Tuesday, January 14, 2020

होंडा लाया नया ऐक्टिवा, जानें कीमत और खूबियां January 14, 2020 at 09:28PM

नई दिल्ली स्कूटर बुधवार को भारत में लॉन्च हो गया है। इसकी शुरुआती कीमत 63,912 रुपये है। यह Honda Activa का छठा जेनरेशन मॉडल है। नया स्कूटर दो वेरियंट (स्टैंडर्ड और डीलक्स) में उपलब्ध है। नए Activa 6G की कीमत पुराने मॉडल यानी Activa 5G से करीब 8 हजार रुपये ज्यादा है। नए होंडा ऐक्टिवा में बीएस6 कम्प्लायंट 109cc का इंजन दिया गया है। बीएस6 में अपग्रेड करने के अलावा इस इंजन में कार्ब्युरेटर की जगह फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम शामिल किया गया है। नए ऐक्टिवा 6जी का इंजन 8,000 rpm पर 7.68 bhp का पावर और 5,250 rpm पर 8.79 Nm पीक टॉर्क जेनरेट करता है। स्टाइलिंग की बात करें, तो पुराने मॉडल के मुकाबले नए ऐक्टिवा में नए फ्रंट ऐप्रन और रिवाइज्ड एलईडी हेडलैम्प के साथ पीछे की तरफ भी कुछ बदलाव किए गए हैं। नए मॉडल के साइड पैनल पर भी हल्के बदलाव देखने को मिलेंगे। ओवरऑल लुक की बात करें, तो ऐक्टिवा 6जी काफी हद तक ऐक्टिवा 5जी की तरह ही दिखता है। फीचर्स नए ऐक्टिवा में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, रिमोट हैच ओपनिंग के साथ मल्टी फंक्शन-की समेत अन्य फीचर्स शामिल किए गए हैं। नए स्कूटर में नया साइलेंट-स्टार्ट ACG मोटर दिया गया है, तो कंपनी ने पहली बार पिछले साल लॉन्च हुए ऐक्टिवा 125 में दिया था। ऐक्टिवा 5जी के मुकाबले नए मॉडल में लंबी सीट और लंबा वीलबेस मिलेगा। ऐक्टिवा 6जी स्कूटर 6 कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

SUV पर आया इंडियंस का 'दिल', बढ़ी डिमांड January 14, 2020 at 08:54PM

नंदिनी सेनगुप्ता, नई दिल्ली देश में लोगों को अब () ज्यादा पसंद आ रहे हैं। यही वजह है कि मौजूदा वित्त वर्ष में की कुल बिक्री में यूटिलिटी वीइकल्स की हिस्सेदारी एक तिहाई से ज्यादा है। वहीं, 9 साल पहले यह आंकड़ा सिर्फ 13 पर्सेंट था। SIAM (सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स) के अनुसार, 2010-11 में ऑटो इंडस्ट्री ने 78 नई कारें और 36 यूटिलिटी वीइकल्स भारतीय बाजार में उतारे। मौजूदा वित्त वर्ष में 53 नई कारें और इतनी ही UV लॉन्च हुईं। अप्रैल-दिसंबर 2018 में पैसेंजर वीइकल्स की कुल बिक्री में यूटिलिटी वीइकल्स का शेयर 27 पर्सेंट था, जो अप्रैल-दिसंबर 2019 में 34 पर्सेंट हो गया। सियाम के डेटा अनुसार, में सुस्ती के बावजूद अप्रैल-दिसंबर 2019 में पैसेंजर वीइकल्स की बिक्री 6 पर्सेंट बढ़कर 7.2 लाख यूनिट रही। दूसरी ओर, इसी दौरान कारों की बिक्री में 23.6 पर्सेंट और कुल पैसेंजर वीइकल्स की बिक्री में 16.4 पर्सेंट की गिरावट हुई है। सियाम के प्रेजिडेंट राजन वढेरा ने कहा, 'भारत ग्लोबल ट्रेंड को फॉलो कर रहा है, जहां यूटिलिटी वीइकल्स कुल पैसेंजर वीइकल्स की बिक्री में हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं। ऐसा इसलिए है, क्योंकि UV मल्टीपरपज वीइकल्स में विकसित हो रहे हैं। इसके चलते अगले 3-4 साल में पैसेंजर वीइकल मार्केट में यूटिलिटी वीइकल्स की हिस्सेदारी करीब 45-50 पर्सेंट तक हो सकती है।' बीएस6 में भी बनी रहेगी रफ्तार ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लोगों को उम्मीद है कि बीएस6 लागू होने के बाद भी यूटिलिटी वीइकल्स की बिक्री की रफ्तार नहीं बदलेगी। बता दें कि अप्रैल से देश में बीएस6 एमिशन नॉर्म्स लागू हो जाएंगे। पढ़ें: क्या हैं यूटिलिटी वीइकल्स? SIAM के क्लासिफिकेशन के अनुसार UV में टोयोटा फॉर्च्यूनर जैसे बड़े चेसिस आधारित वीइकल्स से लेकर विटारा ब्रेजा जैसे कॉम्पैक्ट मोनोकॉक वीइकल्स तक शामिल हैं। रेटिंग्स एजेंसी ICRA के वाइस प्रेजिडेंट आशीष मोडानी ने कहा, 'भारत में UV सेगमेंट में बड़ी से लेकर MPV और क्रॉसओवर तक शामिल हैं, लेकिन सस्ते यूटिलिटी वीइकल्स आमतौर पर कार जैसे या मोनोकॉक होते हैं। वहीं, ज्यादा कीमत वाले यूटिलिटी वीइकल्स चेसिस पर बने और मोनाकॉक, दोनों होते हैं।' पढ़ें:

