Tuesday, September 21, 2021

77,500 रुपये में कितनी पैसा वसूल बाइक है TVS Raider 125, दो मिनट में खुद करें फैसला September 21, 2021 at 12:48AM

नई दिल्ली। () हाल ही में भारतीय बाजार में लॉन्च हुई है। टीवीएस मोटर कंपनी (TVS Motor Company) ने इसे 125 सीसी सेगमेंट में उतारा है। आज हम आपको इसके सभी फीचर्स (), स्पेसिफिकेशन्स () और कीमतों ( ) के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में यह कैसी बाइक है। तो डालते हैं एक नजर... TVS Raider 125: इंजन टीवीएस रेडर में पावर के लिए 124.8 सीसी का सिंगल सिलिंडर, एयर एंड ऑयल कूल्ड SI इंजन दिया गया है। TVS Raider 125: परफॉर्मेंस टीवीएस रेडर 125 का इंजन 7500 आरपीएम पर 11.22 bhp की मैक्सिमम पावर और 6000 आरपीएम पर 11.2 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। TVS Raider 125: ट्रांसमिशन इसका इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। TVS Raider 125: कलर ऑप्शन्स टीवीएस रेडर 125 भारतीय बाजार में चार कलर ऑप्शन्स के साथ आती है। इनमें,
  • Fiery Yellow
  • Striking Red
  • Blazing Blue
  • Wicked Black
TVS Raider 125: डायमेंशन इसकी लंबाई 2070 मिलीमीटर, चौड़ाई 785 मिलीमीटर और ऊंचाई 1028 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1326 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिलीमीटर है। TVS Raider 125: वजन इसका कर्ब वजन 123 किलोग्राम है। TVS Raider 125: फ्यूल क्षमता इसमें 10 लीटर की क्षमता वाला पेट्रोल टैंक दिया गया है। TVS Raider 125: ब्रेक इसके फ्रंट में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक या 130 मिलीमीटर ड्रम ब्रेक चुनने का विकल्प मिलता है। वहीं, इसके रियर में 130 मिलीमीटर सिंक्रो ब्रेक दिया गया है। सुरक्षा के लिए इसमें सिंक्रोनस ब्रेक टेकनोलॉजी दी गई है। TVS Raider 125: सस्पेंशन इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में गैस चार्ज्ड, मोनोशॉक, 5-स्टेप एडजस्टेबल दिया गया है। TVS Raider 125: कीमत भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती (ड्रम ब्रेक) एक्स-शोरूम कीमत 77,500 रुपये है।

Mahindra XUV700 के बाद लॉन्च होगी New Gen Mahindra Scorpio, होंगे लेटेस्ट फीचर्स September 20, 2021 at 11:24PM

नई दिल्ली। Features: देसी कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा की अपकमिंग एसयूवी Mahindra XUV700 लॉन्च को लेकर लोगों में जबरदस्त क्रेज है और अगले महीने इसे भारतीय सड़कों पर उतार दिया जाएगा। लेकिन एक बड़ी खबर यह है कि महिंद्रा एक्सयूवी700 के बाद भारत में कंपनी अपनी शानदार एसयूवी महिंद्रा स्कॉर्पियो को बेहतर लुक और फीचर्स के साथ Next Generation Mahindra Scorpio के रूप में पेश करने वाली है। New Mahindra Scorpio को बेहतरीन लुक और कई सारे लेटेस्ट और अडवांस फीचर्स के साथ पेश किया जाएगा। ये भी पढ़ें- कई सारे कॉस्मेटिक बदलावखबर आ रही है कि New Generation Mahindra Scorpio में मौजूदा मॉडल की अपेक्षा कई सारे बदलाव देखने को मिलेंगे। इसमें रिवाइज्ड मल्टी स्लैटेड ग्रिल्स, डुअल बीम प्रोजेक्टर एलईडी हेडलैंप, फॉग लैंप्स के साथ बड़ा फ्रंट बंपर, डीआरएल, रूफ रेल्स, रूफ माउंटेड स्पॉयलर, शार्क फिन एंटिना के साथ ही लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस समेत कई खास फीचर्स हैं। अपकमिंग स्कॉर्पियो में 8.0 इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, दोनों साइड एसी वेंट्स, डिजिटल एमआईडी, इलेक्ट्रिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल और क्रूज कंट्रोल के साथ ही अडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम जैसे अडवांस स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स दिखेंगे। ये भी पढ़ें- देखें इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शनNew Mahindra Scorpio SUV को ZEN3 प्लैटफॉर्म पर डिवेलप किया जाएगा, जिसपर महिंद्रा थार को डिवेलप किया गया है। नई महिंद्रा स्कॉर्पियो को 2.2 लीटर mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन और 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें पेट्रोल इंजन 130bhp की पावर और 320Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं इसका डीजल इंजन 150bhp की पावर और 320Nm टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों तरह के ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलेंगे। ये भी पढ़ें- सीटिंग ऑप्शन और संभावित कीमतअपकमिंग महिंद्रा स्कॉर्पियो को 5 सीटर और 7 सीटर जैसे दोनों ऑप्शंस के साथ पेश किया जा सकता है। संभावित कीमत की बात करें तो इसे 10 लाख रुपये से लेकर 16 लाख रुपये तक लॉन्च किया जा सकता है। इस एसयूवी का मुकाबला टक्कर टाटा हैरियर, किआ सेल्टॉस, ह्यूंदै क्रेटा और एमजी हेक्टर जैसी धांसू एसयूवी से होगा। ये भी पढ़ें-

