Tuesday, February 16, 2021

Renault Kiger का कौन सा वेरिएंट है आपके लिए सबसे किफायती? पढ़ें पूरी प्राइस लिस्ट February 16, 2021 at 07:46PM

नई दिल्ली। Renault ने अपनी पहली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी Kiger को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.45 लाख रुपये है। भारतीय बाजार में चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें RXE, RXL, RXT और RXZ शामिल है।आज हम आपको Kiger के सभी वेरिएंट्स की कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा हम आपको इसके सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी बताएंगे। इसके बाद आप यह खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में कौन सा वेरिएंट रहेगा सबसे बेहतर। तो डालते हैं एक नजर... Renault Kiger की सभी वेरिएंट्स की कीमतें
Renault Kiger: वेरिएंट्स RXE RXL RXT RXZ
Energy MT 5.45 लाख रुपये 6.14 लाख रुपये 6.60 लाख रुपये 7.55 लाख रुपये
Easy-R AMT 6.59 लाख रुपये 7.05 लाख रुपये 8.00 लाख रुपये
Turbo MT 7.14 लाख रुपये 7.60 लाख रुपये 8.55 लाख रुपये
X-Tronic CVT 8.60 लाख रुपये 9.55 लाख रुपये
Renault Kiger: इंजन Renault Kiger भारतीय बाजार में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो-चार्ज्ड पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। Renault Kiger: पावर परफॉर्मेंस
  • 3-सिलिंडर, 1-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन: इसका 999 सीसी का इंजन 5000 आरपीएम 100PS और 2800-3600 आरपीएम पर 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।
  • 3-सिलिंडर, 1-लीटर पेट्रोल इंजन: इसका 999 सीसी का इंजन 6250 आरपीएम 72 PS और 3500 आरपीएम पर 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके अलावा इसमें 5-स्पीड EASY-R AMT का भी विकल्प मिलता है।
  • 3-सिलिंडर, 1-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन: इसका 999 सीसी का इंजन 5000 आरपीएम 100PS और 2400-4400 आरपीएम पर 152 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन X-Tronic-CVT से लैस है।
Renault Kiger: कलर वेरिएंंट्स Renault Kiger को कंपनी ने 6 कलर ऑप्शन्स के साथ उतारा है। इनमें कैसपियन ब्लू, रेडियंट रेड, मूनलाइट सिल्वर, प्लेनेट ग्रे, आइस कूल व्हाइट और महोगेनी शामिल हैं। Renault Kiger: डायमेंशन Renault Kiger की लंबाई 3,991 मिलीमीटर, चौड़ाई 1,750 मिलीमीटर और ऊंचाई 1,600 मिलीमीटर है। वहीं, इसका व्हीलबेस 2500 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 205 मिलीमीटर है।

Honda CB350 RS: आपके लिए कितनी पैसा वसूल है होंडा की ये धांसू बाइक? पढ़ें 10 बड़ी बातें, फिर करें फैसला February 16, 2021 at 06:03PM

नई दिल्ली भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इस बाइक को ऐसे समय में लॉन्च किया है, जहां कुछ महीनों पहले ही Honda H'Ness CB 350 भारतीय बाजार में लॉन्च हुई है। इसकी बिक्री होंडा के बिगबिंग पर होगी। बता दें कि बिगबिंग कंपनी का प्रीमियम डीलरशिप नेटवर्क है। आज हम आपको इस बाइक से जुड़ी 10 बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर... 1. इंजन Honda CB350 RS में पावर के लिए 348.36 सीसी, 4-स्ट्रोक, SI, बीएस6 इंजन दिया गया है। 2. परफॉर्मेंस Honda CB350 RS के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसका इंजन अब 5,500 आरपीएम पर 21 bhp की मैक्सिमम पावर और 3,000 आरपीएम पर 30 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 3. ट्रांसमिशन Honda CB350 RS का इंजन मल्टीप्लेट वेट कल्च के साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। 4. फ्यूल टैंक इसमें 15 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। 5. डायमेंशन Honda CB350 RS की लंबाई 2171 मिलीमीटर, चौड़ाई 804 मिलीमीटर और ऊंचाई 1097 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1441 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लीयरेंस 168 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी सीट की लंबाई 640 मिलीमीटर और ऊंचाई 800 मिलीमीटर है। 6. सस्पेंशन इसके फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, रियर में ट्विन-हाईड्रॉलिक सस्पेंशन दिया गया है। 7. ब्रेक Honda CB350 RS के फ्रंट में 310 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 240 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। इसके अलावा सुरक्षा के लिए इसमें डुअल एबीएस फीचर दिया गया है। 8. कलर वेरिएंट्स Honda CB350 RS भारतीय बाजार में ब्लैक के साथ पर्ल स्पोर्ट्स येलो और रेडिएंट रेड मैटेलिक कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है। 9. कीमत Honda CB350 RS की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1,96,000 रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 1,98,000 रुपये पर जाती है। 10. मुकाबला Honda CB350 RS का भारतीय बाजार में से कड़ा मुकाबला है।

