Friday, October 29, 2021

Video: काफी सारे नए फीचर्स के साथ आएगी Hyundai Creta Facelift, इंटीरियर की देखें झलक October 28, 2021 at 09:42PM

नई दिल्ली।Hyundai Creta Facelift Launch Price Interior Features: भारत में जल्द ही बेस्ट सेलिंग मिड साइज एसयूवी (Best Selling Mid Size SUV) ह्यूंदै क्रेटा नए अवतार में आ रही है। जी हां, अगले महीने Hyundai Creta Facelift से पर्दा उठने वाला है, लेकिन उससे पहले एक-एक करके इसके लुक और फीचर्स की डिटेल सामने आ रही हैं। बीते दिनों इसके लुक और एक्सटीरियर का टीजर सामने आया था और अब इसकी इंटीरियर डिटेल्स के साथ ही फीचर्स की जानकारी भी सामने आई है। ये भी पढ़ें- इंटीरियर फीचर्स कमाल केHyundai Creta Facelift के हालिया टीजर के मुताबिक इसमें पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर देखने को मिलेगा। इसके साथ ही 10 इंज से ज्यादा बड़ा टचस्क्रीन इन्फोनेटमेंट सिस्टम, ब्लू लिंक सपोर्ट, मल्टीपल ड्राइविंग मोड्स, बोस का प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और पैनारोमिक सनरूफ के साथ ही लेन ड्राइव असिस्ट समेत अन्य ऑटोनोमस फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं। आजकल महिंद्रा और एमजी मोटर्स जैसी कंपनी ने अपनी एसयूवी को ऑटोनोमस फीचर्स के साथ पेश किया है, ऐसे में संभावना है कि क्रेटा फेसलिफ्ट में भी ऑटोनोमस फीचर्स दिख सकते हैं। ये भी पढ़ें- बेहतर और पावरफुल लुक वाली एसयूवीअगले महीने GIIAS 2021 में अनवील हो रही 2022 Hyundai Creta Facelift के लुक और डिजाइन की झलक पहले ही दिख गई थी, जिसमें ज्यादा स्पोर्टी फ्रंट लुक के बारे में पता चलता है। यह New Generation Tucson से इंस्पायर्ड होगी। क्रेटा फेसलिफ्ट में नई फ्रंट ग्रिल, स्प्लिट हेडलैंप और डीआरएल, नया फ्रंट बंपर, नए फॉग लैंप, सिल्वर फिनिश वाला फॉक्स स्कीड प्लेट, रिवाइज्ड टेलगेट, ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग, नई अलॉय व्हील्ज और शार्क फिन एंटिना के साथ ही रूफ माउंटेड स्पॉयलर भी दिखेंगे। ये भी पढ़ें- दमदार इंजन के साथ2022 Hyundai Creta Facelift को 1.5 लीटर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ ही 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। यह धांसू मिड साइज एसयूवी 6 स्पीड मैनुअल और CVT ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ आएगी। आपको बता दें कि ह्यूंदै क्रेटा को साल 2015 में पहली बार भारतीय बाजार में पेश किया गया था और एक साल पहले यानी 2020 में इसका नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल आया था। अब इसका फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च किया जाएगा, जिसमें मौजूदा मॉडल के मुकाबले बेहतर लुक और फीचर्स देखने को मिलेंगे। ये भी पढ़ें-

शहर तो शहर, गावों में भी इस 'देसी' स्कूटर ने मचाया तहलका, ₹1000 करोड़ से ज्यादा की बुकिंग्स October 28, 2021 at 09:17PM