बुरी खबर! 1 अक्तूबर से महंगे हो जाएंगे Tata के कॉमर्शियल वाहन, मौजूदा कीमत पर खरीदने का आखिरी मौका September 20, 2021 at 10:33PM

नई दिल्ली। टाटा मोटर्स (Tata Motors) अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देने जा रही है। देश की सबसे बड़ी बनाने वाली कंपनी 1 अक्तूबर से अपने कॉमर्शियल वाहनों की रेंज को महंगा () करने जा रही है। कंपनी की तरफ से बताया गया है कि कॉमर्शियल वाहनों की कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी () की जाएगी। हालांकि, बढ़ी कीमतें अलग-अलग मॉडलों और वैरिएंट्स पर अलग-अलग होंगी। ऐसे में ग्राहक 30 सितंबर तक टाटा के कॉमर्शियल वाहनों को मौजूदा कीमतों पर खरीद सकते हैं। कॉमर्शियल वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी के पीछे कंपनी का कहना है कि इन वाहनों को बनाने में आने वाली लागत में लगातार बढ़ोतरी के कारण उसे यह फैसला करना पड़ा। हालांकि, कंपनी का कहना है कि ग्राहकों पर कम से कम भार डालने की कोशिश की गई है। टाटा के वाहनों की बढ़ी कीमतें इससे पहले टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने अगस्त 2021 में कुल (घरेलू बाजार+ निर्यात) 57,995 वाहनों की बिक्री की। जबकि, अगस्त 2020 में कंपनी ने कुल (घरेलू बाजार+ निर्यात) 36,505 वाहनों की बिक्री की थी। अगस्त 2020 के मुकाबले अगस्त 2021 में कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी दर्ज की गई। इतना ही नहीं, इस साल के जुलाई महीने के मुकाबले भी कंपनी की बिक्री अगस्त महीने में बढ़ी है। बता दें कि जुलाई 2021 में टाटा मोटर्स ने कुल (घरेलू बाजार+ निर्यात) 54,119 वाहनों की बिक्री की थी। भारत में Tata की कॉमर्शियल गाड़ियों की बिक्री पिछले साल के मुकाबले कितनी बिक्री हुई ?
अगस्त 2021 में कितनी बिक्री हुई अगस्त 2020 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
26,172 यूनिट्स 16,837 यूनिट्स 55 फीसदी बढ़ी बिक्री
एक महीने में कितना अंतर आया?
अगस्त 2021 में कितनी बिक्री हुई जुलाई 2021 में कितनी बिक्री हुई कितना अंतर आया
26,172 यूनिट्स 21,796 यूनिट्स 20 फीसदी बढ़ी बिक्री

Yamaha R15 V4 और R15M बाइक के साथ ही Aerox 155 स्कूटर भारत में लॉन्च, देखें प्राइस-फीचर्स September 20, 2021 at 10:15PM

