Friday, November 12, 2021

यह है दुनिया की सबसे 'खूबसूरत' कार, भारत में भी हो चुकी है लॉन्च November 12, 2021 at 01:21AM

नई दिल्ली जर्मन लग्जरी ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी आउडी (Audi) ने कुछ वक्त पहले आउडी ई-ट्रॉन जीटी () भारत में लॉन्च की थी। यह कार कई जबरदस्त फीचर्स से लैस है। इस कार का लुक बेहद शानदार है। बात जब कार के लुक्स की हो रही है तो आपको बता दें कि इस '2021 की दुनिया की सबसे खूबसूरत कार' का खिताब दिया गया है। 2021 () में इसे इस खिताब से नवाजा गया। भारत में ऑडी ई-ट्रोन जीटी इलेक्ट्रिक कार को और जैसे 2 वेरिएंट में पेश किया गया है, जिनकी बैटरी रेंज सिंगल चार्ज में 488 किलोमीटर तक की है। वहीं इनकी टॉप स्पीड 245kmph तक की है। करोड़ों में है कीमत Audi E-tron GT को के बेस वेरिएंट e-tron GT Quattro को 1.79 करोड़ रुपये और RS e-tron GT को 2.04 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) में लॉन्च किया गया है। भारत में जल्द ही इनकी बिक्री शुरू हो जाएगी। पावर की बात करें तो जहां एंट्री लेवल Audi e-tron GT quattro 469bhp की पावर और 630Nm का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है, वहीं इसका टॉप वेरिएंट RS e-tron GT 590bhp की पावर और 830Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। पावर बूस्ट के बाद ऑडी की ये इलेक्ट्रिक कारें 523bhp से लेकर 637bhp तक की पावर जेनरेट कर सकती है।

बड़े परिवार के लिए खास बनाई गई हैं ये 3 कारें, हाइटेक फीचर्स के साथ मिलता है दमदार इंजन November 12, 2021 at 01:07AM

नई दिल्ली। अगर आप 15 से 20 लाख रुपये से बीच एक ऐसी फैमिली कार के तलाश में हैं, जिसमें तीन रो सीटिंग अरेंजमेंट मिलता है तो हमारी यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको उन तीन कारों के हारे में बताने जा रहे हैं, जिनमें 3-रो सीटिंग अरेंजमेंट मिलता है। इन कारों को खास कर बड़ी फैमिली को ध्यान में रख कर बनाया गया है। इन कारों में (), () और () शामिल हैं। आज हम आपको इनके फीचर्स और कीमतों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो डालते हैं एक नजर... Hyundai Alcazar (ह्यूंदै अल्कजार) इसकी कीमत 16.30 लाख रुपये से लेकर 20.15 लाख रुपये तक है। यह एक लंबी कार है, जो 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन (159PS/191Nm) की क्षमता के साथ आती है। यह Tucson जैसी पावर उपलब्ध कराती है। इसमें क्रेटा का 1.5-लीटर डीजल इंजन (115PS/250Nm) भी मिलता है। इस इंजन को 6-स्पीड मैनुअल या ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा जा सकता है। इसके फीचर्स क्रेटा जैसे हैं। इसमें फ्रंट पार्किंग सेंसर, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे हाइलाइट्स मौजूद हैं। इस कार की अतिरिक्त लंबाई और सीट्स की एक अतिरिक्त रो के चलते यह काफी हेफ्टी यानी की भारी लगती है। यह बेहद आरामदायक और अधिक शक्तिशाली Alcazar है। यह फैमिली के लिए परफेक्ट विकल्प है। MG Hector Plus (एमजी हेक्टर प्लस) इसकी कीमत 13.62 लाख रुपये से 19.60 रुपये तक जाती है। Hector Plus भारतीय बाजार में 6 और 7-सीटर कॉन्फ़िगरेशन दोनों में ही उपलब्ध है। यह 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन (143PS) और 2.0-लीटर डीजल इंजन (170PS) के साथ 6-स्पीड मैनुअल या दो अलग-अलग ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प के साथ उपलब्ध है। हेक्टर प्लस बड़ी, अधिक स्पेस वाली सीटों के साथ आती है। यह खराब सड़कों पर एक आरामदायक राइड उपलब्ध कराने में पूरी तरह सक्षम है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ एक 48-वोल्ट माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इस सेगमेंट में MG Hector Plus कोरियाई कार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। हाइलाइट्स की बात करें तो इसमें एक पैनोरमिक सनरूफ, 10.4-इंच इंफोटेनमेंट स्क्रीन और एक पावर्ड टेलगेट शामिल हैं। Mahindra Scorpio (महिंद्रा स्कॉर्पियो) इसकी कीमत 12.52 लाख रुपये से लेकर 17.39 लाख रुपये तक है। इसके शानदार लुक और मजबूत टर्बो-डीजल पावरट्रेन को ग्राहकों की तरफ से काफी पसंद किया गया है। इसकी राइड की क्वालिटी भी अच्छी है। बोलेरो की तरह, आपको स्कॉर्पियो की आखिरी रो में केवल साइड-फेसिंग जंप सीटों का ही एक पेयर मिलता है।