BMW ने भारत में लॉन्च की ये धांसू कार, 6.3 सेकेंड में पकड़ती है 100 kmph की रफ्तार February 16, 2021 at 06:38AM

नई दिल्ली। पेट्रोल भारत में लॉन्च हो गई है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 56.50 लाख रुपये रखी है। कंपनी के चन्नई स्थित मैन्युफेक्चरिंग प्लांट में इसकी असेंबलिंग होगी। कंपनी 2021 X3 xDrive 30i पर 1.5 लाख रुपये तक का ऑफर दे रही है। हालांकि, इसका फायदा केवल वही ग्राहक उठा सकेंगे, जो इस एसयूवी को 28 फरवरी की आधी रात से पहले बुक करेंगे। कंपनी की तरफ से दिए जा रहे ऑफर में BMW सर्विस पैकेज और BMW की एक्सेसरीज पैकेज शामिल है। BMW सर्विस में 3 साल या 40,000 किलोमीटर तक मेंटेनेंस का काम, BMW के ओरिजिनल पार्ट्स या ऑयल की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। वहीं, BMW एक्सेसरीज पैकेज में BMW डिस्प्ले की, 2.5 PM एयर फिल्टर, LED डोर प्रोजेक्टर्स और यूनिवर्सल वायरलेस चार्जर शामिल हैं। 2021 BMW X3 xDrive 30i पेट्रोल के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो इसमें ताकत के लिए 2.0-लीटर का 4-सिलिंडर वाला मोटर दिया गया है। इसका इंजन 5200 आरपीएम पर 248 bhp की मैक्सिमम पावर और 1450 -4800 आरपीएम पर 350 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 8-स्पीड ऑटोमैटिक स्टेपट्रॉनिक ट्रांसमिशन से लैस है। यह कार रफ्तार के मामले में भी बेमिसाल है। यह कार महज 6.3 सेकेंड में 0-100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार हासिल कर लेती है। इसके कैबिन में कई फीचर्स दिए गए हैं। इनमें BMW कनेक्टेड ड्राइव फीचर और BMW लाइव कॉकपिट प्लस Live Cockpit Plus के साथ 8.8-इंच का टचस्क्रीन, जो 3D नेविगेशन, BMW वर्चुअल असिस्टेंट और पार्किंग असिस्टेंट के साथ रियर व्यू कैमरा को सपोर्ट करता है। इस कार में ऐपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा इसमें 5.1-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कलस्टर दिया गया है। वहीं, बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए 2021 BMW X3 xDrive 30i SportX पेट्रोल में ECO PRO, Comfort, Sport और Sport+ जैसे ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं।

Renault Kiger का इन 6 धाकड़ कारों से कड़ा मुकाबला, आपके बजट में कौन है सबसे बेस्ट? पढ़ें प्राइस कम्पेरिजन February 16, 2021 at 12:54AM

भारत में लॉन्च हो गई है। भारतीय बाजार में इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.45 लाख रुपये है, जो इसके टॉप एंड वेरिएंट पर 9.55 लाख रुपये तक जाती है। बता दें कि यह कंपनी की पहली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी है, जो CMF-A प्लेटफॉर्म पर काम करती है। इसी प्लेटफॉर्म पर Renault Triber भी काम करती है। वहीं, बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए Renault Kiger में Eco, Normal और Sport जैसे तीन ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं। Renault Kiger भारतीय बाजार में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो-चार्ज्ड पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी ने इसे RXE, RXL, RXT और RXZ वेरिएंट्स में उतारा है। Renault Kiger का भारतीय बाजार में , , , और जैसी सबकॉम्पैक्ट एसयूवी गाड़ियों से कड़ा मुकाबला है। आज हम आपको Kiger के दोनों ही इंजन वाले मॉडल्स की कीमतों का इसके प्रतिद्वियों के कम्पेरिजन करने जा रहे हैं। इसके बाद आप खुद तय कर सकेंगे कि आपके बजट में कौन ही सबकॉम्पैक्ट एसयूवी सबसे बेहतर रहेगी। तो डालते हैं एक नजर... Renault Kiger Vs Maruti Suzuki Vitara Brezza Vs Hyundai Venue Vs Kia Sonet Vs Ford Ecosport Vs Nissan Magnite: टर्बो मॉडल की कीमतें
टर्बो इंजन शुरुआती कीमत टॉप एंड वेरिएंट की कीमत
Renault Kiger 7.14 लाख रुपये 9.55 लाख रुपये
Maruti Suzuki Vitara Brezza 8.64 लाख रुपये 11.67 लाख रुपये
Hyundai Venue 9.49 लाख रुपये 12.49 लाख रुपये
Kia Sonet 7.09 लाख रुपये 10.86 लाख रुपये
Ford Ecosport 7.95 लाख रुपये 10.97 लाख रुपये
Nissan Magnite 6.99 लाख रुपये 9.35 लाख रुपये
Renault Kiger Vs Maruti Suzuki Vitara Brezza Vs Hyundai Venue Vs Kia Sonet Vs Ford Ecosport Vs Nissan Magnite: नैचुरली एस्पिरेटेड मॉडल की कीमतें
नैचुरली एस्पिरेटेड शुरुआती कीमत टॉप एंड वेरिएंट की कीमत
Renault Kiger 5.45 लाख रुपये 8.00 लाख रुपये
Maruti Suzuki Vitara Brezza 7.39 लाख रुपये 11.40 लाख रुपये
Hyundai Venue 6.87 लाख रुपये 8.45 लाख रुपये
Kia Sonet 6.79 लाख रुपये 8.55 लाख रुपये
Ford Ecosport 7.99 लाख रुपये 11.19 लाख रुपये
Nissan Magnite 4.99 लाख रुपये 7.55 लाख रुपये
नोट: सभी एक्स-शोरूम कीमतें हैं।