नई दिल्ली।Yamaha YZF R15 V4 YZF R15M ‌Bike And Aerox 155 RayZR 125 Scooter Launch: यामाहा ने भारत में दो नई बाइक और दो स्कूटर लॉन्च किए हैं, जो शानदार लुक और पावरफुल फीचर्स से लैस हैं। यामाहा ने जहां रेसिंग पसंद करने वालों के लिए New Yamaha YZF-R15 V4 और Yamaha YZF-R15M बाइक लॉन्च की है, वहीं आइकॉनिक Yamaha AEROX 155 Maxi Sports Scooter के साथ ही Yamaha RayZR 125 स्कूटर भी लॉन्च किए हैं। चलिए, आपको यामाहा की इन नई बाइक और स्कूटर की कीमत और खासियत के बारे में बताते हैं। ये भी पढ़ें- प्राइस देख लेंयामाहा की दो नई धांसू बाइक की कीमत की बात करें तो Yamaha R15 V4 Metallic Red कलर ऑप्शन वाली बाइक की कीमत 1,67,800 रुपये है। वहीं, Yamaha R15 V4 Dark Knight कलर ऑप्शन की कीमत 1,68,800 रुपये और Yamaha R15 V4 Racing Blue कलर ऑप्शन वाली बाइक की कीमत 1,72,800 रुपये है। कंपनी ने Yamaha R15M को भारत में 1,77,800 रुपये में लॉन्च किया है। कंपनी ने R15M Monster Energy Yamaha MotoGP Edition को भी लॉन्च किया है, जिसमें फ्यूल टैंक, फ्रंट मड गार्ड और रियर साइड पैनल के साथ ही फेयरिंग पर MotoGP की ब्रैंडिंग है। ये भी पढ़ें- स्कूटर के वेरिएंट्स और उनकी कीमतेंयामाहा के प्रीमियम मैक्सी स्कूटर Yamaha Aerox 155 को भारत में 1,29,000 रुपये (एक्स शोरूम, दिल्ली) में लॉन्च किया गया है। यह स्कूटर Racing Blue और Grey Vermillion जैसे दो शानदार कलर ऑप्शन के साथ है। आपको बता दू कि AEROX 155 Monster Energy Yamaha MotoGP Edition में भी उपलब्ध है। कंपनी ने अपने शानदार स्कूटर Yamaha New RayZR 125 को 76,830 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया है। Yamaha RayZR Street Rally वेरिएंट की कीमत 83,830 रुपये, Yamaha New RayZR 125 Fi DX की कीमत 80,830 रुपये और Yamaha New RayZR 125 Fi Standard Disc वेरिएंट की कीमत 79,830 रुपये है। ये भी पढ़ें- यामाहा की नई बाइक के फीचर्स देख लेंNew Yamaha YZF-R15 V4 और Yamaha YZF-R15M बाइक की फीचर्स की बात करें तो Yamaha YZF-R15 V4 को अपसाइड डाउन फ्रंट फॉर्क, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, क्विक शिफ्टर, ब्लूटूथ के जरिये यामाहा मोटरसाइकल कनेक्ट ऐप सपोर्ट के साथ ही नई LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गियर शिफ्ट इंडिकेटर, ट्रैंक एंड स्ट्रीट मोड, नई विंडस्क्रीन, नए डीआरएल, रिडिजाइन्ड टेललैंप समेत कई खास फीचर्स हैं। New Yamaha R15 और Yamaha R15M में 155cc का सिंगल सिलिंडर इंजन लगा है, जो कि VVA टेक्नॉलजी से लैस है। यह इंजन 18.35PS की पावर और 14.1Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इन दोनों बाइक्स को 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ पेश किया गया है। ये भी पढ़ें- Yamaha के नए स्कूटर में क्या कुछ खासNew Yamaha Aerox 155 Maxi Scooter को कंपनी ने नए R15 V3.0 इंजन प्लैटफॉर्म पर डिवेलप किया है, जो कि 155cc के सिंगल सिलिंडर लिक्विड कूल्ड इंजन से लैस है। यह इंजन 15.4bhp की पावर और 13.9Nm टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें 5.5 लीटर का फ्यूल टैंक, फ्रंट में डिस्क ब्रेक, रियर में ड्रम ब्रेक, ABS, ऐप कनेक्ट सपोर्ट, स्मार्टफोन सपोर्ट जैसे फीचर्स हैं। वहीं Yamaha New RayZR 125 में 125cc का एयर कूल्ड फ्यूल इंजेक्टेड इंजन लगा है, जो कि हाइब्रिड असिस्ट पावर से लैस है। यह इंजन 8.2PS की पावर और 10Nm टॉर्क जेनरेट करता है। ये भी पढ़ें-