484 KM बैटरी रेंज वाली इलेक्ट्रिक सुपरकार Porsche Taycan EV भारत में लॉन्च, देखें कीमत November 12, 2021 at 12:34AM

नई दिल्ली।New Electric Car Porsche Taycan EV Launch India, Porsche Macan Facelift Launch: भारत में बजट इलेक्ट्रिक कारों (‌Budget Electric Cars) के साथ ही लग्जरी और सुपरकार सेगमेंट की इलेक्ट्रिक कारें (Luxury Electric Car) भी लॉन्च होने लगी हैं। बीते दिनों ऑडी ई-ट्रोन (Audi E-Tron) लॉन्च होने के बाद अब भारत में लग्जरी कार निर्माता कंपनी पोर्श ने भी भारत में अपनी पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार पोर्श टायकन ईवी (Porsche Taycan EV) लॉन्च कर दी है। इसी के साथ पोर्श ने अपनी पॉपुलर कार मकान का भी बेहतर वर्जन यानी मकान फेसलिफ्ट (Porsche Macan Facelift) लॉन्च कर दिया है। ये भी पढ़ें- कीमत कितनी?भारत में पोर्श की इलेक्ट्रिक सुपरकार पोर्श टायकन (Porsche Taycan) को 4 ट्रिम लेवल में पेश किया गया है, जो कि Porsche Taycan, Porsche Taycan 4S, Porsche Taycan Turbo और Porsche Taycan Turbo S है। कीमत की बात करें तो पोर्श टायकन को भारत में 1.5 करोड़ रुपये (एक्स शोरूम) में लॉन्च किया गया है। वहीं, Porsche Macan Facelift को भारत में 83.21 लाख रुपये (एक्स शोरूम) में लॉन्च किया गया है। भारत में पोर्श टायकन का मुकाबला Audi e-tron GT, Jaguar F-Pace और Mercedes-AMG GLC 43 Coupe जैसी इलेक्ट्रिक कारों से है। ये भी पढ़ें- पावर, स्पीड और बैटरी रेंजPorsche Taycan EV के अलग-अलग ट्रिम की पावर अलग-अलग है, जिसमें Taycan EV 408PS तक की पावर जेनरेट करने में सक्षम है। वहीं, Taycan 4S EV 571PS तक की पावर जेनरेट कर सकता है। Taycan Turbo EV 680PS तक की पावर जेनरेट कर सकता है, वहीं Taycan Turbo S EV 761PS तक की पावर जेनरेट कर सकता है। टायकन को 79.2kWh और 93.4kWh की बैटरी पैक के साथ पेश किया गया है। वहीं स्पीड की बात करें तो इसे 0-100 तक की स्पीड में जाने में 2.8 सेकेंड से 5.4 सेकेंड तक का वक्त लगता है। ये भी पढ़ें- 23 मिनट में 80 फीसदी चार्जपोर्श टायकन की बैटरी रेंज की बात करें तो कंपनी के दावे के मुताबिक टायकन ट्रिम की बैटरी रेंज सिंगल चार्ज पर 484 किलोमीटर तक की है। वहीं सबसे कम बैटरी रेंज Taycan Turbo S की है, जो कि सिंगल चार्ज पर 420 किलोमीटर तक चल सकती है। इसकी चार्जिंग की बात ही निराली है। कंपनी का दावा है कि इसे फास्ट चार्जर से चार्ज करने पर महज 23 मिनट में 5 से 80 फीसदी तक चार्ज कर सकते हैं। शानदार लुक और डिजाइन वाली इस इलेक्ट्रिक सुपरकार में 10.9 इंच का डुअल टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसके साथ ही कई खास फीचर्स भी हैं। ये भी पढ़ें-

Parky ने लॉन्च किया QR-Code प्रोडक्ट, जाम जैसी परेशानियों से बचाने में करेगा मदद November 12, 2021 at 12:23AM