नई दिल्ली दुनिया भर में ग्रीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए इलेक्ट्रिक वीकल्ज को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। भारत में भी अब इलेक्ट्रिक टू वीलर और 4 वीलर्स का चलन धीरे धीरे बढ़ रहा है। टू वीलर्स के मामले में भी अब ऐसे लोगों की संख्या बढ़ रही है जो परंपरागत डीजल या पेट्रोल टू वीलर की जगह अब इलेक्ट्रिक वीकल लेना पसंद करते हैं। Ola Electric, Simple Energy, Kabira Mobility और Revolt Motors जैसी कंपनियों को अब काफी बुकिंग्स मिल रही हैं। अब इस कड़ी में eBikeGo कंपनी का नाम भी शुमार हो गया है। eBikeGo को मिले 1 लाख से ज्यादा ऑर्डर इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाल बनाने वाली कंपनी eBikeGo को इसकी Rugged EV के लिए अब तक 1 लाख से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं। अब तक कंपनी को 1,000 करोड़ से ज्यादा के ऑर्डर मिल चुके हैं। 67% ऑर्डर रूरल एरिया से कंपनी को मिले ऑर्डर्स की खास बात यह है कि कुल ऑर्डर्स में से 67 पर्सेंट ऑर्डर रूरल एरिया और टायर 2 सिटी से आए हैं। ईबाइकगो ने अपना पहला इलेक्ट्रिक मोटो स्कूटर अगस्त में उतारा था। रग्ड को उतारने के बाद कंपनी ने देशभर में 22 डीलरशिप के साथ भागीदारी की है। कंपनी ने कहा, ‘‘उसे आज की तारीख तक 1,000 करोड़ रुपये की 1,06,650 बुकिंग मिली हैं।’’ इसके अलावा कंपनी ने उत्तर प्रदेश, बिहार और महाराष्ट्र में मास्टर फ्रेंचाइजी को अंतिम रूप दे दिया है।’’ कंपनी ने कहा कि इन बुकिंग में से 67 प्रतिशत दूसरी श्रेणी के शहरों और ग्रामीण इलाकों से आई हैं। कितनी है कीमत ? eBikeGo Rugged Electric Scooter की कीमत की बात करें तो इसके eBikeGo G1 Rugged Electric Scooter की कीमत 79,999 रुपये और eBikeGo G1+ Rugged Electric Scooter की कीमत 99,999 रुपये है। ईबाइकगो इलेक्ट्रिक स्कूटर पर ग्राहकों को राज्यों की तरफ से दी जाने वाली सब्सिडी का भी लाभ मिल जाएगा, जिसके बाद इसकी कीमत और कम हो जाएगी।

Thursday, October 28, 2021

Royal Enfield Meteor 350 को टक्कर देने आ रही है Jawa की नई क्रूजर बाइक, देखें डिटेल्स October 28, 2021 at 08:18PM

नई दिल्ली।Upcoming : भारत में 350 सीसी सेगमेंट (350cc ‌‌‌Bikes) में कई पॉपुलर टू-व्हीलर कंपनियां एक से बढ़कर एक बाइक लॉन्च कर रही हैं। हालांकि, इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड की बादशाहत है और इस कंपनी की हालिया लॉन्च Royal Enfield New Classic 350 और RE Meteor 350 का जलवा है। बात क्रूजर बाइक सेगमेंट की करें तो रॉयल एनफील्ड मीटियॉर 350 अपने लुक, फीचर्स और कंफर्ट की वजह से लोगों की फेवरेट बन रही है। अब Jawa Moto रॉयल एनफील्ड मीटियॉर 350 से मुकाबला करने और क्रूजर बाइक सेगमेंट में लोगों को ऑप्शन देने के लिए नई क्रूजर बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है। ये भी पढ़ें- कंफर्ट पर खास जोर!Jawa Perak, Jawa 42 और Jawa Jawa जैसी शानदार बाइक्स से हजारों दिलों पर राज कर रही जावा मोटो की अपकमिंग क्रूजर बाइक के बार में खबरें आ रही हैं कि कंपनी आइकॉनिक Yezdi को नए अवतार में पेश करने वाली है, जो कि क्रूजर सेगमेंट की बाइक्स से मुकाबला करेगी। जहां एक तरफ इसका लुक रेट्रो रखा जाएगा, वहीं इसमें खास फीचर्स और कंफर्ट पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, क्योंकि जब लोग इसे लंबी दूरी तक ले जाने की योजना बनाएं तो यह बाइक उसपर खड़ी उतरे। दरअसल, लोग अब बाइक खरीदते समय कंफर्ट का भी खास खयाल रखते हैं। इस बाइक को 2 लाख रुपये की प्राइस रेंज में लॉन्च किया जा सकता है। ये भी पढ़ें- देखें संभावित लुक और फीचर्सजावा की अपकमिंग क्रूजर बाइक के संभावित लुक और फीचर्स की बात करें तो स्पाई इमेज के मुताबिक इसमें राउंड हेडलैंप, रियर व्यू मिरर्स, टियर ड्रॉप शेप का फ्यूल टैंक और चौड़ा रियर फेंडर देखने को मिलेगा। इसकी सीट भी चौड़ी और कंफर्टेबल होगी। जावा अपनी क्रूजर बाइक को 350 सीसी के इंजन के साथ पेश कर सकती है। ज्यादातर संभावना है कि अपकमिंग जावा क्रूजर बाइक में ट्रिपर नैविगेशन भी देखने को मिले, क्योंकि इस सेगमेंट की बाइक के लिए यह फीचर जरूरी हो गया है। जावा की इस बाइक को अगले साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इसका हालिया लॉन्च New Bajaj Dominar 400 के साथ ही Honda H'Ness CB350 जैसी बाइक्स से भी मुकाबला होगा। ये भी पढ़ें-

