Friday, March 13, 2020

टाटा से लेकर मारुति तक, खत्म होगा इन कारों का सफर March 12, 2020 at 11:13PM

लिजी फिलिप, मुंबई भारत में 1 अप्रैल 2020 से नए BS6 के नए एमिशन नॉर्म्स लागू हो जाएंगे। नए नियम लागू होने के साथ ही भारत में कई पुरानी कारों का सफर भी खत्म हो जाएगा। BS4 से BS6 में इंजन अपग्रेड करना एक महंगी प्रक्रिया है। इस वजह से कार निर्माता कंपनियां अपने कई मॉडल्स को BS6 में अपग्रेड नहीं कर रही हैं। कुछ कंपनियां अपने किसी खास मॉडल्स को बंद कर रही हैं। वहीं रेनॉ और मारुति ने अपने अपने डीजल मॉडल्स को BS6 में अपग्रेड न करने का फैसला किया है। टोयोटा के इन मॉडल्स का सफर होगा खत्म टोयोटा के कुछ मॉडल्स का सफर 1 अप्रैल 2020 भारत में खत्म हो जाएगा। कंपनी Etios, Liva, Corolla Altis मॉडल्स को BS6 में अपग्रेड नहीं करेगी। यानी इन मॉडल्स कै भारत में सफर खत्म हो जाएगा। महिंद्रा के इन मॉडल्स का प्रॉडक्शन होगा बंद महिंद्रा के कुछ मॉडल का प्रॉडक्शन भी बंद किया जा जाएगा। यानी कंपनी इन्हें BS6 में अपग्रेड नहीं करेगी। इसमें KUV100 का डीजल वेरियंट और बुलेरो प्लस मॉडल्स शामिल हैं। मारुति और रेनॉ बंद करेंगे डीजल मॉडल्स नए BS6 नॉर्म्स के मुताबिक BS4 डीजल इंजन को BS6 में अपग्रेड करने में लगने वाली लागत के चलते रेनॉ और मारुति ने अपने डीजल मॉडल्स को अपग्रेड न करने का फैसला किया है। यानी मारुति और रेनॉ के डीजल मॉडल्स का सफर भी भारत में 1 अप्रैल से खत्म हो जाएगा। मारुति की इन कारों को मिला BS6 अपग्रेड देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया के मार्केटिंग और सेल्स के ED शशांक श्रीवास्तव ने कहा कि मारुति एक साल पहले से ही अपने मॉडल्स को BS6 में अपग्रेड कर रही है। कंपनी ने अपने बेस्ट सेलिंग मॉडल्स ऑल्टो और बलेनो को अप्रैल 2019 में ही BSVI में अपग्रेड कर दिया था। इसके बाद कंपनी ने वैगनआर, स्विफ्ट और डिजायर को भी BS6 में अपग्रेड कर दिया। सितंबर 2019 में एस-प्रेसो को BS6 में अपग्रेड किया गया। इसके बाद जनवरी में Eeco, Celerio, Super Carry, Ciaz को भी अपग्रेड मिला। इन कारों पर रहेगा टाटा का फोकस इस पूरे मामले पर टाटा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई लेकिन जानकारी के मुताबिक टाटा अपनी पुरानी जनरेशन की कारों का सफर खत्म करते हुए Nexon, Altroz, Tiago, Tigor, Harrier और EV सेगमेंट पर फोकस करेगा।

No comments:

Post a Comment