Tuesday, February 11, 2020

इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स बाइक, टॉप स्पीड 120 किमी February 11, 2020 at 02:45AM

नई दिल्ली में गुरुग्राम की स्टार्टअप कंपनी Rissala Electric Motors ने Evolet Hawk पेश की। यह कंपनी की पहली फुल-फेयर्ड इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स मोटरसाइकल है। इसे अगले 2-3 महीने में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। मार्केट में इसका मुकाबला Revolt RV400 और हीरो इलेक्ट्रिक की आने वाली AE-47 जैसी इलेक्ट्रिक बाइक्स से होगा। इवोलेट हॉक में 72V की 40 Ah लिथियम आयन बैटरी दी गई है। फास्ट चार्जर से इसे 3-4 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह बाइक एक बार फुल चार्ज होने पर 100 किलोमीटर तक चलेगी। वहीं, इसकी टॉप स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। लुक इस इलेक्ट्रिक बाइक का लुक काफी शार्प है। फेयरिंग और क्लिप-ऑन हैंडलबार इसे स्पोर्टी बनाते हैं। इवोलेट हॉक में स्प्लिट सीट्स, फुल-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। बाइक के फ्रंट में ट्विन डिस्क और रियर में सिंगल डिस्क ब्रेक हैं। ट्यूबलेस टायर वाली इस बाइक के दोनों वील्ज 17-इंच के हैं। फीचर्स यह इलेक्ट्रिक बाइक इवोलेट मोबाइल ऐप सपॉर्ट करेगी, जिसमें कई फीचर्स मिलेंगे। इनमें सर्विस रिमाइंडर, सर्विस अपॉइंटमेंट, ओवर-द-एयर अपडेट्स और सिक्यॉरिटी के लिए जियो-फेंसिंग जैसी खूबियां शामिल हैं। पढ़ें: 2019 में लॉन्च हुआ इवोलेट ब्रैंड रिसाला इलेक्ट्रिक मोटर्स ने सितंबर 2019 में इलेक्ट्रिक वीइकल्स के लिए Evolet ब्रैंड लॉन्च किया था। में कंपनी ने अपने प्रॉडक्ट्स की पूरी रेंज शोकेस की है। देश के 12 राज्यों में इसकी 17 डीलरशिप हैं, जिसे कंपनी बढ़ाने की तैयारी कर रही है। पढ़ें:

No comments:

Post a Comment