नए होंडा ऐक्टिवा से आज उठेगा पर्दा, जानें डीटेल January 14, 2020 at 07:03PM

नई दिल्लीHonda भारतीय बाजार में आज Activa 6G स्कूटर लॉन्च करेगा। यह Honda Activa का छठा जेनरेशन मॉडल है, जो पांचवां जेनरेशन मॉडल Activa 5G आने के करीब 2 साल बाद लॉन्च हो रहा है। में बीएस6 कम्प्लायंट इंजन मिलेगा। इसके अलावा स्कूटर में कॉस्मेटिक अपडेट के साथ कई नए और अपडेटेड फीचर्स मिलने की उम्मीद है। नए ऐक्टिवा के कुछ फीचर बीएस6 इंजन वाले ऐक्टिवा 125 से लिए जाएंगे। हाल में लीक हुई रिपोर्ट्स से पता चला है कि ऐक्टिवा के बीएस4 इंजन के मुकाबले बीएस6 इंजन की क्यूबिक कपैसिटी (cc) में बदलाव किया गया है। बीएस6 वर्जन में यह इंजन 109.51cc का होगा, जबकि बीएस4 में 109.19cc का इंजन है। ऐक्टिवा 6जी के लीक डॉक्युमेंट में जिक्र नहीं है, लेकिन इस बात की पूरी संभावना है कि कंपनी इसमें कार्ब्युरेटर की बजाय फ्यूल इंजेक्शन टेक्नॉलजी मिलेगी। एक और खास बात यह है कि ऐक्टिवा 6जी में ऐक्टिवा 5जी से कम पावर मिलेगा। ऐक्टिवा 5जी के मौजूदा मॉडल का पावर 7.96hp है, जबकि ऐक्टिवा 6जी में 7.79hp का पावर मिलेगा। फीचर्स फीचर्स की बात करें, तो नए ऐक्टिवा में नई एलईडी हेडलाइट, मल्टी-इन्फर्मेशन डिस्प्ले के साथ डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल और साइलेंट स्टार्ट सिस्टम जैसे फीचर मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा इसमें ऐक्टिवा 125 बीएस6 मॉडल की तरह साइड स्टैंड डाउन इंजन इन्हिबिटर फीचर भी दिया जा सकता है। पढ़ें: कीमत नए ऐक्टिवा की कीमत मौजूदा मॉडल से ज्यादा होगी। होंडा ऐक्टिवा 5जी के मौजूदा मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 56 हजार रुपये है। वहीं, ऐक्टिवा 6जी की कीमत 60-62 हजार रुपये के बीच रहने की उम्मीद है। पढ़ें:

Kia Carnival revealed, launch at Auto Expo 2020 January 14, 2020 at 06:36AM

Kia Motors on Tuesday showcased Carnival, which will be launched at the upcoming Delhi Auto Expo 2020 in February. Kia Carnival will be offered in three trims – Premium, Prestige and Limousine - with multiple configurations of seven-, eight- and nine-seat.

Utility vehicles account for 34% of passenger vehicle sales January 14, 2020 at 09:50AM

India’s newfound love for utility vehicles has taken the share of that segment from a mere 13% of total passenger vehicle sales 9 years ago to more than one-third so far this fiscal. In 2010-11, the auto industry rolled out 78 new cars on roads and 36 new UVs. So far in this financial year, 53 new cars have been launched, & an equal number of UVs have been launched.

'Segment underserved': RE's expansion ambitions pass through apparel business January 14, 2020 at 03:28PM

Royal Enfield, a leading two-wheeler motorcycle manufacturer, on the quest of the market pie in the apparel business, entered the fray in 2014. Finding feat, it has come a long way, backed by its RE motorcycle fraternity. Still a fair gap to bridge from the market leaders, RE apparel business has carved a niche for itself with 100 styles available in helmets, 80 in T-shirts, 20 in gloves and five in riding jackets.

Mercedes-Benz India launches product and technology brand ‘EQ’ January 14, 2020 at 02:36AM

Mercedes-Benz India electrified the automotive sector with the launch of its product and technology brand ‘EQ’ in India. Brand EQ is a product and technology ecosystem that aims to shape the future of mobility, which derives from the Mercedes brand values of ‘Emotion’ and ‘Intelligence.’ ‘EQ’ is the first dedicated electro-mobility brand in the luxury segment and will launch its first product ‘EQC’, in April 2020.