Monday, February 15, 2021

इंडिया की 'फास्टेस्ट' इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां February 15, 2021 at 09:36PM

नई दिल्ली ने दो नई हाई स्पीड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकल लॉन्च की हैं। इन मॉडल्स के नाम और हैं। इनमें से KM4000 को भारत की अब तक की सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक बाइक माना जा रहा है। कितनी है कीमत ? कबीरा मोबिलिटी ने KM3000 को 1,26,990 रुपये के प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया है। वहीं KM4000 की कीमत 1,36,990 रुपये है। KM3000 में कंपनी ने 4kWh बैटरी का इस्तेमाल किया गया है और साथ में BLDC (ब्रशलैस DC इलेक्ट्रिक मोटर) दिया गया है। यह बाइक इकॉनमी मोड में 120KM की रेंज ऑफर करती है वहीं स्पोर्ट्स मोड में 60km की रेंज ऑफर की गई है। वहीं बात करें KM4000 की तो इस बाइक में 4.4kWh की बैटरी दी गई है और 8kW मोटर दिया गया है। यह बाइक ईको मोड में 150 किमी की दूरी तय कर सकती है। बाइक की टॉप स्पीड 120KM प्रति घंटा है। स्पोर्ट्स मोड में आप इस बाइक से 90 किमी की दूरी तय कर सकते हैं। पावर और चार्जिंग इन दोनों ही बाइक्स की बैटरी 2 घंटा 50 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज की जा सकती है। वहीं बूस्ट चार्ज से इसे 50 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। ईको चार्ज मोड में इसे 6 घंटे 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है।

Volkswagen Polo और Vento का Turbo Edition भारत में लॉन्च, स्पोर्टी लुक के साथ मिलेगा धांसू परफॉर्मेंस February 15, 2021 at 09:01PM

Volkswagen Passenger Cars India (फॉक्सवैगन पैसेंजर कार्स इंडिया) ने अपनी Polo और Vento का Turbo Edition लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने की भारतीय बाजार में 6.99 लाख रुपये एक्स-शोरूम कीमत है। वहीं, Vento Turbo Edition की कीमत 8.69 लाख रुपये है। नए स्पेशल एडिशन वाली गाड़ियों में पहले की तुलना में और भी ज्यादा स्पोर्टी अपील मिलेगा। यह स्पेशल एडिशन वर्जन Comfortline वेरिएंट में मिलेगा। ग्राहक Polo और Vento के Turbo Editions को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। Volkswagen Polo और Vento के Turbo Edition में दिए गए अपग्रेड्स में ग्लॉसी ब्लैक स्पॉइलर, ORVM कैप्स, फेंडर बैज और स्पोर्टी सीट कवर्स शामिल हैं। ये स्पेशल एडिशन्स क्लाइमेट्रॉनिक एयर-कंडीशनिंग सिस्टम के साथ उपलब्ध हैं। Turbo Edition के पावर परफॉर्मेंस की बात करें, तो ये और Vento के 1-लीटर, तीन-सिलिंडर, टर्बोचार्ज्ड TSI इंजन वाले मॉडल में उपलब्ध रहेंगे। 2021 और Polo टर्बो एडिशन्स सभी कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध होंगे। इस स्पेशल एडिशन में टर्बोचार्ज्ड स्ट्रैटिफाइड इंजेक्शन (TSI) तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इससे इन दोनों ही कारों में पहले की तुलना में ज्यादा पावर मिलेगा। इसके अलावा ग्राहकों को इसमें पहले की तुलना में और भी ज्यादा बेहतर राइडिंग अनुभव मिलेगा। 2021 Volkswagen Vento और Polo टर्बो एडिशन्स में लगा मोटर 108 bhp की मैक्सिमम पावर और 175 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इसके अलावा अगर ट्रांसमिशन की बात करें, तो टर्बो एडिशन के सभी कलर ऑप्शन्स में 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन मिलेगा।