नई दिल्ली। ऑटोटेक स्टार्टअप पार्की ने क्यूआर-कोड फिजिकल एप्लिकेशन बेस्ड प्रोडक्ट लॉन्च किया। यह प्रोडक्ट पूरे भारत में गलत तरीके से वाहनों को पार्क करने वाले जगहों पर जाम और गतिरोध जैसी समस्या से बचने के लिए ड्राइवरों और कार मालिकों की परेशानी को कम करेगा। दिल्ली बेस्ड स्टार्टअप की तरफ से बनाया गया यह पार्की एप्लिकेशन यूजर फ्रेंडली है जो गलत जगह पर पार्क किए गए वाहनों के मालिक से कम्यूनिकेट करने की भी सुविधा देता है। इससे दूसरी कारों के लिए रास्ता साफ हो सकता है। रास्ते में खड़े वाहन पर पार्की क्यूआर डेकल को किसी भी क्यूआर कोड स्कैनर की तरफ से स्कैन किया जा सकता है, जो कॉलर और वाहन मालिक दोनों के कॉन्टैक्ट डिटेल्स की प्राइवेसी सुनिश्चित करते हुए, कॉलर को वाहन मालिक से जुड़ने में मदद करता है। यह पार्की ऐप एंड्रॉइड (Android) और आईओएस (IOS) दोनों में भी उपलब्ध है। यह एक यूजर फ्रेंडली डिजाइन प्रोडक्ट है, जो कि एक किफायती मूल्य पर लाइफटाइम वैलिडिटी (आजीवन वैधता) के साथ आता है। वीएएस सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड के फाउंडर वरुण नितिन भल्ला ने इसके बारे में कहा, "पूरे भारत में पार्किंग क्षेत्रों और पार्किंग जगहों में रोड रेज की घटनाएं सामान्य हो गई है, अब यह कोई अजीब घटना नहीं रह गई हैं। हमारा मानना है कि इस तरह के तेज़, सरल और प्रभावी सॉल्यूशन देने का यह सही समय है। इससे लोगों को अनावश्यक माथापच्ची से बचने में मदद मिलेगी। यह ऐप इमरजेंसी अलर्ट, एक्सपायरी रिमाइंडर और ऑफलाइन नोटिफिकेशन जैसी सुविधाओं से लैस है। हमने कार डीलरों और सर्विस प्रोवाइडर, रेजिडेंशियल सोसायटियों के साथ-साथ कॉर्पोरेट ऑफिसों के साथ सहयोग किया है क्योंकि इन जगहों पर लोगों ने काम फिर से शुरू कर दिया है और शारीरिक रूप से अपने ऑफिसों पर आना शुरू कर दिया है, इसलिए पार्किंग में होने वाली समस्याओं से निपटने के लिए सॉल्यूशन प्रदान करना ज़रूरी हो गया है।"

हो जाएं तैयार ! नई एसयूवी लाने की तैयारी में मारुति, मार्केट में बढ़ाएगी दबदबा November 11, 2021 at 11:23PM

नई दिल्ली देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी () फास्ट ग्रोइंग एसयूवी सेगमेंट में अपना दबदबा बनाने की तैयारी कर रही है। कंपनी के टॉप ऑफिशियल ने बुधवार को यह कन्फर्म किया। हैचबैक सेगमेंट में मारुति का मार्केट शेयर 66 पर्सेंट है। वहीं ओवरऑल डोमेस्टिक पेसेंजर वीकल सेगमेंट मार्केट में कंपनी का लगभग 50 फीसदी मार्केट शेयर है। एसयूवी सेगमेंट में कंपनी के मौजूदा मॉडल वर्तमान में एसयूवी सेगमेंट में विटारा ब्रेजा () और मारुति सुजुकी एस-क्रॉस () जैसी कारें एसयूवी सेगमेंट में उपलब्ध हैं। अब कंपनी इस सेगमेंट में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की कोशिश करेगी। नए मॉडल लाएगी मारुति कंपनी नए मॉडल बाजार में लाएगी जिससे वो इस सेगमेंट में अपना फुटहोल्ड स्ट्रॉन्ग कर सके। कंपनी कुछ नए मॉडल्स पर काम कर रही है लेकिन कंपनी की प्रॉडक्शन चेन पेंडैमिक के चलते डिसरप्ट हुई है और अब कंपनी का प्रॉडक्शन शुरू हो चुका है। कंपनी ने लॉन्च की सिलैरियो हैचबैक कंपनी ने बीते गुरुवार को अपनी ऑल न्यू सिलैरियो हैचबैक लॉन्च की है। इस कार को कंपनी 4.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया है। हैचबैक सेगमेंट में भारत में मारुति सुजुकी का काफी दबदबा है। नई मारुति सिलैरियो कंपनी के नेक्स्ट जेनेरेशन K10C पेट्रोल इंजन के साथ आने वाली पहली कार है। इस इंजन का इस्तेमाल भविष्य में मारुति सुजुकी के अन्य कई मॉडल्स में भी किया जाएगा। यह इंजन 65bhp पावर और 89Nm टॉर्क जेनेरेट करता है। कार 5 स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स और AMT के साथ लॉन्च की गई है। यह कार 5th HEARTEC टेक्नॉलजी से लैस है।