Monday, September 20, 2021

खुशखबरी! Tata ला रहीं Nexon CNG और Altroz CNG समेत 4 सीएनजी कारें, बचेंगे पेट्रोल खर्च September 20, 2021 at 08:09PM

नई दिल्ली। Tata Nexon CNG Altroz Tiago Tigor CNG Launch: भारत में डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ने की वजह से लोगों का ध्यान इलेक्ट्रिक और सीएनजी कारों की तरफ बढ़ा है। इलेक्ट्रिक कारों के ज्यादा ऑप्शंस लोगों के पास हैं नहीं, ऐसे में सीएनजी कारों की बिक्री बढ़ी है। अब Tata Motors भी जल्द ही अपनी पॉपुलर हैचबैक, सिडैन और कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट की धांसू कार Tata Nexon, Tata Altroz, Tata Tiago और Tata Tigor का CNG वेरिएंट लॉन्च करने वाली है, जो कि टाटा कार लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। ये भी पढ़ें- ये कारें आएंगी इस सालमाना जा रहा है कि इस साल के आखिर तक Tata Nexon CNG, Tata Altroz CNG, Tata Tiago CNG और Tata Tigor CNG भारतीय सड़कों पर आ जाएंगी। हालांकि, कंपनी ने इस बारे में कुछ ठोस नहीं कहा है। टाटा की अपकमिंग सीएनजी कारों के प्रोटोटाइप को एमिशन टेस्टिंग किट के साथ देखा गया है। बीते दिनों पुणे में टाटा ऑल्ट्रॉज सीएनजी की झलक दिखी थी। इस बीच आपको बता दूं कि टाटा मोटर्स अगले महीने भारत में शानदार लुक और फीचर्स वाली माइक्रो एसयूवी Tata Punch लॉन्च करने वाली है, जो कि डीलरशिप स्तर पर पहुंचने भी लगी है। ये भी पढ़ें- जरा इनके इंजन ऑप्शंस देख लेंटाटा की अपकमिंग सीएनजी कारों की बात करें तो कॉम्पैक्ट एसयूवी Tata Nexon CNG में सीएनजी किट के साथ ही 1.2 लीटर का पेट्रोल मोटर देखने को मिलेगा। इसकी रेंज भी अच्छी होने की उम्मीद है। वहीं प्रीमियम हैचबैक Tata Altroz CNG में फैक्ट्री फिटेज सीएनजी किट के साथ ही 1.2 लीटर का नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन, 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ ही 1.5 लीटर डीजल इंजन देखने को मिलेगा। ये भी पढ़ें- कीमत होगी ज्यादाTata Motors की अपकमिंग सीएनजी कार Tata Tiago CNG और Tata Tigor CNG को फैक्टरी फिटेड सीएनजी किट के साथ ही 1.2 लीटर का नेचरली एस्पिरेटेड इंजन देखने को मिलेगा। यहां बता दूं कि टाटा की अपकमिंग सीएनजी कारें फॉसिल फ्यूल वेरिएंट से करीब 50 हजार रुपये तक महंगी हो सकती हैं। आने वाले समय में टाटा मोटर्स की सीएनजी कारों के बारे में डिटेल जानकारी आएगी तो हम भी आपके सामने सारी जानकारी लेकर हाजिर होंगे। ये भी पढ़ें-

Royal Enfield को टक्कर देने के लिए Hero-Harley मिलकर बनाएंगे 350cc की बाइक्स September 20, 2021 at 07:11PM

