₹2.50 लाख से कम कीमत में मिलने वाली भारत की स्टाइलिश बाइक्स September 27, 2020 at 10:13PM
नई दिल्ली अगर आप लाइट वेट और मिड वेट बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं और आपका बजट 2.5 लाख से ज्यादा नहीं है तो भी भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में कई ऐसी बाइक्स मौजूद हैं जो आपको पसंद आ सकती है। यहां हम आपको ऐसे ही दमदार और स्टाइलिश बाइक्स के बारे में बताएंगे जो आपको 2.5 लाख रुपये से कम कीमत में पावरफुल परफर्मेंस देती हैं।आपका बजट 2.5 लाख से ज्यादा नहीं है तो भी भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में कई ऐसी बाइक्स मौजूद हैं जो आपको पसंद आ सकती है। ये सभी बाइक्स मॉडर्न डिजाइ से लैस हैं।

नई दिल्ली
अगर आप लाइट वेट और मिड वेट बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं और आपका बजट 2.5 लाख से ज्यादा नहीं है तो भी भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में कई ऐसी बाइक्स मौजूद हैं जो आपको पसंद आ सकती है। यहां हम आपको ऐसे ही दमदार और स्टाइलिश बाइक्स के बारे में बताएंगे जो आपको 2.5 लाख रुपये से कम कीमत में पावरफुल परफर्मेंस देती हैं।
Husqvarna Svartpilen 250- ₹1.84 लाख

यह बाइक स्ट्रीट स्क्रैंबलर लुक के साथ आती है। बाइक ऑल LED लाइटिंग सेटअप और ब्लैक अलॉय वील्ज दिए गए हैं। बाइक में 248.8cc का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 30hp पावर और 24Nm टॉर्क जेनेरेट करता है।
रॉयल एनफील्ड हिमालयन- ₹1.91 लाख

यह बाइक हाफ डूप्लेक्स स्प्लिट क्रैडल फ्रेम के साथ आती है। बाइक में डिजिटल एनलॉग इंस्ट्रुमेंट कंसोल दिया गया है। इस बाइक में 411cc का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है जो 24.3hp पावर और 32Nm टॉर्क जेनेरेट करता है।
बजाज डोमिनर 400- ₹1.96 लाख

इस बाइक का डिजाइन काफी आकर्षक है। बाइक में ऑल LED लाइटनिंग सेटअप दिया गया है। बाइक के अलॉय वील्ज इसे स्पोर्टी लुक देते हैं। बाइक में ड्यूल चैनल ABS के साथ दोनों वील्ज में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक में 373cc का सिंगल सिलिंडर इंजन दिया गया है।
टीवीएस अपाचे RR310- ₹2.45 लाख

यह बाइक फुली फेयर्ड स्पोर्टी लुक के साथ आती है। बाइक में 312cc इंजन दिया गया है जो 34hp पावर और 27.3Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। बाइक में ड्यूल चैनल ABS के साथ दोनों वील्ज में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।
शुरू होने वाली है Mahindra Thar की बुकिंग, जानें कब से कर सकेंगे बुक September 27, 2020 at 09:20PM
Sunday, September 27, 2020
Royal Enfield से Jawa तक,मॉडर्न क्लासिक लुक वाली 5 सबसे सस्ती बाइक September 27, 2020 at 02:58AM

जावा की यह बाइक क्लासिक ओल्ड स्कूल डिजाइन से लैस है। जावा स्टैडर्ड का डिजाइन जावा 250 टाइप A से मिलती है जिसे 1960 के दशक में कंपनी ने लॉन्च किया था। मौजूदा समय में बाइक की शुरुआती कीमत 1,75,729 रुपये है।
रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350

यह भारत की सबसे पॉप्युलर क्लासिक बाइक्स में से एक है। यह कंपनी लबें समय से कंपनी की बेस्टसेलिंग बाइक है। बाइक में 346cc एयरकूल्ड, फ्यूल इंजेक्टेड इंजन दिया गया है। बाइक का डिजाइन वर्ल्ड वॉर 2 के समय की बाइक से इंस्पॉयर्ड है। मौजूदा समय में बाइक की शुरुआती कीमत 1.65 लाख रुपये है।
रॉयल एनफील्ड इंटरसेप्टर 650