Maruti Suzuki को बड़ा झटका, स्विफ्ट के बाद Baleno को मिली 'जीरो' सेफ्टी रेटिंग October 28, 2021 at 07:27PM

नई दिल्ली इंडिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है और देश में सबसे बड़ा कस्टमर बेस इसी कंपनी का है। मारुति की कारों को उनकी कीमत और गुड लुक्स के चलते खूब पसंद किया जाता है। इतना ही नहीं माइलेज के मामले में कंपनी की कार बेहद भरोसेमंद होती हैं और यही कारण है कि लोग मारुति की कारों को खरीदना पसंद करते हैं और कंपनी ने कई दशकों से भारत के बाजार में अपना सिक्का जमा रखा है। पर एक पहलू यह भी है कि मारुति सुजुकी की कारों की सेफ्टी पर लगातार प्रश्नचिन्ह उठते रहे हैं। Latin NCAP टेस्ट में मिला 'Zero' कुछ वक्त पहले मारुति सुजुकी स्विफ्ट (Maruti Suzuki Swift) को लैटिन एनकैप टेस्ट में 0 रेटिंग मिली थी। अब कंपनी की एक और कार मारुति सुजुकी बलेनो () को भी इस टेस्ट में 0 रेटिंग मिली है। मेड इन इंडिया मॉडल को मिली 0 रेटिंग खास बात यह है कि कि बलेनो के जिस मॉडल को 0 रेटिंग मिली है वह मेड इन इंडिया मॉडल है और भारतीय बाजार में सेल किए जाने वाले मॉडल से बिल्कुल आइडेंटिकल है। इन सेफ्टी रेटिंग के चलते कंपनी की ब्रैंड इमेज को तगड़ा झटका लग सकता है। अपग्रेड होगी मारुति सुजुकी बलेनो कंपनी इस कार का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। नई बलेनो कुछ बदलावों के बाद ज्यादातर बलेनो के करंट मॉडल की तरह ही दिखेगी। इंजन और पावर की बात करें तो इसमें मौजूदा बलेनो की तरह ही 1.2 लीटर K-Series पेट्रोल इंजन और 1.2 लीटर Dualjet पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया जा सकता है। बाद बाकी संभावित फीचर्स की बात करें तो इसमें बेहतर ग्रिल, फॉग लैंप के साथ ही बेहतर इन्फोटेनमेंट सिस्टम समेत कई स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स देखने को मिलेंगे।

खुश हो जाइए! Maruti Suzuki लॉन्च करेगी Flex Fuel इंजन वाली कार, जानें आपका क्या फायदा October 28, 2021 at 07:09PM