नई दिल्ली।Hero Harley Upcoming Bike To Rival Royal Enfield: भारत में 350cc और उससे ज्यादा पावरफुल सेगमेंट की रेट्रो स्टाइल बाइक्स की अच्छी खासी डिमांड है और लोगों की जरूरतें पूरी हो, इसके लिए Royal Enfield लंबे समय से 350 सीसी, 400 सीसी और 600 सीसी से ज्यादा पावरफुल इंजन वाली एक से बढ़कर एक बाइक्स लाती रही हैं और इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का पूरी तरह दबदबा है। अब खबर आ रही है कि Hero Motocorp और Harley Davidson मिकलर रेट्रो स्टाइल की पावरफुल बाइक्स डिवेलप करेंगे, जो कि 350 सीसी और उससे ज्यादा की सेगमेंट की होंगी। ये भी पढ़ें- हीरो-हार्ले की बाइक में रेट्रो लुक और नए फीचर्स?आपको सबसे पहले बता दूं कि हार्ले डेविडसन का भारत से पैकअप हो चुका है, लेकिन हार्ले की बाइक्स हीरो मोटोकॉर्प बेचेगी, ऐसे में कहा जा सकता है कि प्रीमियर क्रूजर बनाने वाली पॉपुलर अमेरिकी कंपनी की भारत में मौजूदगी अब भी है और उसे भारत की टॉप सेलिंग बाइक कंपनी हीरो मोटोकॉर्प का साथ मिला हुआ है। अब हीरो और हार्ले मिलकर भारत में रॉयल एनफील्ड कंपनी की पॉपुलर बाइक्स की तर्ज पर कुछ रेट्रो लुक और लेटेस्ट फीचर्स वाली बाइक्स बनाने की योजना पर काम कर रहे हैं। आने वाले समय में अगर ऐसा हुआ तो रॉयल एनफील्ड से मुकाबले को एक और कंपनी आ जाएगी, जिसमें हीरो और हार्ले की खूबियां एक साथ दिखेंगी। ये भी पढ़ें- रॉयल एनफील्ड को होंडा और जावा से मिल रही चुनौतीभारत में 350 सीसी सेगमेंट की बाइक में रॉयल एनफील्ड के एकछत्र राज के बीते करीब एक साल से Honda और Jawa जैसी कंपनियों की चुनौती मिल रही है और इस सेगमेंट में Honda Hness CB350 और Jawa 42 जैसी पॉपुलर बाइक्स आ गई हैं। कुछ और कंपनियां आने वाले समय में 350 सीसी और इससे ज्यादा पावरफुल इंजन वाली बाइक्स लॉन्च करने की फिराक में है। ये भी पढ़ें- भारत में 350 सीसी सेगमेंट की बाइक्स में कॉम्पिटिशन बढ़ने वाला है और ऐसी स्थिति ग्राहकों के लिए अच्छी होगी, क्योंकि उन्हें बेहतर ऑप्शन मिलेगा। हम जल्द ही इस मामले में डिटेल जानकारी लेकर आएंगे और बताएंगे कि रॉयल एनफील्ड से मुकाबले को हीरो मोटोकॉर्प और हार्ले डेविडसन की क्या योजना है? ये भी पढ़ें-

मारुति की CNG कारों पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, घर बैठे होगी इतने रुपये की भारी बचत September 20, 2021 at 04:30AM

नई दिल्ली। अगर आप इस महीने मारुति सुजुकी की सीएनजी कार (Maruti Suzuki CNG Cars) खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको भारी बचत हो सकती है। दरअसल देश की सबसे बड़ी कार कंपनी इस महीने अपनी सीएनजी कारों पर भारी डिस्काउंट () दे रही है, जहां 17,000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। कंपनी की तरफ से जिन सीएनजी कारों पर ऑफर्स दिए जा रहे हैं। उनमें, (), () और () शामिल हैं। आज हम आपको इन सीएनजी कारों (Discount on CNG Cars) पर दिए जा रहे सभी ऑफर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर... Maruti Suzuki Alto CNG इस महीने मारुति सुजुकी ऑल्टो की सीएनजी कार खरीदने पर ग्राहकों को कुल 17,000 रुपये तक की भारी बचत होगी। कंपनी की तरफ से इस पर,
कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट
- 15,000 रुपये 2,000 रुपये
Maruti Suzuki S-Presso CNG इस महीने मारुति सुजुकी एसप्रेसो की सीएनजी पर कुल 17,000 रुपये तक की भारी बचत होगी। कंपनी की तरफ से इस पर,
कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट
- 15,000 रुपये 2,000 रुपये
Maruti Suzuki Eeco CNG इस महीने मारुति सुजुकी इको की सीएनजी पर कुल 17,000 रुपये तक की भारी बचत होगी। कंपनी की तरफ से इस पर,
कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट
- 15,000 रुपये 2,000 रुपये
Maruti Suzuki WagonR CNG इस महीने मारुति सुजुकी वैगनआर की सीएनजी कार खरीदने पर ग्राहकों को कुल 15,000 रुपये तक की भारी बचत होगी। इस पर,
कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट
- 15,000 रुपये -
Maruti Suzuki Alto Celerio CNG मारुति सुजुकी सेलेरियो की सीएनजी कार पर कुल 15,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इस पर,
कैश डिस्काउंट एक्सचेंज बोनस कॉर्पोरेट डिस्काउंट
- 15,000 रुपये -