लॉन्च होने के 12 दिन में ही इस कार ने जीता ग्राहकों का दिल, बनी बेस्टसेलर November 11, 2021 at 10:29PM

नई दिल्ली टाटा मोटर्स (Tata Motors) की नई माइक्रो एसयूवी टाटा पंच () को भारत में काफी शानदार रिस्पॉन्स मिला। कार के लॉन्च होते ही ग्राहकों ने इस कार को हाथों हाथ लिया। इस कार को कंपनी के पोर्टफोलियो में टाटा नेक्सॉन () के नीचे प्लेस किया गया है। इस कार को कंपनी ने 5.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया था। इसके Adventure ट्रिम लेवल की कीमत 6.39 लाख रुपये, Accomplished ट्रिम लेवल की कीमत 7.29 लाख रुपये और Creative ट्रिम लेवल की कीमत 8.49 लाख रुपये है। टाटा की सेकंड बेस्टसेलिंग कार बनी पंच लॉन्च होने के 12 दिनों में ही यह कार कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई है। यह कार कंपनी की पोर्टफोलियो में सबसे छोटी स्पोर्ट्स यूटिलिटी वीकल है। इस कार के टॉप स्पेक वेरियंट की कीमत 9.09 लाख रुपये है। पावर और परफॉर्मेंस Tata Punch कंपनी की ALFA (Agile Light Flexible Advanced) प्लैटफॉर्म पर बेस्ड है और इसी पर Tata Altroz प्रीमियम हैचबैक भी बनी थी। इसमें 1.2 लीटर का 3 सिलिंडर नेचरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन लगा है, जो 85bhp तक की पावर और 113Nm टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। ट्रांसमिशन ऑप्शन की बात करें तो इसे 5 स्पीड मैनुअल और AMT के साथ पेश किया गया है। टाटा पंच कंपनी का माइक्रो एसयूवी है जो कंपनी के प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो में टाटा नेक्सॉन (Tata Nexon) एसयूवी से नीचे प्लेस की गई है। इस कार को भारत में ग्राहकों ने हाथों हाथ लिया और कार को जबरदस्त बुकिंग्स मिली हैं।

200 KM तक चलने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर Boom Corbett 14-EX भारत में लॉन्च, देखें प्राइस-फीचर्स November 11, 2021 at 10:26PM

नई दिल्ली।New Electric Scooter Boom Corbett 14 Price Features India: भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत बढ़ने के कारण लोग इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर और इलेक्ट्रिक कार खरीदने पर जोर दे रहे है और ऐसे में आए दिन नई-पुरानी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने-अपने प्रोडक्ट्स पेश कर रही हैं। इसी कोशिश में अब कोयंबटूर बेस्ड कंपनी Boom Motors ने अच्छी बैटरी रेंज वाला Boom Corbett 14 इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है। भारत में इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का मुकाबला Rugged G1 और Rugged G1 Plus जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर से होगा। ये भी पढ़ें- दो वेरिएंट में उपलब्धबूम कॉरबेट 14 इलेक्ट्रिक स्कूटर को दो शानदार वेरिएंट में पेश किया गया है। कीमत की बात करें तो Boom Corbett 14 को भारत में 86,999 रुपये और Boom Corbett 14-EX को 1,19,999 रुपये में लॉन्च किया है। ये दोनों एक्स शोरूम प्राइस हैं। हालांकि, ये इंड्रोडक्टरी प्राइस हैं और कुछ दिनों बाद इनकी कीमत में 3000 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का इजाफा कर दिया जाएगा। आप इसे 500 रुपये टोकन अमाउंट देकर ऑनलाइन बुक करा सकते हैं। कंपनी इन स्कूटर के साथ 5 साल की बैटरी गारंटी और 7 साल की डबल क्रैडल स्टील चेचिस पर वॉरंटी दे रही है। ये भी पढ़ें- 75kmph तक की टॉप स्पीडबूम के इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी और पावर के साथ ही माइलेज की बात करें तो Boom Corbett 14 को 3kW और Corbett 14-EX को 4kW BLDC हब मोटर के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि कॉरबेट 14 को 65kmph और कॉरबेट 14 एक्स को 75kmph तक की स्पीड से चला सकते हैं। वहीं बैटरी रेंज की बात करें तो कंपनी का दावा है कि कॉरबेट 14 को सिंगल चार्ज में 100km और कॉरबेट 14 एक्स को 200km तक चला सकते हैं। बूम मोटर्स का कहना है कि इसे आप घर पर ही 2.5 घंटे से लेकर 4 घंटे तक में फुल चार्ज कर सकते हैं। इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिया गया है। ये भी पढ़ें-