नई दिल्ली।Maruti Suzuki Flex Fuel Engine Powered Car Launch: बीते दिनों सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने साफ शब्दों में ऑटोमोबाइक कंपनियों को संदेश-निर्देश दिया कि वह जल्द ही Flex Fuel Engine बनाने पर जोर दें, ताकि इससे पर्यावरण प्रदूषण पर भी लगाम लगे और लोगों की जेब पर भी कम बोझ पड़े। अब आपके दिमाग में चल रहा होगा कि आखिरकार ये फ्लेक्स फ्यूल क्या है और सरकार इसपर जोर क्यों दे रही है? साथ ही ये भी सवाल होगा कि आखिरकार लोगों को इससे क्या फायदा होगा और यह पर्यावरण के लिए कैसे फायदेमंद होगा? इन सभी सवालों के जवाब तो देंगे ही, लेकिन उससे पहले ये जान लें कि मारुति सुजुकी ने कहा है कि वह जल्द ही फ्लेक्स फ्यूल इंजन वाली कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये भी पढ़ें- आपके सारे सवालों के जवाब ये रहे...अब एक-एक करके आपके सवालों के जवाब दें तो सबसे पहला सवाल है कि आखिरकार यह फ्लेक्स फ्यूल (What Is Flex Fuel) है क्या? आपको बता दें कि Flex fuel के नाम से ही पता चलता है कि इससे पावर्ड इंजन फ्यूल के मामले में फ्लेक्सिबल होंगे। यानी जो कार फ्लेक्स फ्यूल से चलेंगे, वो पेट्रोल (Petrol) और इथेनॉल (Ethanol) के कॉम्बिनेशन से चलेंगे। अब कंपनियों को अपनी कारों के इंजन में कुछ ऐसे बदलाव लाने होंगे या यूं कहें कि ऐसा इंजन बनाना होगा, जो कि फ्लेक्स फ्यूल पर चल सके। चूंकि इथेनॉल गन्ने से बनता है, ऐसे में अगर फ्लेक्स फ्यूल इंजन वालीं कारें आती हैं तो लोगों की जेब पर भी ज्यादा बोझ नहीं पड़ेगा, यानी उन्हें महंगे डीजल और पेट्रोल से थोड़ी राहत मिल सकेगी। ये भी पढ़ें- होंगे बहुत से फायदे!आपको बता दें कि नितिन गड़करी ने बीते दिनों कहा कि भारत में आने वाले 6-8 महीनों में फ्लेक्स फ्यूल की एंट्री हो जाएगी और फिर इसपर ऑटोमोबाइल कंपनियों को ध्यान देना पड़ेगा। अब गडकरी की इस बात को सीरियसली लेते हुए मारुति सुजुकी ने कहा है कि वह इस दिशा में प्रयासरत है और आने वाले समय में पहली फ्लेक्स फ्यूल इंजन पावर्ड कार पेश कर दी जाएगी। फिलहाल भारत में डीजल और पेट्रोल के साथ ही सीएनजी और इलेक्ट्रिक कारें हैं, जिसपर लोगों की निर्भरता है। अगर आने वाले समय में फ्लेक्स फ्यूल इंजन पावर्ड कार अस्तित्व में आती है तो निश्चित रूप से लोगों के लिए राहत लाएगी। साथ ही प्रदूषण पर भी कुछ लगाम लग सकेगा, क्योंकि इथेनॉल फॉसिल फ्यूल नहीं है। ये भी पढ़ें-

दुनिया की सबसे ऊंची सड़क 'फतह' करने वाली पहली इंडियन कार बनी Mahindra XUV 700 October 28, 2021 at 06:57PM

नई दिल्ली स्वदेशी कार निर्माता कंपनी महिंद्रा एक्सयूवी 700 () को कुछ वक्त पहले ही लॉन्च किया है और कंपनी ने इसके प्राइसिंग भी काफी कॉम्पटेटिव रखी है। अग्रेसिव प्राइसिंग के चलते इसे भारत में शानदार रिस्पॉन्स मिला और लोगों में धड़ाधड़ इस कार की बुकिंग की। अब इस कार ने एक और बड़ा माइलस्टोन हासिल कर लिया है और इसका विडियो कंपनी ने अपने ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया है। दुनिया की सबसे ऊंची सड़क पर पहुंची XUV 700 महिंद्रा एक्सयूवी 700 ने दुनिया की सबसे ऊंची और सबसे कठिन सड़क को फतह कर लिया है। इस कार ने लद्दाख रीजन की उमलिंग ला () पर पहुंचकर एक नया रेकॉर्ड स्थापित किया। इस पास पर पहुंचन वाली यह पहली इंडियन कार बन गई है। यह रोड दुनिया का सबसे ऊंची सड़क है जो साउथ-ईस्ट लद्दाख में स्थित है। इसकी ऊंचाई 19,300 फीट है। यह माउंट एवरेस्ट बेस कैंप से 1667 फीट ज्यादा ऊंची है। इस कार में कंपनी टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन का ऑप्शन दे रही है। ये दोनों इंजन ऑटोमेटिक और मैन्युअल गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन के साथ आने वाले हैं। जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के मुताबिक वेरियंट चुन सकें। महिंद्रा एक्सयूवी700 एसयूवी में नई ब्लैक ग्रिल के साथ लंबा वर्टिकल क्रोम स्लेट्स और फ्रंट पर नया लोगो दिया गया है। इसमें नई एलईडी हेडलैंप्स के साथ एलईडी डीआरएल, बड़ा ट्विन C-शेप्ड एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स दी गई हैं। इसमें नए फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल्स, इलेक्ट्रिक से चलने वाले ORVMs के साथ इंटीग्रेटेड टर्न सिग्नल्स और फ्लेयर्ड वील आर्क्स दिए गए हैं, जो इसे दमदार लुक दे रहे हैं। इसके रियर में स्टाइलिश रैपअराउंड LED टेललैंप्स के साथ टेलगेट दिया है।