6 लाख रुपये से सस्ती Renault Kiger आपके परिवार के लिए कितना फिट है? 2 मिनट में पढ़ें 10 बड़ी बातें February 15, 2021 at 06:39PM

Renault Kiger भारत में लॉन्च हो गई है। यह कंपनी की पहली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसकी भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.45 लाख रुपये है। आज हम आपको Kiger से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें स्पेसिफिकेशन्स से लेकर कीमत तक शामिल है। तो डालते हैं एक नजर…

Renault Kiger भारतीय बाजार में 5.45 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च हो गई है।


6 लाख रुपये से सस्ती Renault Kiger आपके परिवार के लिए कितनी फिट है? 2 मिनट में पढ़ें 10 बड़ी बातें

Renault Kiger भारत में लॉन्च हो गई है। यह कंपनी की पहली सबकॉम्पैक्ट एसयूवी है, जिसकी भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 5.45 लाख रुपये है। आज हम आपको Kiger से जुड़ी सभी छोटी-बड़ी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं। इनमें स्पेसिफिकेशन्स से लेकर कीमत तक शामिल है। तो डालते हैं एक नजर…



Renault Kiger: सस्पेंशन
Renault Kiger: सस्पेंशन

इसके फ्रंट में क्वाइल स्प्रिंग के साथ McPherson स्ट्रट सस्पेंशन दिया गया है। वहीं, इसके रियर में Torsion बीम एक्सेल दिया गया है।



Renault Kiger: प्लेटफॉर्म
Renault Kiger: प्लेटफॉर्म

यह सबकॉम्पैक्ट एसयूवी CMF-A प्लेटफॉर्म पर काम करती है। बता दें कि इसे प्लेटफॉर्म पर Renault Triber भी काम करती है।



Renault Kiger: कलर वेरिएंंट्स
Renault Kiger: कलर वेरिएंंट्स

Renault Kiger भारतीय बाजार में 6 कलर ऑप्शन्स में उपलब्ध है। इनमें कैसपियन ब्लू, रेडियंट रेड, मूनलाइट सिल्वर, प्लेनेट ग्रे, आइस कूल व्हाइट और महोगेनी शामिल हैं।



Renault Kiger: डायमेंशन
Renault Kiger: डायमेंशन

Renault Kiger की लंबाई 3,991 मिलीमीटर, चौड़ाई 1,750 मिलीमीटर और ऊंचाई 1,600 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 2500 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 205 मिलीमीटर है।



Renault Kiger: इंजन
Renault Kiger: इंजन

Renault Kiger भारतीय बाजार में 1.0-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो-चार्ज्ड पेट्रोल इंजन में उपलब्ध है।



Renault Kiger: पावर परफॉर्मेंस
Renault Kiger: पावर परफॉर्मेंस

3-सिलिंडर, 1-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन:

इसका 999 सीसी का इंजन 5000 आरपीएम 100PS और 2800-3600 आरपीएम पर 160 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है।

3-सिलिंडर, 1-लीटर पेट्रोल इंजन:

इसका 999 सीसी का इंजन 6250 आरपीएम 72 PS और 3500 आरपीएम पर 96 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। इसके अलावा इसमें 5-स्पीड EASY-R AMT का भी विकल्प मिलता है।

3-सिलिंडर, 1-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन:

इसका 999 सीसी का इंजन 5000 आरपीएम 100PS और 2400-4400 आरपीएम पर 152 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसका इंजन X-Tronic-CVT से लैस है।



Renault Kiger: ड्राइविंग मोड्स
Renault Kiger: ड्राइविंग मोड्स

बेहतर राइडिंग अनुभव के लिए Renault Kiger में Eco, Normal और Sport जैसे तीन ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं।



Renault Kiger: कीमत
Renault Kiger: कीमत


Renault Kiger: वेरिएंट्स
Renault Kiger: वेरिएंट्स

Renault Kiger भारतीय बाजार में चार वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इनमें RXE, RXL, RXT और RXZ शामिल है।



Renault Kiger: लीटर
Renault Kiger: लीटर

इसमें 40 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है।