यह कंपनी विंटेज लुक वाली बाइक है। इस बाइक का इंजन इसकी सबसे बड़ी हाइलाइट है। बाइक में 648cc इंजन दिया गया है जो 47bhp पावर और 52Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। इस बाइक की कीमत 2.5 लाख से 2.8 लाख के बीच है।
बेनेली इम्पीरियल 400

इस बाइक कंपनी ने जुलाई 2020 में BS6 इंजन के साथ पेश किया था जिसके बाद बाइक की कीमत 20,000 रुपये तक बढ़ गई थी। बाइक के BS6 वर्जन की कीमत मौजूदा समय में 1.99 लाख रुपये है।
बजाज अवेंजर क्रूज 220

बजाज की यह बाइक भारत की सबसे सस्ती मॉडर्न क्लासिक बाइक मे से एक है। मौजूदा समय में इस बाइक के BS6 वर्जन की कीमत 1,19,750 रुपये है। बजाज की यह बाइक रेट्रो 'स्ट्रीट' अवतार में भी उपलब्ध है। बाइक में 220cc का पावरफुल इंजन मिलता है।
भारत की सबस धांसू कॉम्पैक्ट SUV कारें, कीमत ₹9 लाख से कम September 27, 2020 at 12:08AM
नई दिल्ली
भारत में बीते कुछ सालों में कॉम्पैक्ट SUV की डिमांड काफी बढ़ी है। यह सेगमेंट तेजी से पॉप्युलर हो रहा है। ऐसे में कई बड़े ब्रैंड्स इस सेगमेंट में नए प्रॉडक्ट्स ला रहे हैं। फेस्टिवल सीजन अब दूर नहीं है, ऐसे में अगर आप नई कॉम्पैक्ट SUV लेने का मन बना रहे हैं और यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि कौन सी कार खरीदी जाए तो यहां हम आपको BS6 इंजन वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी कारों के बारे में बता रहे हैं।
टोयोटा अर्बन क्रूजर- ₹8.40 लाख

यह मारुति सुजुकी विटारा ब्रेजा का ही दूसरा रूप है, जो टोयोटा-सुजुकी पार्टनरशिप के तहत लॉन्च की गई दूसरी कार है। नई टोयोटा अर्बन क्रूजर (Toyota Urban Cruiser) एसयूवी की शुरुआती कीमत 8.40 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। यह एक सब-4 मीटर कॉम्पैक्ट SUV है जिसका सीधा मुकाबला Hyundai Venue जैसे कारों से होगा।
ह्यूंदै वेन्यू - ₹6.70 लाख

इस कार की शुरुआती कीमत 6.70 लाख रुपये है। यह कार स्पोर्टी लुक के साथ आती है। कार में 5 सीटर ले आउट ड्यूल टोन अपहोल्स्ट्री के साथ मिलता है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक सनरूफ, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग फंक्शन और 8 इंच इंफोटेंटमेंट पैनल भी इस कार में मिलता है।
टाटा नेक्सॉन- ₹6.95 लाख

टाटा की यह कॉर मॉडर्न डिजाइन से लैस है। कार में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन दिए गए हैं जो क्रमश: 110hp पावर/170Nm टॉर्क और 110hp पावर /170Nm टॉर्क जेनेरेट करता है।
किआ सॉनेट- ₹6.71 लाख

किआ की यह कार 6.71 लाख रुपये के शुरुआती कीमत के साथ आती है। इस कार को भारत में शानदार रिस्पॉन्स मिला है। भारत में कार की बुकिंग अब 25 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। कंपनी का दावा है कि इस कार की रोजाना 1,000 से ज्यादा बुकिंग्स हो रही हैं। मौजूदा समय में इस कार के लिए 6 महीने का वेटिंग पीरियड है।