Luxury कारों का अनोखा ठिकाना! Boys And Machines का जल्द ही इन शहरों में भी विस्तार October 28, 2021 at 06:45PM

नई दिल्ली।Boys and Machines India Luxury Car Dealership: भारत में लग्जरी कारों को लेकर क्रेज बढ़ रहा है और जो लोग सक्षम हैं, उसे खरीद भी रहे हैं। लेकिन जो लोग Lamborghini, Mercedes, Audi, BMW, Bentley, Ferrari, Jaguar, Land Rover, Rolce Royce, Porsche, Lexus, Volvo समेत अन्य दुनियाभर की लग्जरी ऑटोमोबाइल कंपनियों की सेकेंड हैंड कारें खरीदना चाहते हैं, क्योंकि वो 2-3 या 4 करोड़ की नई कार खरीद नहीं सकते हैं, उनके लिए Pre Owned Luxury Car Dealership Boys And Machines (बॉयज एंड मशीन्स) सही ठिकाना है, जहां उन्हें तुलनात्मक रूप से कम दाम में अच्छी कंडिशन वालीं कारें मिल जाती हैं। ये भी पढ़ें- एक साल में ही ऊंची उड़ानबीते दिनों Boys And Machines ने भारत में एक साल पूरे किए और इस मौके पर कंपनी के फाउंडर और एमडी ने कंपनी के विस्तार से जुड़ीं योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि एक साल के अंदर ही कंपनी ने कितना विस्तार किया। सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने एक साल पहले कोविड-19 महामारी के बीच बॉयज एंड मशीन्‍स की स्‍थापना की थी। कंपनी ने मार्च 2022 में वित्त वर्ष के अंत तक अपना रेवेन्यू 60-65 करोड़ रुपये और वित्त वर्ष 2022-23 तक वार्षिक राजस्‍व को 100 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्‍य रखा है। ये भी पढ़ें- जल्द ही इन शहरों में भी...कंपनी ने पहले साल में ही अपने गुरुग्राम, मुंबई, हैदराबाद और कोलकाता जैसे चार शहरों में पैर जमा लिए हैं और अगले साल तक बॉयज एंड मशीन्स तीन और शहर अहमदाबाद, इंदौर और चंडीगढ़ में परिचालन शुरू करने की योजना पर काम कर रही है। Boys And Machines नए बाजारों में शोरूम के अलावा वर्कशॉप खोलने की योजना बना रही है और जहां वह पहले से मौजूद है, वहां ग्राहकों को बेहतर सर्विस एक्सपीरियंस देने की कोशिश में है। ये भी पढ़ें- सुपर लग्जरी कारें बेचीं और खरीदी जाती हैंआपको यहा बता दें कि बॉयज एंड मशीन्स स्टूडियो में आपको तरह-तरह की सुपरकार और लग्जरी कारें मिल जाएंगी, जिनमें कुछ ऐसी कारें भी कंपनी ने खरीदी और बेची हैं, जो एशिया में कुछेक लोगों के पास ही हैं। कंपनी ने अब तक Lamborghini Huracan Aveo CV Special Edition जैसी दुर्लभ सुपर कारें भी बेची हैं, जिनमें से भारत में सिर्फ 3 और एशिया में 15 कारें हैं। अब तक कंपनी ने 2.89 करोड़ रुपये कीमत की सबसे महंगी इस कार की बिक्री भी की। इसने अन्‍य दुर्लभ ऑटोमोबाइल कारों की भी बिक्री की, जिनमें Porsche 911 Carrera, Rolls Royce Ghost, Jaguar XKR और Hummer H3 भी शामिल हैं। ये भी पढ़ें-