करने का फैसला किया है।

No comments:

Post a Comment